चर्च मैदान पर फुटबाल मैच में सीहोर चिल्ड्रन ने सीहोर मिनी वाइज को 2-0 से हराया

चर्च मैदान पर फुटबाल मैच में सीहोर चिल्ड्रन ने सीहोर मिनी वाइज को 2-0 से हरायासीहोर। शहर के चर्च मैदान पर सोमवार को भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें शाम को खेले गए एक तरफा मुकाबले में सीहोर चिल्ड्रन ने सीहोर मिनी वाइज को 2-0 से हराया। इसके अलावा यहां पर जारी निशुल्क प्रशिक्षण के दौरान सीहोर क्लब, सीहोर बाइज, सीहोर चिल्ड्रन, डीएसवायडब्ल्यू, मिनी बाइज आदि टीम के खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला फुटबाल एसोसिएशन के पदाधिकारी कमलेश अग्रवाल, आनंद उपाध्याय, मनोज कन्नोजिया आदि ने किया।एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि सोमवार को खेले गए, इस मुकाबले में सीहोर चिल्ड्रन की ओर से वरुण-अक्षांत ने एक-एक गोल किया था। जिसके बदौलत सीहोर चिल्ड्रन की टीम ने सीहोर मिनी वाइज टीम को 2-0 से हराया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top