
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- जगन्नाथपुरी में भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा प्रारंभ होते ही देशभर में भक्तगण रथयात्रा का आयोजन करते हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आष्टा इस्कॉन सेंटर द्वारा इस वर्ष भी भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। रथयात्रा का प्रथम निमंत्रण नगर के प्राचीन गणेश मंदिर में भगवान श्री गणेश को दिया गया। इस अवसर पर इस्कॉन के पदाधिकारियों व भक्तों ने पूजन-अर्चन कर विधिवत आमंत्रण पत्र अर्पित किया। इस्कॉन आष्टा के अनुसार, पिछले वर्ष से यह परंपरा नगर में प्रारंभ हुई है,

जिसे आगे भी प्रतिवर्ष भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस बार की रथयात्रा में उज्जैन इस्कॉन एवं देशभर के विभिन्न स्थानों से प्रभुजी पधारेंगे, जो कीर्तन, भजन एवं प्रवचनों के माध्यम से भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत करेंगे। 3 जुलाई को दोपहर 1 बजे रथयात्रा बस स्टैंड स्थित गायत्री मंदिर से प्रारंभ होगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों- भोपाल नाका, कन्नौद रोड, कालोनी चौराहा होते हुए मंडी गेट पर पहुंचकर संपन्न होगी। सकल हिन्दू समाज ने नगरवासियों एवं समस्त भक्तजनों से अनुरोध किया गया है कि वे इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रथयात्रा को सफल बनाएं।

*मेंष:-* आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य में आप सफल होंगे । गृहस्थजीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।स्वभाव में सौम्यता बनी रहेगी। निर्माण कार्य व सम्पत्ति वृद्धि होगी।
*उपाय:- माता या घर की वरिष्ठ महिला को देव दर्शन कराये*
*वृष:-* आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। धन की परेशानी सुलझ सकती है। स्वस्थ्यय से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और व्यवसाय में फायदा होगा।
*उपाय:- अखंड श्रीफल नदी में प्रवाहित करें*

*मिथुन:-*आज क्रोध और वाणी पर संयम रखे नही तो हानि हो सकती है। नकारात्मक विचार मन में न आने दीजिएगा। खान-पान में भी संयम रखे पेट की समस्या बन सकती है। मध्याह्न के बाद चोट से कष्ट बन सकता है। सावधान रहें।
*उपाय:- यज्ञो पवित्र ब्राह्मण को दान करें*
*कर्क:-* आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रह सकता है।चिंताएं खत्म हो सकती है।आमोद प्रमोद और मनोरंजन का सुख मिलेगा। इच्छाएं पूरी हो सकती है। सहयोगी मदद भी कर सकते हैं।
*उपाय:- जौ भगवान विष्णु को अर्पण करें*

*सिंह:-* आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाला साबित हो सकता है। कई मौके आएंगे जब आपको दो में कोई एक चीज चुनना पड़ेगा, यह आपके भविष्य की दिशा तय करने वाला भी साबित हो सकता है।
*उपाय:- पांच सिक्के मंदिर में अर्पण करें*
*कन्या:-* आज गृह एवं संतान संबंधी शुभ समाचार आपको मिलेंगे। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। नए मित्र भी बनने की संभावना है। व्यवसायिक एवं आर्थिक रूप से लाभ होगा।
*उपाय:- बेल की पूजा करें*

*तुला:-* आज लापरवाही के कारण कोई अच्छा मौका भी हाथ से निकल सकता है। किसी तरह की कानाफूसी में फंसने से बचें। आप अपने काम में कम और दूसरे कामों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है।
*उपाय:- माखन मिश्री कृष्ण मंदिर में अर्पण करें*
*वृश्चिक* आज धन के लिहाज से दिन मजबूत होगा। भाई-बहनों से मदद मिलेगी। पारिवारिक मनमुटाव दूर होगा।जल्दबाजी में भाई-बहन से जुड़ा फैसला ना लें। वस्त्रों की खरीदी हो सकती है।ऋण में कमी होगी।
*उपाय:- छोटी बहन को धनराशि दे*

*धनु:-* आज आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे। जीवनसाथी से अर्थ लाभ होगा।गुप्तधन प्राप्त हो सकता है।
*उपाय:- श्री गणेश मंदिर में फल दान करें*
*मकर:-* आज लोकप्रियता व क्षमताओं में वृद्धि होगी। गुणवत्ता की प्रशंसा होगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। नई परियोजनाओं की शुरुआत होगी।आकस्मिक धन प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा।नवीन सामाजिक सम्बन्ध बनेंगे।
*उपाय:- श्री हनुमान अष्टक का पाठ करें*

*कुम्भ:-* आज आपके ख़िलाब साजिशों से सतर्क रहें। लाभार्जन से रुकावट आयेगी।महत्वपूर्ण कार्यों में असफलता से मन दुःखित होगा जिससे कार्यस्थल पर उत्साह कम होगा।घर मे वरिष्ठों का स्वस्थ्यय चिंताओं को ओर अधिक बढ़ायेगा।
*उपाय:- शिवजी पर 11 बेलपत्र अर्पण करें*
*मीन:-* आज कार्य सरलता से पूरे होंगे। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। दांपत्य में मधुरता रहेगी। शाम में मित्रों से आर्थिक लाभ होगा। कलात्मक कार्यो में रुझान बढ़ेगा।मेडिकल व्यापार में धनलाभ होगा।स्वस्थ्यय अनुकूल रहेगा।
*उपाय:- पीपल के पत्ते पर स्वास्तिक बनाकर नदी में प्रवाहित करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539 नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*