
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आष्टा में संकुल का शैक्षिक संवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।जिसमे संकुल प्राचार्य श्री राजपूत द्वारा शिक्षकों को नवीन शिक्षा सत्र के लिए उत्साहित किया । नवीन सत्र का प्रवेश उत्सव वह अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की तैयारी को लेकर संकुल के सभी प्रधानाध्यापक की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें संकुल प्राचार्य अजब सिंह राजपूत एवं जन शिक्षक श्री जगदीश मालवीय एवं रमेश मेवाड़ा द्वारा नवीन शिक्षा सत्र 2026 -2027 के आरंभ के लिए की जाने वाली समस्त शैक्षणिक तैयारीयों के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं सभी को उत्साहित किया गया, तथा साइकिल वितरण, पुस्तक वितरण, गणवेश वितरण आदि की समीक्षा भी की गई तथा सभी संस्था प्रधान से अपेक्षा की गई कि नवीन शिक्षा सत्र में अधिक से अधिक नामांकन और मैपिंग का कार्य शीघ्रता से पूर्ण कर लिया जावे, तथा क्षेत्र के घुमंतू एम अप्रवेशी बच्चे 3 वर्ष से लेकर 14 वर्ष तक के सभी बालक बालिकाओं तथा उनके पालको को प्रवेश उत्सव में शामिल किया जाए। एवं समस्त विद्यार्थियों की शत प्रतिशत अपार आईडी समय सीमा में बनावे एवं अभिभावकों से अपील किया जाए की आधार अपडेशन के लिए जन शिक्षा केंद्र बार, केंद्र निर्धारित किए गए हैं, उन केदो पर जाकर अधिक से अधिक संख्या में आधार अपडेशन का कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जाए। शैक्षिक संवाद में बंशीलाल धनवाल, मुकेश चित्तौड़ा ,हामिद अंसारी, रामलाल कुशवाहा, धीरज सिंह ठाकुर, मंजु विश्वकर्मा, सीमा कोरी, विमला राठौर , बहादुर सिंह ठाकुर, मांगीलाल अजनोतिया, संजय कुमार जैन, नौसिन जहां , सुनीता मालवीय, रमेश रेकवाल , वेद् प्रकाश पिपलोदिया, पवित्रा सारसिया , रेखा सोलंकी, रेखा स्रोत्री, सुरेश सिंह भाटी, दीपा मालवी यह , विनय कुमार चंद आदि प्रधानाध्यापको ने भाग लिया। अंत में श्री महेंद्र सिंह मालवीय सहायक ग्रेड-2 द्वारा आभार व्यक्त किया।