कलचुरी कलाल परिवार, आष्टा द्वारा हर्षोल्लास एवं के साथ मनाया गया भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- दिनांक 31 अक्टूबर 2025 — कलचुरी कलाल परिवार, आष्टा द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव एक भव्य महोत्सव के रूप में अत्यंत हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश जी राय सीहोर रहे, जबकि समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे प्रदेश पदाधिकारीगण ने अपनी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा बढ़ाई। समाज के अध्यक्ष प्रेम नारायण जायसवाल, जन्मोत्सव अध्यक्ष धरम सिंह जायसवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष बंटी जायसवाल एवं

संपूर्ण आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों सदस्य सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने समाज की एकता, विकास एवं युवाओं की भूमिका पर प्रेरक उद्बोधन दिया। इस अवसर पर समाज के गौरव बालक-बालिकाओं एवं वरिष्ठ सदस्यों का पुरस्कार एवं सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की पूजा-अर्चना का सौभाग्य मयूर (प्रिंस) जायसवाल एवं उनके परिवार को प्राप्त हुआ।कार्यक्रम का समापन जयघोष, प्रसाद वितरण एवं समाज में एकता-सद्भाव के संकल्प के साथ हुआ।

*मेंष:-*  आज मांगलिक कार्यो में समय व धन लगेगा।राज्यपक्ष,व्यापारिक पक्ष से लाभ मिलेगा।गृह सुख होगा।
उपाय:- हरी सब्जियां गौ माता को खिलाएं
*वृष:-* आज अधूरे कार्य पूर्ण होने का योग है।बुद्धि विद्या का विकास होगा।राजनैतिक लाभ मिलेगा।सत्संग सानिध्य होगा।
उपाय:- सिंदूर से त्रिशूल देवी मंदिर में बनाएं

*मिथुन:-* आज आर्थिक नुकसान हो सकता अधिक मानसिक चिंताए रह सकती है।धन संबंधी विवाद हो सकते है।मातृ पीड़ा हो सकती है।
उपाय:- मोर पंख भगवान श्री कृष्ण को अर्पण करें
*कर्क:-* आज भाग्य प्रबल होगा मन मे सोचे कार्य होंगे।लाभ के साधनों में वृद्धि होगी।सेवारत कर्मचारी वर्ग पदोउन्नति प्राप्त करेंगे।
उपाय:- गीता जी का पाठ करें

*सिंह:-* आज सुख समाचार मिलेगा।न्यायालय लाभ मिलेगा।शिक्षाक्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त होगी।धन आगमन होगा।भवन निर्माण होगा।
उपाय:-दही भगवान शिव पर अर्पण करें
*कन्या:-* आज पारिवारिक आय में वृद्धि होगी।नौकरीं पेशा बालो को उन्नति योग है।सुविधाओं में वृद्धि होगी।भ्रातृ लाभ होगा।
उपाय:- गुड़ चना श्री राम मंदिर में अर्पण करें

*तुला:-* आज पारिवारिक लोगों से सतर्कता रखे नही तो धनहानि बन सकती है।धार्मिक कार्यो के प्रति अविश्वास रहेगा।क्रोध से बचे
उपाय:- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें
*वृश्चिक* आज न्यायिक कार्यपूर्ण होंगे।यश प्राप्ति होगी।कुटुम्ब में प्रसन्नता रहेगी।यात्रा प्रवास हो सकता है।भूमि लाभ के योग है।
उपाय:- नौ वर्ष से छोटी कन्या की पूजा करें

*धनु:-* आज व्यापारिक तरक्की,शिक्षाक्षेत्र में विशेष सफलता रहेगी।कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी।जायदाद वृद्धि हो सकती है।
उपाय:- गूग्गल होम अपने घर में करे
*मकर:-*  आज लाभ की स्तिथि मजबूत होगी।कानूनी विवाद समस्या हल हो सकती है।धार्मिक रुचि बढ़ेगी।व्यापार सम रहेगा।
उपाय:- हरे मूंग श्री गणेश जी पर अर्पण करें

*कुम्भ:-*  आज कार्यो के प्रति अरुचि हो सकती है।निम्न लोगो के साथ पड़कर कुसंग से हानि बनेगी।राजदंड का भय बनता दिख रहा है।
उपाय:- श्री हनुमान जी को चोला अर्पण करें
*मीन:-* आज शिक्षा से आपका भाग्य उदय होगा।लम्बी यात्रा से लाभ बनेगा।सम्मान मिल सकता है।धर्म के प्रति लगाव अधिक रहेगा।मनोरंजन रहेगा।
उपाय:- श्रीविष्णु को अष्टगंध अर्पण करे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top