
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आज भारतीय किसान संघ आष्टा की मासिक बैठक शगुन गार्डन शांति नगर आष्टा में आयोजित की गई सर्वप्रथम तहसील अध्यक्ष जितेंद्र आर्य द्वारा ध्वज लगाया गया एवं अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलन कर बैठक की विधिवत शुरुआत की गई बैठक में किसानो विभिन्न समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा हुई तत्पश्चात गौ माता पूजन का कार्यक्रम हुआ बैठक में मुख्य रूप से पधारे भारतीय किसान संघ मध्य भारतप्रांत के प्रांत संगठन मंत्री भरत जी पटेल हमारे किसान संघ के प्रमुख चारों में से एक उत्सव गौ माता पूजन एवं गौ माता की उपयोगिता पर विस्तार से बताया गया सभी कार्यकर्ताओं में अपने-अपने गांव में गौ माता पूजन करने का संकल्प लिया तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने

गौ माता का पूजन कर गौ माता की जय के नारों का उद्घोष किया। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मध्यभारत प्रांत के संगठन मंत्री भरतजी पटेल , प्रांत जैविक प्रमुख सूरजसिंह जी ठाकुर संभाग कार्यकारिणी सदस्य जीवन सिंह जी परमार, जिला अध्यक्ष जिला राकेश जी वर्मा, तहसील अध्यक्ष जितेंद्र जी आर्य, जिला मंत्री कमल सिंह जी यादव ,तहसील मंत्री विनोद जी राठौर,जिला युवा वाहिनी संयोजक सचिन जी पटेल, जिला उपाध्यक्ष गजराज जी सिंह ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र जी सह-कोषाध्यक्ष ज्ञान सिंह जी जिला कार्यकारिणी सदस्य मोतीलाल जी मंडलोई ईश्वर जी आर्य तहसील कार्यकारिणी सदस्य शिवनारायण जी धर्म सिंह जी मेवाडा सरदार सिंह जी धर्म सिंह जी एवं सभी तहसील कार्यकारिणी के सदस्य ग्राम इकाई के अध्यक्ष मंत्री का और सभी किसान कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

मेंष:-* आज अनैतिक और निषेधात्मक कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहें । क्रोध आपकी मानसिक स्वास्थ्य में खलल पहुंचाएंगे। परिवार में विवाद होने की आशंका रहेगी।
उपाय:- महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें
*वृष:-* आज दिन बहुत उत्साहपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि आपके सामाजिक चक्र में वृद्धि होगी। कमाई और भत्तों में वृद्धि मजबूत बन रही है आप कुछ पहल शुरू कर सकते है यह एक अच्छा अवसर है।कुल मिलाकर एक अच्छा दिन।
उपाय:- देवी मंदिर में सिंदूर अर्पण करें

*मिथुन:-* आज पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ होगा। कानूनी बाधा दूर होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। नवीन वस्तुओ की खरीदी हो सकती है।वैवाहिक कार्यो में सहभागिता रहेगी।
उपाय:- हल्दी की तीन गठान श्री विष्णु जी को अर्पण करें
*कर्क:-* आज कोई बहुत अच्छा रोजगार प्रस्ताव मिलने की संभावना है । घर में बहुत सारे रिश्तेदार और दोस्तों को आमंत्रित कर सकते हैं ।व्यापारिक दिशा में बढाया गया कदम सफल रहेगा , बात बन जान की संभावना है ।
उपाय:- लाल पुष्प देव मंदिर में अर्पण करें

*सिंह:-* आज आरोग्य से सम्बंधित विषय में आप चिंतित रहेंगे। चिंता के कारण शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यर्थ के वाद विवाद को टालें। कानूनी कार्यो को संभालकर कीजिएगा।
उपाय:-वृद्ध जनों को मिष्ठान खिलाएं
*कन्या:-* आज शुभ सूचना की प्राप्ति संभव है। प्रियजन के साथ श्रेष्ठ समय बिता सकते हैं। बंधुत्व को बल मिलेगा। आलस्य से बचे रहें। योजनाएं बनेगी और सफल भी रहेगी। किसी पर अतिविश्वास न करे।
उपाय:- ऋतु फल ब्राह्मण को दें

*तुला:-* आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से आप प्रत्येक कार्य आज सरलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में भी आपकी बुद्धि-प्रतिभा को प्रशंसित किया जाएगा।कोई सम्मान मिल सकता है।
उपाय:- मंदिर में देवता को पोशाक अर्पण करें
*वृश्चिक* आज आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले।ऐसे दोस्तों के पास जाएँ, जिन्हें आपकी ज़रूरत है।किसी बड़ी योजना में निवेश लाभदायक रहेगा।आंख में पीड़ा रह सकती है।
उपाय:-आज घर में श्रीमद् भागवत के उद्धव चरित्र का पाठ करें

धनु:-* आज आपका मन चिंतामुक्त रहेगा। शंका-कुशंकाओं की छाया के कारण प्रफुल्लितता का अनुभव नहीं होगा। आपके कार्यो में विध्न उपस्थित होने से कार्यपूर्ति में विलंब होगा।रक्तचाप बन सकता है।
उपाय:-शमी पत्र शिवलिंग पर अर्पण करे
*मकर:-* आज किए गए कार्यों की वजह से आप यशस्वी बनेंगे और कीर्ति में वृद्धि होगी। परिवारजनों के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे।
उपाय:- शनि मंदिर में सप्त धान्य दान करें

*कुम्भ:-* आज दिन शुभफलदायक और लाभप्रद रहेगा। मित्रों के साथ मिलना-जुलना या पर्यटन होगा। पुत्र और पत्नी से सुख संतोष अनुभव करेंगे। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होगी।
उपाय:- नीली ध्वजा शनि मंदिर में अर्पण करें
*मीन:-* आज गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आय वृद्धि का योग है। ऑफिस, व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। पदोन्नति मिलने की सम्भवना है। पारिवारिक सदस्य और मित्र मण्डल के साथ खुश रहेंगे।
उपाय:- श्री कृष्ण को बांसुरी अर्पण करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
