
: 07.04.2026*पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई: एसपी ने सुनी आमजन की समस्याएं, प्राथमिकता से निराकरण के दिए निर्देश*आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीहोर में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद किया ।*जनसुनवाई की मुख्य विशेषताएं:-**सीधा संवाद:-* प्रत्येक मंगलवार को होने वाली इस जनसुनवाई में एसपी श्री शुक्ला ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्याओं को विस्तार से सुना ।*शिकायतों का विवरण:-* आज की जनसुनवाई में कुल 16 शिकायतकर्ता उपस्थित हुए, जिन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया ।*त्वरित कार्रवाई:-* प्राप्त शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक ने प्राथमिकता से कार्यवाही हेतु संबंधित थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को निर्देश दिए गए ।