7 अक्टूबर‌ 2025 मंगलवार मास आश्विन शुक्ल पक्ष तिथि पूर्णिमा प्रातः 12.25 तक रहेगी। नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद सुबहा 09.18 तक रहेगा। चन्द्र:- मीन का चन्द्र  रहेगा। दिशाशूल उत्तर में

*मेंष:-* आज आज बड़ो की बातों को नजरअंदाज न करे,नुकसान हो सकता।फर्नीचर आदि खरीदे के योग बनेंगे। स्त्री वर्ग से लाभ होगा।
उपाय:- भगवान श्रीकृष्ण को माखन मिश्री अर्पण करे
*वृष:-* आज कोई पीड़ा दायक सूचना मिल सकती है।परिवार को लेकर मन आज चिंतित रहेगा।पत्नी का अनुकूल साथ मिलेगा।घर मे वस्तु हानि हो सकती है।
उपाय:- मां सरस्वती को श्वेत पुष्प अर्पण करें
*मिथुन:-* आज आय के स्रोत में अनुकूलता होगी।बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी।दान-धर्म मे धन लगेगा।शत्रुपक्ष परास्त होगा।नेत्र में पीड़ा बन सकती है।
उपाय:-मंदिर में प्रसाद का वितरण कराएं

*कर्क:-* आज विवाह आदि मांगलिक कार्यो के सम्बंध में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।नवीन जबाबदारी मिलना सम्भव है।कार्यक्षेत्र में आलस्य हानि दे सकता है,इससे बचे।
उपाय:-श्री गायत्री मंत्र का जाप करें
*सिंह:-* आज क़ानूनीरूप से नुकसान हो सकता।मन विचलित होगा।मनोबल कमजोर रहेगा।भविष्य की सुरक्षा का भय बनेगा।
उपाय:-छोटी कन्या को बिंदिया दे
*कन्या:-* आज सन्तान को लेकर मन प्रसन्न होगा।नवीन खरीदी के योग है।कानूनी लड़ाई में अनुकूल सूचना मिल सकती है।पैरों में दर्द हो सकता है,रक्त विकार भी बन सकता है।
उपाय:-देवी जी को हलवे का भोग लगाएं

*तुला:-* आज शारीरिक अनुकूलता प्राप्त होंगी।भाई-बहन के सम्बंध मजबूत होंगे।परिवारिक सहयोग से कोई नवीन कार्यं प्रारम्भ हो सकता है।एसिडिटी की समस्या बन सकती है।
उपाय:-भोजपत्र पर देवी मंत्र लिखकर देवी मंदिर में अर्पण करें
*वृश्चिक:-* आज मांगलिक कार्य के लिये यात्रा होगी।आभूषण खरीदी-बिक्री के कार्य से लाभ होगा।वित्तीय कार्य योजना पर कार्य होगा।जल से पीड़ा हो सकती है।
उपाय:-तांबे का पात्र मंदिर में दें
*धनु:-* वाहन में नुकसान हो सकता है।मित्र सहयोग मिलेगा।इलेक्ट्रॉनिक वस्तु में हानि सम्भव है।अपनी बात का मान न होने पर मन दुःखी रहेगा
उपाय:- शनिदेव को काला वस्त्र अर्पण करे

*मकर:-* आज आज आपके पराक्रम का समय है।आत्मनिर्भरता में बढ़ोतरी होगी।धनागमन के योग पूर्ण है।अनुकूल खाद्य पदार्थ का उपभोग करेंगे।
उपाय:दूर्वा श्रीगणेश को अर्पण करे
*कुम्भ:-* आज राजनीतिक व व्यावसायिक रणनीति सफल होंगी।उपहार मिलने से मन प्रसन्न होगा।वाणी में प्रबलता प्राप्त होगी।
उपाय:- पंचमेवे का नैवेद्य अर्पण करे
*मीन:-* आज पुराना धन प्राप्त होगा।व्यापारी व नौकरी वाले लोग नवीन कार्य योजना पर काम करेंगे।अग्नि से हानि बन सकता है।निवेश से लाभ होगा।
उपाय:श्रीदुर्गा चालीसा का पाठ करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top