

आष्टा। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर नगर स्थित प्राचीन मां पार्वती धाम गौशाला में गौसेवा, गो-ग्रास एवं दान-पुण्य का विशेष आयोजन हुआ। प्रातःकाल से ही नगर के गौसेवक, दानदाता एवं श्रद्धालुजन गौशाला पहुंचकर गौ माताओं को हरी चरी, हरी सब्जियां, सुदाना पशु आहार, गुड़, लापसी एवं अन्य पौष्टिक सामग्री अपने शुभ हाथों से खिलाते रहे। पूरे दिन गौशाला परिसर में गौभक्ति एवं सेवा का अनुपम वातावरण बना रहा।इस अवसर पर पत्रकार कमल पांचाल एवं उनके परिवार द्वारा लगभग 300 रुपये मूल्य की

हरी चरी के पुले एवं सुदाना पशु आहार गौ माताओं को अर्पित किया गया। मां पार्वती धाम गौशाला समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती किरण दीदी, जितेन्द्र जी एवं रुपेश जी परिवार द्वारा 250 रुपये मूल्य की हरी सब्जी, हरी चरी एवं पशु आहार की व्यवस्था की गई। वहीं बीकानेर मिष्ठान भंडार के प्रोपराइटर भोमा महाराज द्वारा गौ माताओं को शुद्ध घी का हलवा एवं पौष्टिक आहार खिलाया गया।स्वर्गीय श्रीमती आशा देवी वोहरा की पुण्य स्मृति में श्री आलोक वोहरा एवं श्री शेखर वोहरा परिवार द्वारा प्रतिमाह अमावस्या पर होने वाली

सेवा परंपरा का निर्वहन करते हुए गौ माताओं को लापसी, गुड़ एवं सुदाना पशु आहार अर्पित किया गया। इसी क्रम में श्री महेंद्र ठाकुर ने गौ माताओं के आहार हेतु 140 रुपये का सहयोग प्रदान किया।श्री सुरेश डोंगरे ने अपनी पूजनीय माताजी की पुण्यतिथि गौशाला में गौ माताओं को गो-ग्रास खिलाकर मनाई तथा गौशाला निर्माण हेतु 1100 रुपये की सहयोग राशि भेंट की। समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती कविता दीदी के परिवार द्वारा 100 हरी घास के पुले गौ माताओं को अर्पित किए गए। श्री अंकुर वनवट ने परिवार सहित गौशाला पहुंचकर गौसेवा एवं

पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।श्री मनोज रुनवाल ने अपनी धर्मपत्नी एवं बच्चों के साथ गौशाला पहुंचकर गौ माताओं को गुड़, हलवा, हरी सब्जी एवं पशु आहार खिलाया। वहीं श्री कृष्ण शर्मा ने अपने मित्रों के साथ पहुंचकर 500 रुपये मूल्य की हरी घास, हरी चरी एवं सुदाना पशु आहार गौ माताओं को समर्पित किया।नगर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री आलोक वोहरा एवं श्री शेखर वोहरा द्वारा पुनः गौ माताओं के आहार हेतु 1551 रुपये की सहयोग राशि मां पार्वती धाम गौशाला समिति अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) को प्रदान की गई।

गौशाला समिति ने सभी दानदाताओं एवं गौसेवकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।इसी अवसर पर सकल हिंदू समाज के मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री राजीव गुप्ता एवं श्रीमती उर्मिला गुप्ता ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ मां पार्वती धाम गौशाला में गौ माता का पूजन-अर्चन कर एवं गो-ग्रास खिलाकर श्रद्धापूर्वक मनाई। श्री गुप्ता ने विवाह वर्षगांठ जैसे पारिवारिक उत्सव को गौसेवा से जोड़कर समाज के समक्ष प्रेरणादायी संदेश प्रस्तुत किया।इस अवसर पर सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद), संयोजक मुकेश नामदेव, सचिव मनीष डोंगरे, सह सचिव प्रेम नारायण जायसवाल, प्रचार मंत्री अचल किरार, मांगीलाल सिसोदिया, विशेष सहयोगी महेश राठी, गौशाला समिति कोषाध्यक्ष संजय सुराणा,

संरक्षक प्रेम नारायण शर्मा, हरिनारायण शर्मा, सुनील कचनेरिया एडवोकेट, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण भुरू मुकाती, पूर्व पार्षद निलेश खंडेलवाल, राम मंदिर समिति अध्यक्ष गोविंद सोनी, मुकेश ताम्रकार, कमल बैरागी, मनोहर बैरागी, गुरुचरण परमार, मोहित सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।गौशाला परिसर में दिनभर गौभक्तों का उत्साह एवं गौ माता के प्रति श्रद्धा देखने को मिली। गौ माताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में सुदाना पशु आहार एवं हरी चरी की व्यवस्था उपलब्ध रही। कार्यक्रम के अंत में मां पार्वती धाम गौशाला समिति अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) ने सभी दानदाताओं, गौसेवकों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए गौसेवा के इस पुनीत अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
