नशा कर ट्राला चलाने वाले वहान चालक के विरूध्द थाना जावर पुलिस ने की कार्रवाई- ट्राला किया जप्त

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- थाना जावर पुलिस द्वारा हाईवे पर नशा कर चला रहे ट्राले के चालक के विरूध्द धारा 185 एम व्ही एक्ट की कार्यवाही कर ट्राला जप्त किया। पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार यातायात अभियान के अंतर्गत शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालको के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मति सुनीता रावत एवं एसडीओपी श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में निरीक्षक नीता देअरवाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए दिनांक 04.06.25 को दौराने वाहन चैकिंग देवास तरफ से एक ट्राला क्रमांक एचआर 38 यू 1521 जिसमे महेन्द्रा ट्रैक्टर लेकर उक्त ट्राले का चालक नशा कर लहराते हुए वाहन चला रहा था जिसे रिकांडो के सामने रोका गया तो चालक शराब के नशे मे था

जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम मुकेश पिता गुरूदयाल सिसोदिया उम्र 30 साल निवासी अगरयाला चौमा अकबर पुर के पास थाना सिरगढ तहसील छाता जिला मथुरा उत्तर प्रदेश का होना बताया मौके पर ही उक्त ट्राला को समक्ष पंचान मौके पर ही जप्त किया गया व मौके पर ही उपरोक्त पंचान के समक्ष चालक के विरूद्ध धारा 185 एमवी एक्ट के तहत पंचनामा बनाया गया बाद जप्त शुदा ट्राला मय चालक मुकेश के थाने लाये चालक मुकेश पिता गुरूदयाल का सिविल अस्पताल जावर मे मेडीकल परीक्षण करवाया गया। इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा। सराहनीय भूमिका- उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक नीता देअरवाल उनि बीरमलाल वर्मा, प्र.आर. 419 सुरेश परमार, आर 454 बलराम, सै 461 लाखन सिह एंव थाना जावर पुलिस का सराहनीय योगदान रहा है।

**मेंष:-* आज कार्यक्षेत्र में कामयाबी हासिल होगी, कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा।आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे।
*उपाय:-*  12 ज्योतिर्लिंगों का पूजन करें
*वृष:-* आज समय अनुकूल है।मानसिक शांति रहेगी। आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी।साझेदारी से नवीन व्यापार लाभ देगा।शासकीय कार्य पूर्ण होंगे।
*उपाय:-* शिव परिवार की पूजन करे

*मिथुन:-* आज आप  चुनौतियों को लेकर थोड़े परेशान दिखेंगे। धन अधिक अपव्यय हो सकता है, बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण करें। प्रॉपर्टी से आपको  हानि हो सकती है। झूठे आरोप लग सकते है।
*उपाय:-* शिव जी को केशर अर्पण करे

*कर्क:-* आज आपके  कार्य समय पर पूर्ण होगे। कुछ नया करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। तनाव खत्म होने की वजह से आपके कार्य की गति बढ़ेगी। वाहन सुख मिल सकता है। 
*उपाय:-* माता पार्वती को श्रृंगार अर्पण करे

*सिंह:-* आज कोर्ट कचहरी के निर्णय आपके पक्ष में होने से मन प्रसन्ना रहेगा। पुराने प्रिय साथी से मुलाकात हो सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। आपको सर्वत्र यश प्राप्त होगा।
*उपाय:-* दीपक नदी तट पर लगाएं
*कन्या:-*  आज कार्य में प्रगति का समय है। अलग-अलग क्षेत्र में सहयोगियों के माध्यम से लाभ की स्थिति बन सकती है। प्रयास करने से लाभ। धर्मकर्म में सहभागिता हो सकती है।
*उपाय:-* माता गंगा को वस्त्र अर्पण करे

*तुला:-* आज परिजनों की मांग पूरी करने से आर्थिक हानि होगी। अकस्मात किसी परेशानी का समाधान होगा। अज्ञात कारण वश मन चिंतित रहेगा। वाहन से कष्ट हो सकता है।पेट मे पीड़ा हो सकती है।
*उपाय:-*  दूध से शिव जी का अभिषेक करे
*वृश्चिक* आज अपेक्षित लक्ष्यों को प्राप्त कर पाने में आप सफल होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा वालों के  लिए समय शुभ फलप्रद बन रहा है।
*उपाय:-* भगवान श्रीविष्णु व भगवान श्रीशिव का पूजन करे

*धनु:-* आज कारोबार में नया काम मिलेगा। प्रयास करने से सफलता मिलेगी। शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। आभूषण,फर्नीचर,वस्त्र व्यापार से लाभ हो सकता है।
*उपाय:-* शमी वृक्ष का पूजन करे
*मकर:-*  आज कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन ठीक रहेगा तथा व्यापारी वर्ग को लाभ मिल सकता है। धन का आवागमन बना रहेगा। संतान की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी।
*उपाय:-* शिव जी का शहद से अभिषेक करे

*कुम्भ:-* आज कार्य समय पर न हो पाने से मन व्यथित रह सकता है। पराक्रम में कमी तथा आलस्य में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन नही रहेगा। शरीर में कोई तकलीफ के होने से परेशानी हो सकती है। 
*उपाय:-*  पीपल के पेड़ पर 10 प्रकार के फूल अर्पण करे
*मीन:-* आज आपको मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। कोई अच्छी खबर या बड़ी सफलता की खुशी आपको मिल सकती है। अचानक फायदा हो सकता है। शेयर बाजार में लाभ हो सकता है।आय बढ़ेगी।
*उपाय:-* श्री सूक्त का पाठ करेंगे

 *पं. डॉ दीपेश पाठक* 
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,
 *श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र
 *9827598979,940653353 नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!