
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- भारत के धार्मिक और सांस्कृतिक उत्थान में हमारे गुरुदेव पूज्य स्वामी रामभद्राचार्य की महति भूमिका है उनके शास्त्र सम्मत विचार और शास्त्रोक्त वैज्ञानिकता पर अनुशीलन अद्वितीय है। यह जान कर प्रशन्नता हुई कि जुनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानन्द जी की आष्टा नगर पर गहरी कृपा है। वे हमारे धर्म के ज्येष्ठ आचार्य है और भारतवर्ष की सभी धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधयों के पथ प्रदर्शक भी हैं। यह उद्गार बाला जी धाम खामखेड़ा राजस्थान के पीठाधीश्वर तथा बागेश्वर धाम आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के गुरु भाई पंडित रोहित नागर ने भक्त जंन से धर्म चर्चा करते हुए व्यक्त किये उन्होंने कहा कि संत की कृपा सभी के लिए होती है

व्यक्ति अपनी श्रद्धा और भावना के अनुपात में ग्रहण करता है हमे अपने धार्मिक और सामाजिक व्यवहार को परस्पर जोड़ कर जीवन निर्वाह करना चाहिए। खामखेड़ा पीठाधीश्वर सन्त रोहित नागर शिक्षा विभाग में बी.आर.सी. अजबसिंह राजपूत के यहां पधारे थे जहां उंनसे मिलने के लिये भक्तों का तांता लग गया।
क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर तथा पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने भी उनके दर्शन कर धर्म चर्चा की। सकल समाज के पदाधिकारी अनिल श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह इंजीनियर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य निर्मल राजपूत, शिक्षा विभाग के महेंद्र मालवीय, पूर्व पार्षद एवम गौशाला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह, राकेश प्रजापति ने भी उनका स्वागत किया

*मेष:-* मानसिक मजबूती, प्रसन्नता,उत्साह,करोबार में कुछ अवरोध, सर्विसवलो को परिश्रम रहेगा।
उपाय:- चौमुखी दीपक श्रीहनुमान मंदिर में लगाए
*वृषभ:-* धन,धर्म,यश,करोबार में प्रगति,राजकाज,राजनेता को सफलता,शरीर पीड़ा में कमी होगी।
उपाय:- शमीपत्र शिव जी पर अर्पण करे

*मिथुन:-* अतिआत्मविश्वास,शस्त्र व्यापार में लाभ, पत्नी सहयोग,विश्वास में में वृद्धि,छोटे भाई का सहयोग मिल सकता है।
उपाय:- श्रीगणेश को खीर अर्पण करे
*कर्क:-* आर्थिक स्तिथि में सुधार,राजनीति सफलता,सन्तान से पीड़ा, सामाजिक कार्यो में यश मिलेगा।
उपाय:- आंकड़े के वृक्ष की पूजा करे

*सिंह:-* स्वस्थ्यय अनुकूलता, लेनदेन में लाभ,स्थाई सम्पत्ति में उलटफेर, पुराने विवाद उत्पन्न हो सकते है।
उपाय:- जरूरतमंद को वस्त्र दे
*कन्या:-* शत्रु विजय,बिगड़े कामो में सुधार,कारोबार विस्तार,नवीन रोजगार,आय में विशेष बढ़ोतरी होगी।
उपाय:- लोहे की धातु दान करे

*तुला:-* परिवार में शुभ मङ्गल कार्य,स्वजनों से सम्बंध सुधार,जोखिम से लाभ,विद्यार्थी वर्ग सफल होंगे।
उपाय:- इत्र देवी जी को अर्पण करे
*वृश्चिक:-* मकान सम्पत्ति में लाभ, प्राकृतिक प्रेम,आय सम,पितृ सुख,कार्य मे अनुकलता,मन उदास हो सकता है।
उपाय:- श्रीतुलसी के पौधे की पूजा करे

*धनु:-* लाभ में कमी, पुराने विवाद में चिंता,आर्थिक मजबूती,सन्तान असंतोष, अपव्यय हो सकता है।
उपाय:- माखन मिश्री श्रीराम मंदिर में अर्पण करे
*मकर:-* परिवारिक रिस्तो में मजबूती, सफल संघर्ष,लड़ाई-झगडो में हल,अस्वस्थता, बहनों का साथ,शत्रुपीड़ा विजय हो सकती है।
उपाय:- फलों का दान करे

*कुंभ:-* व्यापार लाभ,नवीन कार्य प्रारंभ,विवादों में हल,मित्र सहयोग,धनलाभ,आय स्थिरता प्राप्त होगी।
उपाय:- अखंड चावल शनिदेव को अर्पण करे
*मीन:-* व्यवसाय/नौकरीं में बधाए,भगीदारी में विवाद विधार्थियो को मध्यम,चोट का डर,नवीन से योजना लाभ हो सकता है।
उपाय:- माता लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पण करे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷