updatenews247com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- ट्रैफिक पुलिस आष्टा के ट्रैफिक इंचार्ज श्री शशिकांत शर्मा ने आज सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शास्त्री स्मृति विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल आष्टा के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एक सेमिनार आयोजित कर उपस्थित बच्चों एवं शिक्षकों को यातायात से संबंधित कई महत्वपूर्ण बातों को बताया जिनमें प्रमुख रूप से हमें बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना क्यो अनिवार्य है इस पर विस्तृत रूप से विद्यार्थियों को समझाया वही लाइसेंस के बारे में जानकारी दी। हेलमेट के बारे में उन्होंने बताया कि हेलमेट हमारे मस्तिष्क का सुरक्षा कवच होता है

जो गाड़ी चलाते वक्त बहुत अनिवार्य है उन्होंने हेलमेट को विस्तार से बताते हुए कहा कि H -Head, E – Ear, L – Lips, M – Mouth, E – Eye, T – Teeth आदि से हमारी रक्षा करता है। मानव शरीर में मस्तिष्क की सब कुछ है और इसकी सुरक्षा कर ली जाए तो व्यक्ति पूरी तरह से सुरक्षित रहता हैं इसलिए हमारे परिवार का कोई भी सदस्य यदी टू व्हीलर गाड़ी चलाता है तो उसे बिना हेलमेट के घर से न निकलने दे। वहीं ट्रैफिक सिग्नल लाइट के बारे में बताया साथ ही सड़क पर पैदल किस तरह चलना चाहिए वह हमें सड़क पार करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए आदि बातों के बारे में विस्तार से विद्यार्थियों को बताया।

वही उन्होंने अपनी बातों में संदेश दिया कि शराब पीकर कभी भी गाड़ी ना चलाए। शराब पीना एवं तंबाकू का सेवन करना हमारे शरीर के लिए हानिकारक इनका उपयोग हमें कभी नहीं करना चाहिए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चियों के लिए सरकार द्वारा लाइसेंस निशुल्क बनाए जाते हैं यदि कोई बच्ची स्कूटी चलाती है तो वह निशुल्क अपना लाइसेंस बनवा सकती है वही जो बच्चे 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है वे अपना लाइसेंस अवश्य बनवाएं बिना लाइसेंस के गाड़ी कभी ना चलाएं। फोर व्हीलर गाड़ी में बिना सीट बेल्ट के गाड़ी ना चलाएं। इस अवसर पर संस्था की ओर से प्राचार्य सुनील शर्मा एवं समस्त स्टाफ द्वारा ट्रैफिक इंचार्ज शशिकांत शर्मा को अपना मूल्य समय देकर विद्यालय में यातायात संबंधी सेमिनार करने पर प्रतीक चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया गया।

मेंष :-* आज व्यापार में मतभेद उभर सकते है।संतानपक्ष से प्रतिकुलता रहेगी।मान प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है।झोठे आरोप से मन व्यथित होगा।त्वचा रोग परेशानी देगा।धन डूब सकता है।
उपाय:- गंगाजल लड्डू गोपाल पर अर्पण करे
वृष :-* आज दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा।पूर्व के रुके कार्य आज पूरे हो सकते है।जमीन सम्बन्धी मामलों में लाभ होगा।उदर विकार हो सकता है।राजनीति में पद बढेगा।
उपाय:- शमी पत्र शिव जी अर्पण करे

मिथुन :-आज समय आर्थिक परिवर्तन वाला होगा तथा व्यवसायिक क्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है।बकाया राशि की प्राप्ति का योग है।पुरानी संपत्ति बिक्री से लाभ होगा।घर के कुछ तनाव हो सकता है।
उपाय:- श्री गणेश सिंदूर का चोला अर्पण करें
कर्क:- आज त्वरित निर्णय से बढ़ा कार्य सम्पन्न होगा।शेयर बाजार के साथ भूमि सम्बन्धी कार्योके लाभ हो सकता है।संक्रमण रोगों से व्ययभार बढेगा जो बजट बिगाड़ देगा।यात्रा शुभ रहेगी।
उपाय:- तुलसी पत्र ठाकुर जी को अर्पण करे

सिंह:- आज दिन अशांति बढ़ाने वाला तथा कार्यो में विलंबता देगा।अनावश्यक विवाद तनाव विवाद से व्यवसाय प्रभावित होगा।नौकरीं में अधिक दबाब चिंता का कारण रहेगा।गृह निर्माण का योग है।
उपाय:- काले तिल पीपल पर अर्पण करे
कन्या :- आज दिन अनुकूलता से युक्त होगा।उधारी मिलने से बैंक ऋण के कमी होगी।मांगलिक प्रसंगों पर धन व्यय हो सकता है।पारिवारिक सामंजस्य रहेगा।विदेश प्रवास के योग है।विद्यार्थी वर्ग सफल होगा।
उपाय:-केले के वृक्ष की पूजा करें

तुला:- आज धैर्य एवं सामंजस्य से परिस्थितियों में अनुकूल बदलाव आयेगा।मनोबल बढ़ा होआ रहेगा।किसी प्रभावशाली व्यक्ति के माध्यम से कार्य प्राप्ति हो सकती है जो दीर्घकालिक लाभ देगा।
उपाय:- ऋतुफल फल ब्राह्मण को अर्पण करे
वृश्चिक* आज व्यापार में प्रतिस्पर्धा से लाभ होगा।नौकरीं में नवीन दायित्व से व्यक्तिगत कद में वृद्धि होगी।पड़ोसी से मतभेद दूर होंगे।आपकी अच्छी साख धनागमन में बढ़ोतरी करेगा।स्वस्थ्यय अनुकूलता रहेगी।
उपाय:-माखन मिश्री श्री राम जी को अर्पण करे
धनु:- आज दिन कार्यक्षेत्र में विलंब कराने वाला रहेगा।पारिवारिक व्यापार में आपसी मतभेद से हानि सम्भव हो सकती है।नौकरीं पेशा लोग चिंतित हो सकते है।स्त्रियों का झूठा आरोप झेलना पड़ सकता है जो प्रतिष्ठा को नुकसान दे सकता है।
उपाय:- पंचमेवा ब्राह्मण को दें

मकर:- आज दिन विशेष उपलब्धियों से भरा रहेगा
खेल,सुरक्षा,बैंकिग,प्रशासनिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।मकान व वाहन का जो सपना आपने देखा है आज पूरा होता दिख सकता है।रक्तचाप तकलीफ दे सकता है।
उपाय:- वस्त्र जरूरतमंद दान करे
कुम्भ:- आज नया कारखाना या नया शोरूम खोलने का विचार मूर्त रूप ले सकता है।समाजसेवा में धार्मिक कार्यो से आपकी अच्छी साख निर्मित होगी।नौकरीं में रुका धन प्राप्त होगा।कानूनी समस्या हल होने का समय है।क्रोध से बचें।
उपाय:-श्री हनुमान जी को मिश्री अर्पण करे

मीन :- आज परिवार के सदस्य के सहयोग से आर्थिक लाभ बनता दिख रहा है।विलासता सामग्री,खेती की भूमि में भी वृद्धि सम्भव है।राजनीति में कोई पद मिल सकता है।मानसिक मजबूती से पराक्रम बढेगा।
उपाय:- तांबे का कलश दान करे
पं. डॉ दीपेश पाठक
ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं शिक्षाविद मोटिवेटर
एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम
(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,
एमपीसेट,पीजीडीसीए, टीसीएस एकाउंटिंग,
श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला सीहोर म.प्र
9827598979,9406533539**
नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।
