557 वें प्रकाश पर्व पर सकल हिंदू समाज ने गुरु नानक जयंती पर भव्य जुलूस का किया आत्मीय स्वागत एवं सम्मान

आष्टा। नगर में मंगलवार को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 557वां प्रकाश पर्व बड़े ही श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा भव्य चल समारोह निकाला गया। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों एवं धार्मिक उल्लास के साथ रथ पर विराजमान गुरु नानक देव जी की भव्य शोभायात्रा गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर प्रगति गली, बड़ा बाजार, नजरगंज होते हुए बुधवारा पहुंची।बुधवारा में सकल हिंदू समाज द्वारा शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर सकल हिंदू समाज अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा ने सर्वप्रथम रथ पर विराजमान गुरु नानक देव जी महाराज की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी, श्रीफल अर्पित किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।इसके पश्चात सकल हिंदू समाज की ओर से पूज्य सिंधी पंचायत के समाज अध्यक्ष मनोहर भोजवानी, मुखी साहिब सुशील भोजवानी, गुरु नानक जयंती महोत्सव अध्यक्ष नरेश लखानी सहित पंचायत के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान सकल हिंदू समाज सचिव मनीष डोंगरे, मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, संरक्षक प्रेमनारायण शर्मा, प्रवक्ता मोंटू कौरी एवं विशेष सहयोगी महेश राठी उपस्थित रहे।

वहीं मातृशक्ति के सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सकल हिंदू समाज उपाध्यक्ष श्रीमती गुलाब बाई ठाकुर एवं अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा ने पूज्य सिंधी पंचायत की मातृशक्तियों का दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।इस अवसर पर श्रीमती पार्वती परसराम कुशवाहा, श्रीमती नीता महाडिक, श्रीमती सुनीता चोपड़ा, मनोज कुशवाहा, सुशील कुशवाहा, शुभम कुशवाहा सहित समाजजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान पूज्य सिंधी पंचायत की ओर से सकल हिंदू समाज को प्रकाश पर्व के अवसर पर किए गए

आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए स्मृति चिह्न भेंट किया गया।इस अवसर पर सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि गुरु नानक देव जी महाराज ने संपूर्ण मानव समाज को प्रेम, सद्भाव, समानता, सेवा और भाईचारे का संदेश दिया है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में एकता, समरसता एवं मानव सेवा की भावना को मजबूत करना ही उनके प्रकाश पर्व की सच्ची सार्थकता है। आष्टा नगर की यह सामाजिक एवं धार्मिक एकता हमारी गौरवशाली परंपरा है। सकल हिंदू समाज की ओर से स्वागत सम्मान का संचालन मनीष डोंगरे ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top