मातृशक्तियो के साथ जावर मंडल के बूथ क्र 48 पर विधायक ने सुना ‘मन की बात’ का 134 वां एपिसोड

आष्टा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 134 वा एपिसोड आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जावर पहुच कर जावर की जैन धर्मशाला में भाजपा जावर मंडल के बूथ क्र 48 पर सैकड़ो मातृशक्तियो के साथ सुना गया । मन की बात का प्रसारण रविवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ । विधायक आष्टा से सीधे जावर पहुचे ओर ओर प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना । मन की बात सुनने के बाद उपस्तिथ सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं,मातृशक्तियो को संबोधित करते हुए कहा कि

‘मन की बात’ केवल रेडियो कार्यक्रम नहीं है, बल्कि ज्ञान का भंडार है। प्रधानमंत्री श्री मोदी हर महीने देश के कोने-कोने से उन होनहार और मेहनतकश लोगों की कहानियाँ लेकर आते हैं जिन्होंने राष्ट्रहित और समाजहित में असाधारण काम किया है। करोड़ों भारतवासियों के बीच उनसे सीधी बात कर उनकी तारीफ कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है। इससे आम जनता को भी प्रेरणा मिलती है। मोदी जी हर एपिसोड में पर्यावरण, स्वास्थ्य, खेल, शिक्षा जैसे हर विषय पर आमजन से सीधा संवाद करते हैं।रविवार को प्रधानमंत्री का एपिसोड पर्यावरण संरक्षण,

युवा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन एवं भीषण गर्मी से बचाव पर केंद्रित रहा।पीएम मोदी ने देश के उभरते धावकों, गुरुविंदर सिंह और अनिमेश कुजूर से फोन पर बात की और राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने के लिए उनकी सराहना की।तथा देश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचने की विशेष अपील की। मन की बात श्रवण कार्यक्रम में जावर मंडल अध्यक्ष विजेन्द्रसिंह ठाकुर,नप अध्यक्ष मंजू वैद्य,बाबूलाल पटेल,राजेन्द्र केशव,मनोज वैद्य,जयसिंह ठाकुर,संजय अजमेरा,शिवम सोनी,राजा ठाकुर,धर्मेन्द्र मालवीय,नरेन्द्रसिंह ठाकुर,सुशील संचेती, वीरेंद्र ठाकुर,बंटी राठौर,किशोर पाटीदार,तेजसिंह कप्तान,वीणा जोशी सहित जावर मंडल के सभी पदाधिकारी,जावर नप के सभी पार्षद सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियो की उपस्तिथि रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top