40 वर्षीय व्यक्ति ने कुएँ में लगाई छलाँग, डायल-112 जवानों ने टीम की सहायता से बाहर निकाला

*सीहोर के थाना रेहटी क्षेत्र में अज्ञात कारणों से अवसाद ग्रस्त 40 वर्षीय व्यक्ति ने कुएँ में लगाई छलाँग, डायल-112 जवानों ने टीम की सहायता से बाहर निकाला। सीहोर के थाना रेहटी क्षेत्र में पांगरा के पास एक 40 वर्षीय व्यक्ति कुएँ में कूद गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 26-08-2026 को शाम 07 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना

रेहटी क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।डायल-112 स्टाफ सैनिक 95 विनोद पायलेट मुकेश कुमार घटनास्थल पर पहुँचकर गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल थाने से आपदा राहत टीम की सहायता से पीड़ित व्यक्ति को बाहर कुएँ से बाहर निकाला गया। डायल-112 स्टाफ द्वारा पीड़ित व्यक्ति से पूछ-ताछ और समझाईश के बाद परिजनों के सुपुर्द किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top