updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- जिला कलेक्टर बाला गुरु की अध्यक्षता एवं भोपाल से पधारे जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राजीव खत्री की विशिष्ट उपस्थिति में कलेक्टर सभागृह में पूर्व सैनिक वीर नारियों की बैठक संपन्न हुई। वीर नारियों,पूर्व सैनिकों की विभिन्न राजस्व, चिकित्सा सुविधा, पेंशन, एवं प्रशासनिक क्षेत्र की समस्याओं के आवेदन स्वीकार किए गए और उन्हें कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी म.प्र द्वारा दिवंगत सैनिकों के परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति का निवेदन किया

जिस पर नियम अनुसार कार्रवाई करने का विश्वास व्यक्तकिया गया। एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष संतोष शर्मा के संयोजन में कलेक्टर महोदय एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी महोदय को पुष्प पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन करते हुए सोसाइटी की म.प्र. सैनिक कल्याण पत्रिका “भारतीय सैनिक“एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। बैठक के पश्चात शहीद सैनिकों की स्मृति में कलेक्टर परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। सैनिक कल्याण की बैठक में मुख्य रूप से वीरनारियां,पूर्व जिला कल्याण संयोजक सूबेदार कृष्ण मुरारी शर्मा,

श्री मोहन सिंह चंद्र, सैनिक कल्याण कार्यालय प्रभारी श्री महेश विश्वकर्मा, जिला सह प्रभारी श्री मुकेश पेठlरिया, जिला संयोजक सूबेदार मेजर एच. एन. वर्मा, आष्टा से सूबेदार मोहर सिंह मेवाडा सूबेदार ज्ञान सिंह सोनाणिया, हवलदार राकेश कुमार मेवाड़ा, मुकेश इटावदिया पटवारी, श्री कृष्णा मेवाड़ा, बलराम सिंह वर्मा, अनिल कुमार वर्मा, एवं बुधनी,भेरूंडा ,इछावर जावर सहित पूरे जिले से 100 से अधिक पूर्व सैनिक एवं वीर नारी बैठक में उपस्थित रहे। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी महोदय को आष्टा प्रवास हेतु निवेदन किया गया जिसे आपने स्वीकार किया।

*मेंष:-* आज आपके द्वारा किसी से की गई मजाक आपको भारी पड़ सकती है।जिसका असर आपके मान सम्मान पर सीधा नकारात्मक होगा।अग्नि व वाहन से सावधानी रखें।धनहानि हो सकती है।
*उपाय:- सूर्य देव को अर्ध्य दें*
*वृष:-* आज अपनी कुशाग्र बुद्धि व सूझबूझ से अपना काम निकालने में आप सफल रहेंगे।घर,भूमि,व्यापार व नौकरीं में समय अनुकूल है।बिजली से चलने बाले उपकरणों की ख़रीदी हो सकती है।
*उपाय:- आम के तीन पत्तेे देव मंदिर में अर्पण करें*

*मिथुन:-* आज आपका दिन भावुकतापूर्ण होगा।परोपकार के कार्यो में समय ज्यादा व्यतीत होगा।नवीन योजनाओं पर कार्य करेंगे।सोशलवर्क में रोजगार की सम्भवना बनेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा।
*उपाय:- फलों के रस से भगवान विष्णु का अभिषेक करें*
*कर्क:-* आज कार्यो को आप चरणबद्ध करेंगे हर स्तर पर आय मजबूत रहेगी।परिवारिक शांति से मन प्रफुल्लित रहेगा।चांदी धातु से लाभ होगा।मामापक्ष से कार्यक्षेत्र में सहयोग प्राप्त होगी।
*उपाय:- सीधे हाथ में काला धागा बांधे*

*सिंह:-* आज भटकाव के साथ आपका दिन प्रारम्भ होगा।गलत दिशा में कार्ययोजना पर कार्य आपको नुकसान दे सकता है।किसी पर अतिविश्वास बड़ी धनहानि देगा।सन्तान की चोट मन दुःखी कर सकता है।
*उपाय:-कांसे की धातु दान करें*
*कन्या:-* आज आत्मसम्मान की सोच आपके कार्यो में दिखेगी।जो आपको उच्चस्तर की सफलता का मार्गप्रसस्त करेगी।वाहन की ख़रीदी बिक्री लाभदायक होगी।ऋण में कमी सम्भव है।
*उपाय:- मसूर वृषभ को खिलाएं*

*तुला:-* आज मन की बात दुसरो से करने का साहस आप मे आयेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा ओर कार्य भी सफल होंगे।अचल सम्पत्ति में बढ़ोतरी होगी।
*उपाय:- हलवा देवी मंदिर में अर्पण करें*
*वृश्चिक:-* आज आपके पराक्रम का दिन है,जो कहेंगे व करेंगे सब आपके अनुसार होगा।कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को बिना प्रश्न किये स्वीकर किया जायेगा।सिर में दर्द कुछ पीड़ा दे सकता है।
*उपाय:-शहद खाकर घर से निकले*

*धनु:-* आज वाहन से चोट हो सकती है सावधानी से वाहन चलाये।लेनदेन में लापरवाही भारी नुकसान दे सकती है।मकान निर्माण में बाधाएं उत्पन्न होगी।रोगों में कुछ सुधार बन सकता है।
*उपाय:- पक्षियों को दाना डालें*
*मकर:-* आज आपमे अच्छे उपदेशक,वक्ता व प्रचारक के गुण दिखेंगे जो आपके नये रूप से लोगो को परिचित करायेंगे।समाज मे नवीन जबाबदारी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी।पुराने कार्य आज पूर्ण होंगे।
*उपाय:- गौ माता को हरा चारा खिलाएं*

*कुम्भ:-* आज जोखिम से भरे निर्णय में परिणाम आपके पक्ष में रहने से कार्यक्षेत्र में अनुभव की परिपक्वता का आभास होगा।शेयर बाजार व वायदे से आकस्मिक आय होगी।क्रोध से बचे।
*उपाय:- दूध छोटी कन्याओं को पिलाएं*
*मीन:-* आज साहसिक विवेक से आप कुछ लोगो की समस्याओं का सहज ही हल निकाल देंगे।इससे आपका गौरवपूर्ण व्यक्तिव समाज के सामने होगा।सुरक्षा के कार्यो में कार्यरत लोग पुरुस्कार पा सकते है।पेट का रोग बन सकता है।
*उपाय:- तुलसी की मंजरी भगवान विष्णु को अर्पण करें*
*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
