वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मातारानी की प्रतिमा का किया विसर्जन, मॉ नर्मदा को अर्पण की गई चुनरी

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- सिद्ध पीपल चौक कुम्हारपुरा द्वारा प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्र में मातारानी की चल प्रतिमा की स्थापना कर नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाता हैं इस वर्ष भी यह पर्व मनाने के पश्चात स्थापित चल प्रतिमा एवं जयंती(ज्वारे) रोपण का विसर्जन कार्य वैदिक मंत्रों के साथ नेमावर तीर्थ पर पुण्य सलिला मां नर्मदा में भक्तों ने विधिवत वैदिक पूजा अर्चन कर नगरपुरोहित पं मयूरजी,मनीषजी,दीपेशजी पाठक के मार्गदर्शन में नवरात्र के बाद मॉ नर्मदा जी को चुनरी अर्पण कर जयंती(ज्वारे) एवं चल प्रतिमा का विसर्जन का कार्य पवित्र नदी के प्रवाह में समिति के सदस्यों द्वारा मातारानी ने संकल्पित कार्य निर्विघ्न रूप से संपन्न होने पर किया गया।

नवरात्र में क्यों स्थापित किए जाते हैं जयंती(ज्वारे):- नवरात्रि में जयंती का रोपण करना मातारानी का आशीर्वाद प्राप्त करने का एक साधन माना जाता है,जिससे मॉ के भक्तों को सकारात्मक ऊर्जा और मंगलकारी परिणाम मिलते हैं। क्या होता है जयंती विसर्जन- नवरात्रि के बाद जयंती(ज्वारे) एवं चल प्रतिमा का विसर्जन एक धार्मिक अनुष्ठान है जो नवरात्रि के समापन के बाद किया जाता है। जयंती (ज्वारे )का विसर्जन एक विशेष प्रक्रिया है जिसमें जयंती(ज्वारे )को पवित्र जल में विसर्जित किया जाता है, जो नवरात्रि के दौरान स्थापित किया गया था। यह प्रक्रिया नवरात्रि के दौरान की गई पूजा और प्रार्थनाओं के समापन का प्रतीक है और यह दर्शाता है कि अब नवरात्रि पूर्ण हो गई है।

*मेंष:-* यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
उपाय:-श्री गणेश चालीसा का पाठ करें
*वृष:-* समय अनुकूल है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। परिवार में सामंजस्य बैठाएं। यात्रा व नौकरी सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।
उपाय:सात गोल सुपारी श्री कृष्ण मंदिर में अर्पण करें
*मिथुन:-* अपनी कार्यप्रणाली से आप यश प्राप्त करेंगे।धार्मिक कार्यो में अग्रणी भूमिका होंगी।भूमि-भवन खरीदी का उत्तम समय है।नसों में दर्द बन सकता है।
उपाय:-बेलपत्र अपने पॉकेट में रखें

*कर्क:-* परिवार को लेकर चिंता रहेगी।त्वचा रोग पीड़ा दे सकता है।क्रोधी स्वभाव रहेगा।धन चोरी हो सकता है।सेवक वर्ग को लेकर मन व्यथित होगा।
उपाय:-माता शीतला का पूजन करें
*सिंह:-* मित्रो का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। पिता का स्वास्थ्य ठीक होगा। आज सोच-समझकर फैसला लें। आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।
उपाय:-तीर्थ के जल से भगवान का अभिषेक करें
*कन्या:-* दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
उपाय:-चावल शिव मंदिर में अर्पण करें

तुला:-* आज का दिन मिश्रत फलदायी साबित होगा। बुद्धि-विवेक से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। लेखन और साहित्य से सम्बंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी। लोहे से चोट बन सकती है।
उपाय:-शिव मंदिर में 11 स्वास्तिक बनाएं
*वृश्चिक-* आज के दिन शतर्क रहना बहुत आवश्यक है।  आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वादविवाद का सामना करना पड़ सकता है।ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं।
उपाय:-09 बेल पत्र पार्वती जी को अर्पण करें
*धनु:-* पुराने मित्रों से मिलने के अवसर बनेंगे।देवालय निर्माण में दान देने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है।फलों के व्यापार में लाभ होगा।
उपाय:-हनुमान मंदिर में चने की दाल अर्पण करें

*मकर:-*  मन मे सोची बात आज पूर्ण होगी।मेहमानों का आगमन होगा।कल्पना से अधिक धन अर्जन होगा।दांतो में समस्या हो सकती है।
उपाय:-शनि देव को गुड अर्पण करें
*कुम्भ:-* मान सम्मान को लेकर आप ज्यादा शतर्क रहेगे।सामाजिक कार्यो में सक्रियता रहेगी।अचानक धनागमन मन को प्रफुल्लित करेगा।वाणी में मधुरता होगी।
उपाय:- पंचामृत से भगवान विष्णु का अभिषेक करें
*मीन:-* सेहत कमजोर होगी  आप व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और सेहत पर ध्यान दें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुसंगति से हानि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
उपाय:-तुलसी शालिग्राम की पूजा करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top