अवैधानिक रूप से अस्पताल संचालित करने पर संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज- दो वर्षीय बच्ची की मृत्यु के संबंध में जांच के लिए समिति गठित, अस्पताल को पुन: किया गया सील

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- सीहोर जिले के श्यामपुर विकासखंड के ग्राम बरखेड़ी में अवैधानिक रूप से संचालित मुस्कान अस्पताल के संचालक अशोक विश्वकर्मा के विरूद्ध कोतवाली थाना सीहोर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ग्राम बरखेड़ी में अवैधानिक रूप से संचालित इस मुस्कान अस्पताल में 07 अक्टूबर 2025 को हुई दो वर्षीय बच्ची की मृत्यु के प्रकरण में सीएमएचओ डॉ सुधीर कुमार डेहरिया द्वारा 05 सदस्यीय चिकित्सा अधिकारियों की जांच समिति गठित की गई है। समिति को प्रकरण की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। सीएमएचओ डॉ सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि पूर्व में इस अस्पताल को 12 दिसंबर 2024 को अनेक अनियमितताओं के कारण सील किया जा चुका है, इसके बावजूद भी यह अस्पताल अवैधानिक रूप से संचालित किया जा रहा था। सीएमएचओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अस्पताल को आज पुन: सील कर दिया गया है।

*मेंष:-* आज अतिथियों के आने से रोनक रहेगी। मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। आपका मित्र आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। साझेदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है।उपाय:-श्री गणेश को हरे मूंग अर्पण करें
*वृष:-* आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रह सकता है। प्रयास करने के बाद भी निराशा हाथ लग सकती है। नौकरी में स्थिति सामान्य रहने के योग हैं। क्रोध व आवेश की अधिकता रह सकती है अतः खुद पर काबू रखें अन्यथा कलह बढ़ सकती है।
उपाय:-तांबे का पात्र मंदिर में दान करें

*मिथुन:-* आज किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा।आज आप अपने विपरीत लिंग के व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं।धन संचय हो सकता है।
उपाय:-लाल पुष्प देवी मंदिर में अर्पण करें
*कर्क:-* आज दिन आपके अच्छा रह सकता है।मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रह सकते हैं। विरोधियों का प्रभाव कम हो सकता है। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में श्रद्धा बढ़ सकती है।
उपाय:- पीपल के वृक्ष पर कच्चा सूत्र अर्पण करें

*सिंह:-* आज जो योजनाएं और रणनीतियाँ आपने पहले से ही मन में तय कर ली थीं, आज वे पूरी होती नज़र आएंगी। जिस कार्य की मन में इच्छा है उसको लेकर आप थोड़ी मेहनत और करें, आपकी कोशिश रंग लाएगी। वाहन सुख बन सकता है।
उपाय:रुई मंदिर में दान करें
*कन्या:-* आज कहीं न कहीं आप अपने आपको मायूस और अकेला महसूस करेंगे। कई चीज़ों में आप गूढ़ चिंतन में पड़ सकते हैं और मायूसी से भर सकते हैं।धनहानि हो सकती है।व्यपारिक लेनदेन में नुकसान होगा।क्रोध से बचे।उपाय:- चांदी की धातु ब्राह्मण को दें

*तुला:-* आज गया हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आत्मबल बढेगा। मन शांत रहेगा। पारिवारिक स्थितियां सामान्य होंगी।व्यापार में प्रगति होगी। धन का लाभ होगा। कोई नया काम प्रारम्भ हो सकता है।
उपाय:- भगवान श्री राम को चंदन अर्पण करें
*वृश्चिक:-* आज मानसिक शांति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कर्ज से मुक्ति बन सकती है।भूमि भवन लेनदेन से लाभ बनेगा।
उपाय:-देवी मां को चुनरी अर्पण करें

*मकर:-* आज आपकी  सोच में तुनक मिजाजी बनी रहेगी इसलिए अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना आवश्यक हैं। स्वस्थ्यय के लिए ये वक्त अभी भी संवेदनशील बना हुआ हैं। थोडा सतर्क रहें शरीर के निचले हिस्से में परेशानी आ सकती हैं।
उपाय:-श्री नारायण कवच का पाठ करें
*कुम्भ:-* आज  पराक्रम बहुत अधिक रहेगा। काम करने का सामर्थ्य तथा तुरंत निर्णय  लेने की स्थिति बनी रहेगी। उत्साह भी बना रहेगा। फलस्वरूप आप सोचे हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे।वैचारिक मतभेद दूर होंगे।
उपाय:-सूर्य देव को अर्ध्य दें

*मीन:-* आज कार्य व्यापार में लाभ तथा उन्नति  का योग रहेगा| नवीन कार्यों में  सफलता का  समय हैं। स्वास्थय मजबूत रहेगा। चोट चपेट लगने की संभावना बनी हुई है। आय के मामले में दिन अच्छा रहेगा। पदोन्नति का योग दिखाई दे रहा हैं। पद प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।
उपाय:-मिश्री मंदिर में वितरित करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top