dhananjayjat29@gmail.com धनंजय जाट 7746898041

धंनजय जाट/आष्टा। डिस्ट्रिक  304 की मंडलाध्यक्ष प्रज्ञा  पारीक द्वारा दी गई थीम स्त्री शक्ति पर अमल करते हुए एक एनजीओ के साथ मिलकर प्रोफेशनल पार्लर कोर्स करवाया जायेगा और पार्लर की जरूरत की चीजे और मास्क दिए गए तथा कहा कि इनरव्हील क्लब आपके साथ है। उसके बाद शासन द्वारा सभी को सर्टिफिकेट दिया जायेगा। सभी महिलाएं और युवतियां स्वतंत्रता से अपना काम कर पाएगी।

इनरव्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती वैशाली जाधव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि हमारे क्लब का उद्देश्य हमेशा सभी को सहयोग करना एवं आत्मनिर्भर बनाना है। श्रीमती जाधव एवं श्रीमती सरोज पालीवाल ने कहा कि इनरव्हील क्लब ने मानव सेवा के साथ ही दीन दुखियों की सेवा करने में पीछे नहीं रहा है।

एनजीओ देवी सरस्वती महिला मंडल समिति की हंसा जैन, इनरव्हील क्लब अध्यक्ष वैशाली जाधव, सचिव सरोज पालीवाल, आईएसओ प्रतिभा नागर आदि उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!