

आष्टा । भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशों के पालन में आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा विधानसभा क्षेत्र के मंडलो का दौरा शुरू किये है । दूसरे दिन विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सिद्दिकगंज मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया के साथ मंडल के ग्राम पगारिया हाट,जसमत,दुदापुरा,बापचा,नोगांव, पीथापुरा, सिद्दिकगंज का दौरा किया ।भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री पद पर कार्य करते हुए श्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष विश्वास,विकास एवं लोक कल्याण के पूर्ण होने पर 10 जून से पार्टी के निर्देशानुसार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर चलो ग्राम ग्राम की ओर रवाना हुए ।

10 जून को विधायक गोपालसिंह इंजीनियर खाचरौद मंडल के ग्रामो का दौरा किया उसके बाद सिद्दिकगंज मंडल के ग्रामो में पहुचे । दौरे के दौरान सभी ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों,बूथ अध्यक्षो,कार्यकर्ताओ,वरिष्ठजनों से विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने घर घर पहुच कर भेंट कर संवाद किया । इस अवसर पर ग्रामीणजनों के साथ संवाद कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 12 साल की उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया एवं ग्रामीण जनों की समस्याओं को भी सुना ओर उनके हल करने का आश्वासन दिया । प्रत्येक ग्राम में पार्टी के व ग्राम के वरिष्ठ जनों के निवास पर पहुच कर उनका स्वागत सम्मान कर उनका अभिनन्दन किया ।

दौरे के दौरान पार्टी के निर्देशों के तहत दौरे के अंतिम ग्राम सिद्दिकगंज में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने रात्रि में बगवाई माता जी के एवं ग्राम के हनुमान मंदिर में आयोजित महाआरती में शामिल हुए एवं सभी ने भगवान से नरेंद्र मोदी जी की लंबी उम्र की कामना की । रात्रि में सिद्दिकगंज के हनुमान मंदिर में आयोजित महाआरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए । दौरे के दौरान सिद्दिकगंज के थाना परिसर में एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम में शामिल हुए एवं थाना परिसर को हरा भरा बनाने हेतु वृक्षारोपण कर शुभारम्भ किया ।

थाना परिसर में सिद्दिकगंज थाना प्रभारी राजूसिंह बघेल ने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का स्वागत सम्मान किया ।ग्रामीण क्षेत्रो के दौरे के दौरान विधायक ने चौपाल लगा कर सभी से संवाद किया और मोदी सरकार की उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया । दौरे के दौरान विधायक गोपालसिंह इंजीनियर वरिष्ठ एडवोकेट श्री निर्भयसिंह जी ठाकुर के निवास पहुचे उनके स्वास्थ की जानकारी ली एवं उनसे संवाद कर स्वागत सम्मान किया । दौरे में सिद्दिकगंज मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया,

खाचरौद मंडल अध्यक्ष शिव पाटीदार,यशवन्तसिंह ठाकुर,वीरेन्द्र सिंह ठाकुर,महेंद्रसिंह ठाकुर धाम,अशोक राठौर,महेंद्र काजले,राहुल गुर्जर,महेंद्र परमार,नारायणसिंह पटेल,राजेंद्र धारवा,कुलदीपसिंह ठाकुर धुराडा,लखन पडियार,मोतीलाल मालवीय,निर्भयसिंह ठाकुर,चंदरसिंह पडियार,चिकारसिंह,जितेन्द्रसिंह पटेल,दयाराम डुडबे,भूरसिंह बारियासहित सभी ग्रामो के बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति के सदस्य,कार्यकर्ता,ग्रामीणजन,सरपंच बड़ी संख्या में उपस्तिथ रहे ।

