
प्रदेश अध्यक्ष विलास पटेल एवं राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र सिंह पचोर का लक्ष्य समाज के हर युवा को जागरूक करना- प्रदेश संगठन मंत्री धनंजय जाट, शाल ओढ़ाकर, धर्मपट्टिका व भगवा दुपट्टा डालकर किया स्वागत सम्मान- प्रदेश संगठन मंत्री धनंजय जाट ने किया प्रदेश अध्यक्ष विलास पटेल का स्वागत, धनंजय जाट संगठन से पिछले 5 वर्ष से जुड़े हुए हैं, समाज के ऐसे युवा संगठन की रीड की हड्डी है- राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र सिंह पचोर

आष्टा- अखिल भारतीय जाट महासभा द्वारा लगातार संगठन का विस्तार किया जा रहा है, इसका उद्देश्य समाज के युवाओं को अधिक से अधिक जोड़कर उन्हें जागरूक करना, इस आधुनिक युग में युवाओं को नशे, फिजूल खर्ची व दिखावे आदि बुराइयों से दूर रखकर उन्हें पढ़ाई लिखाई, व्यापार-व्यवसाय नौकरी एवं सामाजिक गतिविधियों में आगे लाना। जाट समाज का अखिल भारतीय जाट महासभा भारत का एक ऐसा संगठन है जिसमें देश-प्रदेश सहित विदेश से भी समाज के लोग जुड़े हुए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष विलास पटेल एवं राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र सिंह ने आगे बताया कि इसी कड़ी में संगठन का विस्तार करते हुए बीते वर्ष समाज के हमेशा सक्रिय रहने वाले भाई युवा पत्रकार धनंजय जाट को युवा प्रदेश सचिव से प्रदेश संगठन मंत्री का दायित्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह जी एवं राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंहजी की अनुशंसा पर सोपा गया, धनंजय जाट संगठन से पिछले 5 वर्ष से जुड़े हुए हैं, समाज के ऐसे युवा संगठन की रीड की हड्डी है।

शाल ओढ़ाकर, धर्मपट्टिका व भगवा दुपट्टा डालकर किया स्वागत सम्मान- सामाजिक कार्यक्रम से इंदौर लौटते समय बाईपास पर प्रदेश संगठन मंत्री धनंजय जाट ने प्रदेश अध्यक्ष विलास पटेल का शाल ओढ़ाकर, धर्मपट्टिका व भगवा दुपट्टा डालकर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से इंदौर लविष्का होटल के संचालक भानु सिंह प्रताप सिंह, बंटी जी जाट एवं सामाजिक कार्यक्रम में जाते समय

प्रदेश मीडिया प्रभारी अर्जुन भाकर सहित बड़ी संख्या समाज के वरिष्ठ जन एवं युवाजन मौजूद रहे। इस दौरान श्री पटेल ने कहा कि धंनजय आज मैं जल्दी में हूं जल्द ही जब भी आष्टा आना होगा तो घर जरूर आऊंगा, आगे उन्होंने कहा धनंजय सामाजिक कार्यक्रम एवं गतिविधियों में सदैव सक्रिय रहता हैं, सामाजिक कार्यक्रमों के साथ-साथ धार्मिक एवं जाट समाज सहित सभी समाज से जुड़े रहकर बहुत ही अच्छा कार्य कर रहे हैं एवं बहुत ही कम समय में उन्होंने पत्रकारिता सहित हर व्यक्ति विशेष के दिलों में एक अपनी बहुत ही अच्छी छवि एवं जगह मनाई है।

