आगामी ईद त्यौहार एवं कानून व्यवस्था को लेकर आष्टा शहर में निकला फ्लैग मार्च

आज दिनांक 27/05/2026 को थाना आष्टा अंतर्गत आगामी त्यौहार जैसे ईद आदि कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत के निर्देशन में, एसडीएम महोदय, एसडीओपी महोदय, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं थाना प्रभारी आष्टा एवं थाना प्रभारी पार्वती के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

फ्लैग मार्च में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नगर के संवेदनशील एवं प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया गया। फ्लैग मार्च सुभाष चौक से प्रारंभ होकर कसाईपुरा, पुरानी सब्जी मंडी, बड़ा बाजार, सेहजनी चौकी, सिकंदर बाजार, गंज चौराहा, अखण्डलवाला चौराहा, राम मंदिर, अस्पताल चौराहा, पुराना बस स्टैंड, किला एवं शंकर मंदिर मार्ग से होकर अलीपुर ईदगाह क्षेत्र निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान आमजन को शांति, भाईचारा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।

आगामी ईद त्यौहार एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक सीहोर के नेतृत्व में शहर में निकाला फ्लैग मार्च**📍जिले के समस्त थानों में भी निकाला गया फ्लैग मार्च*➡️आगामी ईद त्यौहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालने के निर्देश दिए गए ।

➡️पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना द्वारा थाना कोतवाली में उपस्थित समस्त बल को ब्रीफ किया। ➡️पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के नेतृत्व में थाना कोतवाली क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया ।📍फ्लैग मार्च का रूट इस प्रकार रहा – कोतवाली चौराहा, आनंद डेरी, लाल मस्जिद, नमक चौराहा, बड़ा बाजार, पान चौराहा, , सराय,बद्रीमहल , मछली पुल, पुराना बस स्टैंड से कोतवाली तक फ्लैग मार्च निकाला गया ।

📌इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत,नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ. अभिनंदना शर्मा, थाना प्रभारी कोतवाली श्री रविंद्र यादव, प्रभारी यातायात सीहोर सूबेदार बृजमोहन धाकड़ सहित थाना कोतवाली एवं थाना मंडी यातायात,थाना अजाक तथा पुलिस लाइन के अधिकारी/कर्मचारियों ने भाग लिया ।📌इसी क्रम में समस्त अनुविभागीय अधिकारियों (SDOPs) के नेतृत्व में जिले के सभी थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों के मुख्य मार्गो और बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top