श्री विश्वकर्मा मंदिर में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट महोत्सव

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- श्री विश्वकर्मा समाज द्वारा बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ श्री विश्वकर्मा राधाकृष्ण मंदिर, बुधवारा आष्टा में अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में भगवान को 56 भोग अर्पित किए गए और समाज के सभी बंधुओं ने दीप प्रज्वलन कर धार्मिक वातावरण को आनंदित किया। मंदिर में विराजित भगवान श्री राधाकृष्ण जी, बलराम जी और भगवान श्री विश्वकर्मा जी

का दिव्य श्रृंगार किया गया, जिससे मंदिर प्रांगण अद्भुत आभा से आलोकित हो उठा। महाआरती के पश्चात भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति में लीन होकर भाग लिया। अंत में 56 भोग की प्रसादी सभी उपस्थित भक्तों में वितरित की गई। आयोजन में विश्वकर्मा समाज के सभी सदस्य, समाज बंधु और अन्य श्रद्धालुजन बढ़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने पर आभार समिति के सभी सदस्यो ने प्रकट किया।

मेंष:-*  आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। आप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं ,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं। आज उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
उपाय:- पंचपात्र दान करें
*वृष:-* आज का दिन खुशीपूर्वक व्यतीत करेंगे। नए कार्य की शुरुआत करेंगे। घर में भाई-बहनों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। स्वजनों और मित्रों के साथ मिलन-मुलाकात होगी। लघु प्रवास का योग है।
उपाय:-भगवान विष्णु को पंचामृत से स्नान कराएं

*मिथुन:-* आज का दिन आपके लिए लाभकारी रह सकता है। परिवारजनों का सहयोग मिल सकता है। मधुर वाणी से आपके कार्य सरलता से संपन्न हो सकते हैं। शाम के समय सैरसपाटे के लिए बहार जा सकते हैं।
उपाय:-चावल और दूध का दान करें
*कर्क:-* आज खर्च बढ़ जाने से आर्थिक तंगी अनुभव हो सकती है। स्वजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है, जिसके कारण आप मानसिक बेचैनी अनुभव करेंगे। ईश्वर की प्रार्थना से राहत महसूस होगी।
उपाय:-पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करें

*सिंह:-* आज व्यवसाय हेतु  दिन बहुत अच्छा एवं श्रेष्ठ है।हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। पदाधिकारियों की आप पर कृपादृष्टि रहेगी। जीविका की दिशा में सफलता मिलेगी।
उपाय:-गाय को चारा खिलाएं
*कन्या:-* आज  का दिन धन लाभ वाला है। रुका हुआ धन आपके पास लौटेगा। अगर आप व्यापारी है तो सामान्य लाभ आपको होगा अगर आप बिजनेस करते हैं तो भी आपके लिए लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। नौकरीं में सम्मान मिलेगा।
उपाय:-हनुमान जी को गुड़ का नैवेद्य लगे

*तुला:-* आज व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है, परोपकारी बनें।भवन,फर्नीचर आदि खरीदने की योजना बन सकती है।
उपाय:-लाल रंग का वस्त्र दान करें
*वृश्चिक* आज जीवनसाथी से मतभेद संभव है। पारिवारिक चिंता रहेगी। अप्रत्याशित हानि हो सकती है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। वजोखिम उठाने का साहस न करे।
उपाय:-साबुत उड़द शनि मंदिर में दें

*धनु:-* आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।कोई भी निर्णय अपने सूझ-बूझ के साथ ही लें, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपको हानि पहुंचा सकता है। अपने आप पर विश्वास रखना आपके लिए बेहद जरुरी है।वाहन खरीदी हो सकती है।
उपाय:-सरसों के तेल में काले तिल मिलाकर दीपदान करें
*मकर:-*  आज आय के नवीन स्त्रोत बनते दिख रहे है।मित्रता में नये सम्बन्धो की शुरुआत से भविष्य में लाभ होगा।आभूषणों की खरीद हो सकती है।शेयर बाजार से लाभ की उत्तम सम्भवना है।
उपाय:- गरीबों को वस्त्र दें

*कुम्भ:-*  आज किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता हासिल करेगे। प्रसन्नता रहेगी।
उपाय:- भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें
*मीन:-* आज दैनिक कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं। इसलिए अपने कार्यों पर ध्यान दें। अपने कार्यों को किसी अन्य सहकर्मी के सहारे ना छोड़ें।ईर्ष्यालु लोग षड्यंत्र रच कर नुकसान दे सकते है।
उपाय:-माता लक्ष्मी की पूजा कर कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top