6 जून,2026, शनिवार मास द्वितीय ज्येष्ठ कृष्ण (अधिकमास) पक्ष तिथि षष्ठी रहेगी।नक्षत्र श्रवण सुबहा 06.04 तक रहेगा। चन्द्र:- मकर का चंद्र रात्री 07.08 तक रहेगा। दिशाशूल पूर्व में

*मेंष:-* आज मिश्रित परिणाम बाला दिन है।भूमि भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा।स्त्री-संतान का सुख रहेगा।कार्यक्षेत्र उपलब्धियों से पूर्ण रहेगा।घर खर्च में अधिकता होंगी।
उपाय:-ब्राह्मण स्त्री को वस्त्र दे

**वृष:-* आज समय प्रगतिकारक है।बौद्धिक,भाग्य,एवं पद की दृष्टि से वृद्धि के योग है।पत्नी को गर्भाशय का विकार हो सकता है।नवीन खारीदी के योग बनेंगे।मित्रो से मुलाकात अनुकूल रहेगी।
उपाय:कुशा का आसान दान करे

*मिथुन:-* घर में वादविवाद हो सकता है। अनावश्यक चिंताएं परेशान करेगी।आय कम होने से कार्ययोजनाओं में रुकावट बन सकती है।पीठ में दर्द हो सकता है।
उपाय:-बेलपत्र शिवजी पर अर्पण करें

  **कर्क:-** कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। विरोध परास्त होंगे। धनार्जन होगा। बेरोजगारी दूर होगी। नवीन रणनीति सफल रहेगी।यश,कीर्ति बढ़ेगी।
उपाय:मिश्री राम मंदिर में अर्पण करे

*सिंह:-* मन शांत रहेगा। प्रॉपर्टी के लिए उत्तम समय है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है। जीवनसाथी से सामन्जस्य बना रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापार में लाभ की संभावना है।
उपाय:आंवले का फल श्रीविष्णु को अर्पण करे

**कन्या:-*  अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। आपको कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। शासकीय योजनाओं में सहभागी बनने का समय है।अधिकारी वर्ग का सहयोग पूरा रहेगा।
उपाय:श्रीहनुमान जी को 11 पुष्प अर्पण करे

**तुला:-* परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ सम्बन्धी समस्या रह सकती है।
उपाय:गुड की मिठाई कन्याओं को खिलाएं

**वृश्चिक:-* घर निर्माण की योजना बनेगी।तीर्थदर्शन संभव है। सत्संग का लाभ मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्य बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। शेयर बाजार में विनियोग के अवसर बनेंगे ओर लाभ सम्भव है।
उपाय:- बदाम शिव मंदिर में अर्पण करे

*धनु:-* किसी नए काम की शुरुआत अच्छी रहेगी आपकी आमदनी में बढोतरी की संभावना है ।कार्यस्थल पर आपके सलाह को महत्व दिए जाने के संकेत हैं ।आपकी पुरानी स्थाई संपत्ति का विवाद हल होगी ।
उपाय:पंचामृत शनिदेव को अर्पण करे

*मकर:-* सरल व सहज तरीके से आज का दिन व्यतीत होगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
उपाय:कमल गट्टे माता लक्ष्मी को अर्पण करे

*कुम्भ:-* आज के दिन आप विचारों को गतिशीलता से दुविधा का अनुभव करेंगे। इस वजह से किसी भी निर्णय लेने में परेशानी होगी। किसी एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। आज का दिन आपके लिए नौकरी-धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा और उससे बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे। मानसिक परेशानियों  बनी रह सकती है।
उपाय:देवी मंदिर में त्रिशूल अर्पण करे

**मीन:-*आज के दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। अतिथियों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। सुंदर वस्त्र धारण करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए दिन लाभदायी है। खर्च पर संयम रखें। उपहार प्राप्त होगा।
उपाय:- शनिदेव को चंदन अर्पण करे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top