आष्टा विकासखंड में एफएलएन की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पुस्तक वितरण व नामांकन पर विशेष जोर- अजब सिंह राजपुत

आष्टा- बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (FLN) कार्यक्रम को गति देने के लिए मंगलवार को आष्टा विकासखंड में ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक (BPMU) का आयोजन किया गया। विकासखंड स्रोत समन्वयक (BRC) श्री अजब सिंह राजपूत की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।मिशन अंकुर टीम के जिला प्रभारी श्री सुमन स्वर्णकर द्वारा संचालित इस बैठक में विकासखंड के सभी 14 जनशिक्षा केंद्रों से 24 जनशिक्षक एवं 5 ब्लॉक अकादमिक समन्वयक (BAC) शामिल हुए।

बैठक में एफएलएन गतिविधियों की प्रगति, शैक्षणिक गुणवत्ता और पुस्तक वितरण की विस्तार से समीक्षा की गई।*पुस्तक वितरण जून के पहले सप्ताह तक पूरा करने के निर्देश* BAC पुस्तक प्रभारी श्री मनोहर विश्वकर्मा ने बताया कि वर्तमान में आष्टा ब्लॉक में पुस्तक वितरण 34.9% और FLN वर्कबुक वितरण एवं एंट्री 15.4% ही हो पाई है। इस पर चिंता जताते हुए BRC श्री राजपूत ने सभी जनशिक्षकों को जून के प्रथम सप्ताह तक शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण एवं ऑनलाइन एंट्री का कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनशिक्षा केंद्र स्तर पर सामग्री का योजनाबद्ध समायोजन कर

कमी-ज्यादती को दूर किया जाए ताकि सभी विद्यालयों में समय पर किताबें पहुंच सकें।*नामांकन बढ़ाने पर रहेगा विशेष फोकस* बैठक में नए सत्र में कक्षा पहली में अधिकतम नामांकन पर विशेष जोर दिया गया। BRC ने निर्देश दिए कि शाला त्यागी एवं अनियमित बच्चों का सर्वे कर उन्हें फिर से शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। जनशिक्षकों को अभिभावकों से नियमित संपर्क कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरूक करने को कहा गया।*गर्मी की छुट्टियों में भी जारी रहेगी पढ़ाई* डाइट सीहोर द्वारा अभिभावकों एवं बच्चों के लिए भेजी जा रही डिजिटल पठन-लेखन सामग्री को लेकर भी चर्चा हुई।

सभी जनशिक्षकों को यह सामग्री अभिभावक समूहों में साझा करने और बच्चों की प्रगति पर फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए, ताकि ग्रीष्मावकाश में भी सीखने की निरंतरता बनी रहे।*विद्यालयों को बनाया जाएगा आकर्षक* आगामी सत्र की तैयारियों के तहत संकुल स्तर पर नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इन बैठकों में विद्यालय प्रभारियों को स्कूलों की साफ-सफाई, बच्चों के बैठने की उचित व्यवस्था तथा कक्षाओं में रीडिंग एवं गणित कॉर्नर तैयार करने के निर्देश दिए जाएंगे।

बैठक के समापन पर BRC श्री अजब सिंह राजपूत ने सभी से नई ऊर्जा और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, _”सभी के सामूहिक प्रयासों से आष्टा विकासखंड को जिले में एक उत्कृष्ट शैक्षणिक मॉडल के रूप में स्थापित किया जा सकता है।”_*बैठक में मुख्य रूप से* सह समन्वयक श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव, बीएसी श्री देवजी मेवाड़ा, श्री मनोहर लाल विश्वकर्मा, श्री मनोज कुमार विश्वकर्मा, श्री फूलचंद्र सांकले, श्रीमती शालिनी सरासिया सहित समस्त जनशिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top