सांदीपनि विद्यालय आष्टा में समर कैंप समापन समारोह का आयोजन हुआ

नगर के सांदीपनि विद्यालय आष्टा में लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 1 मई 2026 से एक माह का समर कैंप आयोजित किया गया जिसमें कक्षा 3 से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी अपनी रुचि अनुसार विभिन्न गतिविधियों जैसे खेल कूद, ड्राइंग, पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट , योग एवं प्राणायाम में सहभागिता कर अपना शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास किया। कार्यक्रम के समापन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि

समर कैंप केवल छुट्टियां बिताने का माध्यम नहीं था, बल्कि यह स्वयं को पहचानने, नई चीजे सीखने और अपने अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारने का एक सुंदर अवसर था। उन्होंने बच्चों से कहा कि इन दिनों आपने खेल, कला, संगीत, योग, ड्राइंग, पेंटिंग,आर्ट एंड क्राफ्ट और अनेक रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर यह साबित कर दिया की सीखना केवल कक्षा की चार दीवारों तक सीमित नहीं होता है। संस्था के वरिष्ठ शिक्षक तथा एकेडमिक समन्वयक अंतेश धारवा ने कहा कि समर कैंप में आपने केवल नई बातें नहीं सीखी बल्कि अनुशासन,

सहयोग, नेतृत्व, आत्मविश्वास और टीम भावना जैसे जीवन के महत्वपूर्ण गुण भी विकसित किए हैं। माध्यमिक विभाग के प्रधान अध्यापक राजीव सरसिया ने बच्चों से कहां की इस कैंप में जो उत्साह, ऊर्जा और सीख आपने प्राप्त की है उसे अपने जीवन में हमेशा बनाए रखें। समर कैंप में ड्राइंग पेंटिंग एवं आर्ट एंड क्राफ्ट के प्रशिक्षक श्री राम श्री वादी एवं खेलकूद प्रशिक्षक संगीता ठाकुर ने भी

बच्चों को संबोधित करते हुए अपने जीवन में अनुशासन बनाए रखने के लिए कहां और विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा की। समर कैंप प्रभारी शिक्षक सतीश वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहां कि *जीतने वाला ही महान नहीं होता, बल्कि सीखते रहने वाला महान होता है।* कार्यक्रम में शिक्षक जितेंद्र मेवाडे, विजय अडगले, कमलेश वर्मा, पंकज कुमार, एस के सिंगारिया,राजेश राठौर, अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top