सरकार ग्रुप द्वारा निकाली गई विशाल भव्य तिरंगा यात्रा

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- हर घर तिरंगा अभियान की भावनाओं को प्रबल करते हुए गैर राजनीतिक संगठन सरकार ग्रुप के द्वारा रविवार को विशाल भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में सरकार ग्रुप के अध्यक्ष एवं संस्थापक जितेंद्र पटेल, संरक्षक रविंद्र सिंह बाबा, सचिव धीरज सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेंद्र सिंह ठाकुर एवं कृष्ण पाल ठाकुर सहित सैकड़ों सदस्य शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा अलीपुर बाईपास से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी। यात्रा के दौरान शहर के विभिन्न चौराहों पर भव्य तिरंगा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। देशभक्ति गीतों और नारों के साथ निकली यह यात्रा कम्युनिटी हॉल पर पहुँचकर संपन्न हुई।सरकार ग्रुप के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर नागरिकों से अपील की कि वे राष्ट्रध्वज के सम्मान और गौरव को बनाए रखते हुए हर घर पर तिरंगा फहराएँ और देशभक्ति के इस महाअभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- ग्राम पंचायत फूडरा में श्री हरेंद्रसिंह ठाकुर ग्राम करमन खेड़ी के जन्म दिन के अवसर पर आष्टा आजाद समाज सेवा समिति द्वारा अलग-अलग स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। समिति अध्यक्ष मनोहर सिंह मालवीय ने बताया कि वृक्षारोपण से पर्यावरण स्वास्थ्य और आर्थिक रूप से कई लाभ होते है यह वायु को शुद्ध करते हैं। और मिट्टी को कटाव को रोकते हैं। जलवायु परिवर्तन को कम करने में मदद करते हैं। इसके अतिरिक्त मानसिक शांति मिलती हैं। प्रकृति को सुन्दरता बढ़ावा देता है। इस अवसर पर मान सिंह ठाकुर ग्राम कुरावर , तेज सिंह चौहान सरपंच, समिति सचिव करण सिंह ,करण सिंह पचलासिया कानीया खेड़ी, सोहन सिंह पंवार हरनिया गांव एवं ग्राम वासी गण उपस्थित थे।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर की मां पार्वती धाम गौशाला सभी गो प्रेमी व दानदाताओं के सहयोग से संचालित हो रहे हैं गोवंश का समय-समय पर पशु चिकित्सालय डॉक्टर द्वारा स्वास्थ्य के प्रति उपचार एवं गौ माता के आहार की पूर्ण रूप से व्यवस्था साफ स्वच्छ पानी एवं साफ सफाई की सुंदर व्यवस्था समिति की पहली प्राथमिकता रही है नगर के सम्माननीय वरिष्ठ एवं जनप्रतिनिधियों व गो प्रेमीओ के जन्मदिन या उनके परिवार के पूर्वजों की पूण्यतिथियां व विवाह सालगिरह गौशाला में गौ माता की पूजन अर्चन कर मनाई जाती है आज उसी कड़ी में

सकल हिंदू समाज प्रमुख राजीव गुप्ता पत्रकार ने आपना जन्मदिन गो माता की पूजन अर्चना कर गो माताओं को गो ग्रास खिलाकर जन्मदिन मनाया एवं गौ माताओं के आहार एवं गौशाला निर्माण कार्य के लिए गो शाला कोषाध्यक्ष संजय सुराणा को सहयोग के रूप में दान स्वरूप राशि 1000/रुपए प्रदान किए मां पार्वती धाम गौशाला समिति अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने श्री गुप्ता जी का पुष्प माला एवं साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया मां पार्वती धाम गौशाला समिति श्री राजीव जी गुप्ता जी को जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं देते हुए गुप्ता परिवार का आभार व्यक्त करती है।

*मेंष:-*  आज समदर्शी विचारधारा आपकी रहेगी।बौद्धिकता से कार्य समस्या का हल निकाल लेंगे।एक सलाहकार की भूमिका में आप आज रह सकते है।
उपाय:-श्री गणेश को यज्ञोपवीत अर्पण करें
*वृष:-* आज आपके मन मे शंका व ईर्ष्या रह सकती है,जिससे आप दुःखी महसूस करेंगे।आलस्य से कार्य रुकावट उत्पन्न होगी।ससुराल पक्ष से लाभ हो सकता है।
उपाय:पान का बीड़ा देवी जी को अर्पण करे

*मिथुन:-* आज आपकी वाक सिद्धि से किसी का कार्य सफल हो सकता है।मीटिंग आदि में आपका नेतृत्व सहरानीय रहेगा।धन खर्च में कंजूसी आपके व्यक्त्वि को प्रतिकुल बना देगा।
उपाय:-आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं
*कर्क:-* आज घर,खेत व अन्य स्थान पर भूमिगत जल की कामना पूर्ण हो सकती है।तरल पदार्थों से लाभ होगा।नवीन साझेदारी बनेगी।नये वस्त्र मिल सकते है।
उपाय:-छोटी कन्याओं को बिंदिया दें

*सिंह:-* आज आपके द्वारा झूठमूठ में कही गई बात भी सही हों जायेगी तो आश्चर्य न करे।मनोबल उच्च होगा।प्राकृतिक आनंद मिल सकता है।पेट मे समस्या पीड़ा बना सकती है।
उपाय:-पांच आसन मंदिरों में दान करें
*कन्या:-* आज किसी के लिये अच्छा करने जायेंगे और आपका नुकसान हो सकता है।इससे ईश्वर के प्रति आप कुछ रूठ सकते है।वाणी में कर्कशता बन सकती है।चिंता रहेगी।
उपाय:-फलों का दान करें

*तुला:-* आज सौंदर्य व कलात्मक कार्यो में आपकी रुचि दिखाई देगी।किसी बडी योजना को लेकर मेलमिलाप बन सकता है।आकस्मिक धन प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा।
उपाय:-जल स्थान पर घी का दीपक लगाएं
*वृश्चिक* आज पूरा दिन व्यस्तता से गुजरेगा।सामाजिक आयोजन में सहभागिता रह सकती है।यात्रा में व्यवधान बन सकता है।विभिन्न पकवानों का आनंद लेंगे।
उपाय:-मोर पंख अपने पॉकेट में रखें

*धनु:-* आज स्थाई मकान के सम्बन्ध में आरही समस्या दूर होगी।सन्तान पक्ष से अनुकूल सूचना मिलेगी।विनियोग कार्य मे आपको भय रहेगा।पशुओं से चोट बन सकती है।
उपाय:-देव मंदिर में गरम वस्त्र दान करें
*मकर:-* आज वस्तु गुम होने से उदासीनता रहेगी।सेवक वर्ग से धनहानि रह सकती है।अग्नि व बिजली से शरीर को चोट बन सकती है।व्यक्तिगत उधारी में कमी होगी।दुःस्वप्न से डर होगा।
उपाय:हलवे का देवी जी को भोग लगाए

*कुम्भ:-* आज हर्षोल्लास से दिन  प्रारम्भ होगा।लम्बी यात्रा के लिये जाना पड़ सकता है।भौतिक वस्तुओं की खरीद होंगी।बच्चों के साथ मनोरंजन में समय लग सकता है।खर्च अधिक रहेगा।
उपाय:खारक मंदिर में दान करे
*मीन:-* आज रोमांटिक समय रहेगा,जीवनसाथी के साथ खरीदी होगी।पारिवारिक स्तर पर वरिष्ठों से मनमुटाव हो सकता है।आय के साधनों में वृद्धि रहेगी।डूबा हुआ धन मिल सकता है।
उपाय:हल्दी का मंदिर में दान करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top