
updatenews247.com धनंजय जाट आष्टा 7746898041- विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सेना के सभी जवानों का स्वागत-सम्मान,भारतीय सेना का हॉट एयर बैलून आष्टा पहुचा,डाबरी के एक खेत मे उतरा, बैलून देखने सैकड़ो नागरिको की भीड़ हुई जमा, किया। आर्मी हॉट एयर बैलूनिंग अभियान के अंतर्गत भोपाल से पुणे तक के सफर पर अपने उद्देश्यों को लेकर भोपाल से आकाश में उड़ा भारतीय सेना का हॉट एयर बैलून आज प्रातः आष्टा पहुचा ओर उक्त बैलून डाबरी के एक खेत मे उतरा । जब उक्त बैलून को आष्टा व अन्य ग्रामो से गुजरते आकाश में देखा तो नागरिको में कौतूहल का उत्साह का वातावरण बन गया ।

हर कोई इसे उतरते,उड़ते देखना चाह रहा था । जब उक्त बैलून डाबरी के एक खेत मे उतरा तो उसे देखने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई ।आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ ने बायपास चौपाटी पहुच कर होटल विश्वास पर उक्त अभियान दल के नेतृत्वकर्ता सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल आशुतोष कुमार एवं सभी 30 सदस्यी जांबाज सैनिकों का साफा, हार एवं तिरंगा स्कार्फ पहना कर स्वागत सम्मान किया । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को उक्त दल के वरिष्ठ सदस्यो ने बताया की उक्त अभियान भोपाल से पुणे तक का है,जो करीब 830 किमी का है ।

आज प्रातः बैलून भोपाल से उड़ा ओर करीब 100 किमी का एयर मार्ग से सफर तय कर आष्टा पहुचा है । कल प्रातः ये आष्टा से उड़ कर हवा मार्ग से महू पहुचेगा ।
आष्टा पहुचने पर भारतीय सेना के उक्त आमी हॉट एयर अभियान के दल के सभी सैनिक भाईयों को ठहरने,भोजन,चाय पानी,नास्ता आदि की व्यवस्था विधायक द्वारा की गई । आष्टा पहुचे उक्त अभियान दल के सभी सैनिक सदस्यो का विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में सुशील संचेती, धनरुपमल जैन,मानसिंह ठाकुर,अजबसिंह ठाकुर,जितेन्द्र सोलंकी,सौरभ जैन,अम्बाराम मालवीय,भजन गायक जीवनसिंह मालवीय आदि ने
स्वागत सम्मान सेवा की ।

updatenews247.com धनंजय जाट आष्टा 7746898041- जब लक्ष्य तय हो,ओर लक्ष्य को पाने का दृढ़ निश्चय हो तो सफलता और सौगात मिलती ही है । यही कारण है की जब से आष्टा विधायक के रूप में क्षेत्र की देवतुल्य जनता ने अपना आशीर्वाद भाजपा के विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को दिया है तभी से वे इस क्षेत्र को लगातार विकास की सौगातें दिन रात कड़ी मेहनत कर आष्टा विधानसभा क्षेत्र को दिला रहे है । क्षेत्र के दौरों के दौरान लगातार ग्रामीणों ने अपनी अपनी पंचायतों में सार्वजनिक कार्यो एवं कार्यक्रमो को करने के लिये पंचायतों में सामुदायिक भवनों की मांग की गई थी । ग्रामीण जनों,ग्राम पंचायतों के सरपंचों की

मांग पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को अपने आष्टा विधानसभा क्षेत्र की करीब 50 पंचायतों के लिये एक एक सामुदायिक भवन स्वीकृत करने की मांग के प्रस्ताव सौपे ओर लगातार किये गये प्रयासों के परिणाम स्वरूप 25-25 लाख की लागत से 50 पंचायतों में सामुदायिक भवन निर्माण के लिये 11 करोड़ 75 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जानकारी देते हुए बताया की मप्र शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने आष्टा विधानसभा क्षेत्र की जनपद पंचायत आष्टा की ग्राम पंचायत पाड़ालिया राम,पारदीखेड़ी,बफापुर (ढाकनी ),बमुलिया रायमल,बरखेड़ा,

बरछापुरा,बेदाखेडी,भंवरा,भूफोड़,भेरूपुर,मुगली, मोलूखेड़ी,रसूरपुरा,रामपुरा कलां,लसूडिया पार,लसूडिया सूखा,लोराँस कलॉ,शंभुखेड़ी,,सामरदा,सेंन्धोखेड़ी
,सेवदा,हसैनपुरा खेड़ी,अतरालिया,अरनिया गाजी,अरोलिया आष्टा,आमला मज्जू
,कजलास,कल्याणपुर,कानराखेड़ी
,किलेरामा,कुमडावदा,खजूरिया जावर,खडी हाट,गाजना,चाचरसी,
चिन्नोठा,चुपडिया,जगमालपुर, जताखेड़ा,जीवापुर महोडिया,झिलेला,टाण्डा,टिगरिया, डाबरी,डूका,नवरंगपुर,नौगांव, पगारिया राम,पटारिया गोयल के लिये एक एक सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हो गई है।



