पंच कुण्डात्मक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर भगवान गणेश को समर्पित किया आमंत्रण

सीहोर। शहर के प्राचीन सिद्धपीठ श्री नृसिंह लक्ष्मी मंदिर कोलीपुरा में आगामी 26 अपै्रल से पंच कुण्डात्मक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरूआत 25 अपै्रल को भव्य कलश यात्रा से आयोजित की जाएगी। प्राचीन मंदिर में श्री-श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री महंत रामभूषण दास महाराज के मार्गदर्शन में संत श्री माधव दास महाराज यज्ञ व्यवस्थापक, महंत श्री राघव दास महाराज, आशीर्वाददाता एवं प्रेरणा स्त्रोत पंडित पूनम चंद्र व्यास आदि के द्वारा यज्ञाचार्य पंडित कुणाल व्यास के द्वारा पांच दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार-प्रसार का सोमवार को श्रीगणेश किया गया है। यज्ञ व्यवस्थापक और यज्ञाचार्य सहित क्षेत्रवासियों ने शहर के प्राचीन गणेश मंदिर में पहुंचकर भगवान गणेश को आमंत्रण समर्पित किया।मंदिर परिसर में महायज्ञ के लिए भव्य यज्ञशाला का निर्माण कार्य किया जा रहा है। गत दिनों यज्ञशाला का भूमि पूजन के अलावा ध्वजारोहण विधि-विधान से किया गया था। इस संबंध में जानकारी देते हुए संत श्री माधव दास महाराज यज्ञ व्यवस्थापक ने बताया कि आगामी 26 अपै्रल से आरंभ होने वाले पंच कुण्डात्मक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की संपूर्ण तैयारियां चल रही है। 25 अपै्रल को पूजन, कलश यात्रा दोपहर तीन बजे आरंभ की जाएगी। इसके अलावा 26 अपै्रल को पंचांग पूजन सुबह आठ बजे मंडप प्रवेश आदि का आयोजन किया जाएगा। 30 अपै्रल को दोपहर बारह बजे आहुति के पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से महायज्ञ में शामिल होने की अपील की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top