टैलेण्ट के विद्यार्थियों के लिए पौराणिक फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा‘ के विशेष शो का आयोजन, भगवान नरसिंह व भक्त प्रहलाद के जयकारों से गूँजा सिनेमा हाल

धंनजय जाट आष्टा 7746898041- भारतीय सनातन धार्मिक सभ्यता व संस्कृति पुरातन व सदैव सर्वाच्च रही है। यह अनेक पौराणिक व आध्यात्मिक महावतारों व सदचरित्रों से परिपूर्ण रह कर विश्वव्यापी एवं सर्वमान्य है। भगवान विष्णु व उनके सबसे बड़े भक्त प्रहलाद की अद्भुत कहानी की जबरदस्त फिल्म महावतार नरसिम्हा के विशेष शो का आयोजन टैलेण्ट इनोवेटिव स्कूल के विद्यार्थियों के लिये स्थानीय अंशय चित्रालय में गत दिवस आयोजित किया गया।

इस हेतु समाज सेवी रांझा राय, ने सिनेमा में विद्यार्थियों के लिये विशेष सुविधाए उपलब्ध कराई एवं मैनेजर दशरथसिंह, छगन भाई व साथियों ने सभी विद्यार्थियों को व्यवस्थित किया। प्रदर्शन के दौरान भक्तिभाव , प्रेरक एवं बलिदान के दृश्यों पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों द्वारा रोमांचित व अभिभूत होकर अनेक बार भगवान नरसिम्हा व भक्त प्रहलाद के जयकारों से सम्पूर्ण सिनेमा हाल गूंज गया। संस्था के प्राचार्य सुदीप जायसवाल ने इस अवसर पर बताया कि आज के सोशल मीडिया के इस नकारात्मक व संक्रमित माहौल में इस तरह की सकारात्मक व

प्रेरक सिनेमा का चित्रण बुराईयों पर अच्छाई एवं अधर्म पर धर्म की विजय का विद्यार्थियों व समाज में सार्थक संदेश देती है। साथ ही नगर में अंशय चित्रालय की सुविधाओं व सहयोग की भी प्रशंसा की एवं फिल्म के निर्माता निर्देशक को इस अद्भुत फिल्म के निर्माण के लिए आत्मीय बधाई व शुभकामनाएं दी। वितरक पवन अग्रवाल ने भी इस हेतु प्रसन्नता व्यक्त की। फिल्म शो में विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षक, शिक्षिकायें व सहयोगी स्टॉफगण भी उपस्थित रहे एवं अंत में सभी ने सम्मान पूर्वक राष्ट्रगान भी किया।

*मेंष:-* आज पेशेवर या अकादमिक स्तर पर कुछ नया सीखने की उम्मीद है । किसी करीबी के साथ दिन बिताने का मौका मिलने वाला है ।स्वास्थ अनुकूल रहेगा।
उपाय:- आंकड़े का फूल शिव जी पर अर्पण करे
*वृष:-* आज शारीरिक व्याधि हो सकती है, चोट आदि से हानि संभव है। फालतू खर्च अधिक होगा। विवाद से क्लेश होगा। विश्वासघात संभव है।ऋणभार बढ़ सकता है।
उपाय:सफेद हाथी की फोटो अपने पॉकेट में रखें

*मिथुन:-* आज  बौद्धिकता से अपनी प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर सकेंगे। आर्थिक रूप से समय लाभकारी होगा। नियमित के अलावा अतिरिक्त आय करने के आपके प्रयास कारगर सिद्ध होंगे।
उपाय:- गुरुमंत्र का जाप करे
*कर्क:-** आज आपका दिन प्रसन्नता में बीतेगा।  व्यवसाय से जुड़े कामों में व्यस्त रहेंगे और उससे लाभ भी होगा। लोगों से मुलाकात होगी और विचारों का आदान-प्रदान होगा।  दांपत्य जीवन में आनंद  रहेगा।
उपाय:- लाल चंदन श्रीविष्णु पर अर्पण करे

*सिंह:-* आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। लोगों की मदद करने में जरा भी संकोच न करें। मांगलिक कार्यक्रमों में जाने के योग बन रहे हैं।कार्यसिद्धि की पूरी संभावना है।
उपाय:- काले वस्त्र में मसूर रखकर शनि मंदिर में दान करे
*कन्या:-* आज निकट सम्बन्धियों से विवाद की स्तिथिया आयेंगी। कार्य व्यवसाय में परेशानियाँ हो सकती है। वाहन से कष्ट हो सकता है।  बड़ा व्यावसायिक निर्णय लेना हितकर नहीं होगा।
उपाय:- केल वृक्ष की पूजा करे

*तुला:-* आज आर्थिक सुख-समृद्धि कई रूप से बनेगी और उसे आगे बढाने के रास्ते भी खुलेंगे। अच्छे निवेश के ज़रिये बनते चले जायेंगे जो आपको ज़िन्दगी में और फायदा पहुँचा सकें।वाहन खरीदी हो सकती है।
उपाय:- पांच नींबू भैरव मंदिर में रखे
*वृश्चिक:-* आज निजी संबंध परस्पर विश्वास व संवादों के चलते अच्छे रहेंगे। कुछ पसंद की वस्तुओं को देने के विचार में रहेंगे। धन के लिहाज से समय अच्छा रहेंगा। शिक्षा में अच्छे परिणाम रहेंगे।
उपाय:- सफेद पुष्प माता सरस्वती को अर्पण करे

*धनु:-* आज किसी कार्य के सम्पन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक और व्यवसायिक प्रतिष्ठा बड़ेगी। धन,सम्मान में वृद्धि होगी।नवीन प्रतिष्ठान की कार्ययोजना सफल रहेगी।
उपाय:- गुड रोटी गौमाता को दे
*मकर:-* आज  खर्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी।लोगो से मिला धोखा मनोबल को तोड़ेगा।जल्दी जल्दी भोजन करने से बचे पेट मे तकलीफ़ हो सकती है।
उपाय:- शहद शनि मंदिर में अर्पण करे

*कुम्भ:-* आज उच्च अधिकारी से सहयोग लेने मे सफल होंगे। मांगलिक या धार्मिक उत्सव मे हिस्सेदारी रहेगी। व्यवसायिक सफलता मिलेगी।पारिवारिक माहौल उत्साह व उमंग से भरा होगा।घर मे नया कार्य हो सकता है।
उपाय:- सूर्यदेव को तिल मिश्रित जल से अर्ध्य दे
*मीन:-* आज रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रमाद न करें।आंखों का ध्यान रखे।
उपाय:- चंद्रमा को दूध मिश्रित जल अर्पण करे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद, भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,

जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top