updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर के श्री बेणेश्वर हनुमान मंदिर समिति, द्वारा आयोजित श्री हनुमान अष्टमी महोत्सव बड़े धूमधाम, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। भगवान हनुमान जी की विशेष कृपा से आयोजित इस दिव्य आयोजन में दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों की पावन श्रृंखला संपन्न हुई। रुद्राभिषेक, गदा समर्पण, महाप्रसादी, महा आरती एवं संगीतमय भजन संध्या के दौरान मंदिर परिसर जय श्री हनुमान के जयकारों से गूंजता रहा। भक्तों ने गहरी भक्ति, श्रद्धा और आनंद के साथ पूरे दिन श्री हनुमान जी की आराधना की।

कार्यक्रम में मां पार्वती धाम गौशाला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह (पूर्व पार्षद) उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती किरण पूर्व पार्षद श्री सुभाष नामदेव, कोषाध्यक्ष संजय सुराणा, रवि कामरिया, सुनील कचनेरिया, विपिन सिंघी आदि
का मंदिर समिति द्वारा भगवान श्री राम जी के नाम लिखे वस्त्र के दुपट्टे पहनाकर विशेष स्वागत एवं सम्मान किया गया।
उद्बोधन देते हुए मां पार्वती धाम गौशाला समिति अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुशवाहा ने सभी भक्तों को हनुमान अष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के संरक्षण व धार्मिक कार्यों में सभी का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने समाज सेवा और धर्म कार्यों से जुड़े रहने का संकल्प दिलाया। श्री बेणेश्वर हनुमान मंदिर समिति द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में मां पार्वती धाम गौशाला समिति की ओर से सहयोग राशि भी प्रदान की गई। नगर में आयोजित यह पावन महोत्सव भक्ति, सेवा, सद्भाव और धार्मिक उत्साह का अद्भुत संगम बना, जिसमें हजारों भक्तों ने शामिल होकर परम आनंद की अनुभूति की।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगरपालिका द्वारा पार्वती नदी में संग्रहित जल को सुरक्षित रखने के भरसक प्रयास किए जा रहे है। कलेक्टर बाला गुरूके के नवीन निर्देशों एवं अनुविभागीय अधिकारी नितीन टाले के मार्गदर्शन में मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति द्वारा सर्चिंग दल गठित किया गया है जो दिन और रात में पार्वती नदी के किनारे सटे ग्रामों का नाव के माध्यम से एवं पैदल चलकर सर्चिंग कार्य कर रहे है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि गठित सर्चिंग दल द्वारा जी चघघिउगीऊढढभभछ णयहहभिदघघवअआअभी तक लगभग एक दर्जन ग्रामीणजन जो अवैध रूप से विद्युत जल मोटर नदी में डालकर आष्टा नगर के लिए संग्रहित व सुरक्षित जल की चोरी कर अपने खेतों की सिंचाई कर रहे थे,

ऐसे ग्रामीणजनों पर सख्त कार्यवाही करते हुए सिंचाई कार्य में लिप्त सभी विद्युत जल मोटरों को जप्त किया गया है। सीएमओ श्री प्रजापति ने बताया कि पार्वती नदी में संग्रहित जल आष्टा नगरवासियों के लिए सुरक्षित है, ऐसे में नदी में अवैध रूप से ग्रामीणजनों द्वारा विद्युत जल मोटर के माध्यम से पानी की चोरी की जाना अपराध की श्रेणी में आता है। इस प्रकार का कृत्य करने वालों पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही कर जप्त की गई विद्युत जल मोटरों को राजसात कर नीलामी की कार्यवाही की जाएगी। पार्वती नदी से लगे सभी ग्रामीणजनों से आग्रह है पार्वती नदी में संग्रहित पानी की अवैध रूप से चोरी करना बंद करें। सर्चिंग दल में पंप अटेंडेंट कैलाश बागवान, रमेश यादव, राकेश बागवान, अजय नाथ, कपिल वर्मा, श्याम यादव आदि शामिल थे।

*मेंष:-* आज क्रोध और वाणी पर संयम रखे नही तो हानि हो सकती है। नकारात्मक विचार मन में न आने दीजिएगा। खान-पान में भी संयम रखे पेट की समस्या बन सकती है। मध्याह्न के बाद चोट से कष्ट बन सकता है। सावधान रहें।
*उपाय:- यज्ञो पवित्र ब्राह्मण को दान करें*
*वृष:-* आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। धन की परेशानी सुलझ सकती है। स्वस्थ्यय से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और व्यवसाय में फायदा होगा।
*उपाय:- अखंड श्रीफल नदी में प्रवाहित करें*

*मिथुन:-* आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य में आप सफल होंगे । गृहस्थजीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।स्वभाव में सौम्यता बनी रहेगी। निर्माण कार्य व सम्पत्ति वृद्धि होगी।
*उपाय:- माता या घर की वरिष्ठ महिला को देव दर्शन कराये*
*कर्क:-* आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रह सकता है।चिंताएं खत्म हो सकती है।आमोद प्रमोद और मनोरंजन का सुख मिलेगा। इच्छाएं पूरी हो सकती है। सहयोगी मदद भी कर सकते हैं।
*उपाय:- जौ भगवान विष्णु को अर्पण करें*

*सिंह:-* आज लापरवाही के कारण कोई अच्छा मौका भी हाथ से निकल सकता है। किसी तरह की कानाफूसी में फंसने से बचें। आप अपने काम में कम और दूसरे कामों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है।
*उपाय:- माखन मिश्री कृष्ण मंदिर में अर्पण करें*
*कन्या:-* आज गृह एवं संतान संबंधी शुभ समाचार आपको मिलेंगे। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। नए मित्र भी बनने की संभावना है। व्यवसायिक एवं आर्थिक रूप से लाभ होगा।
*उपाय:- बेल की पूजा करें*

*तुला:-* आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाला साबित हो सकता है। कई मौके आएंगे जब आपको दो में कोई एक चीज चुनना पड़ेगा, यह आपके भविष्य की दिशा तय करने वाला भी साबित हो सकता है।
*उपाय:- पांच सिक्के मंदिर में अर्पण करें*
*वृश्चिक-* आज धन के लिहाज से दिन मजबूत होगा। भाई-बहनों से मदद मिलेगी। पारिवारिक मनमुटाव दूर होगा।जल्दबाजी में भाई-बहन से जुड़ा फैसला ना लें। वस्त्रों की खरीदी हो सकती है।ऋण में कमी होगी।
*उपाय:- छोटी बहन को धनराशि दे*

*धनु:-* आज आपके ख़िलाब साजिशों से सतर्क रहें। लाभार्जन से रुकावट आयेगी।महत्वपूर्ण कार्यों में असफलता से मन दुःखित होगा जिससे कार्यस्थल पर उत्साह कम होगा।घर मे वरिष्ठों का स्वस्थ्यय चिंताओं को ओर अधिक बढ़ायेगा।
*उपाय:- शिवजी पर 11 बेलपत्र अर्पण करें*
*मकर:-* आज लोकप्रियता व क्षमताओं में वृद्धि होगी। गुणवत्ता की प्रशंसा होगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। नई परियोजनाओं की शुरुआत होगी।आकस्मिक धन प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा।नवीन सामाजिक सम्बन्ध बनेंगे।
*उपाय:- श्री हनुमान अष्टक का पाठ करें*
*कुम्भ:-* आज आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे। जीवनसाथी से अर्थ लाभ होगा।गुप्तधन प्राप्त हो सकता है।
*उपाय:- श्री गणेश मंदिर में फल दान करें*
*मीन:-* आज कार्य सरलता से पूरे होंगे। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। दांपत्य में मधुरता रहेगी। शाम में मित्रों से आर्थिक लाभ होगा। कलात्मक कार्यो में रुझान बढ़ेगा।मेडिकल व्यापार में धनलाभ होगा।स्वस्थ्यय अनुकूल रहेगा।
*उपाय:- पीपल के पत्ते पर स्वास्तिक बनाकर नदी में प्रवाहित करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
