
updatenews247.com धंनजय जाट 7746898041- आष्टा नगर की मां पार्वती धाम गौशाला में गौ माताओं के आहार हेतु महालक्ष्मी कलेक्शन सांई कॉलोनी आष्टा के प्रो वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश कुमार नामदेव पिता स्वर्गीय श्री जगन्नाथ प्रसाद जी नामदेव ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गौ माताओं के आहार भूसे के स्टॉक के लिए 11000/ग्यारह हजार रूपए की दान स्वरूप राशि नगद गौ शाला कोषाध्यक्ष संजय सुराणा को प्रदान किए है। मां पार्वती धाम गौशाला समिति श्री सुरेश नामदेव एवं नामदेव परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करती है।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- थाना बिलकिसगंज ने पकड़ा बड़ी मात्रा में अंग्रेजी ब्रांड की अवैध शराब, दो आरोपी राहुल व विवेक सिंह को किया गिरफ्तार। अवैध शराब 71.820 लीटर कीमती 68,940 व एक इंडिगो कार कीमती 5 लाख रुपए कुल कीमती 5,68,940 का मशरूका का जप्त किया। घटना व रिपोर्ट दिनांक 01.05.2025 के रात्रि गस्त के दौरान विश्वसनीय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की सीहोर तरफ से एक सफेद रंग की इंडिगो कार जिसमें अवैध शराब भरी हुई है, जो बिलकिसगंज होते हुए भोपाल जा रही है, की सूचना प्राप्त हुई।

जिसमें प्राप्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त हुए, तथा थाना स्तर पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक संदीप मीणा के मार्गदर्शन में सउनि हरिहर मिश्रा, आरक्षक 488 प्रमोद गढ़पाल, आरक्षक 803 गुलाब सिंह, आरक्षक 100 आनंद मीणा की टीम बनाई गई । गठित टीम द्वारा सीहोर भोपाल रोड पेट्रोल पंप के पास बिलकिसगंज में स्टॉपर लगाकर घेराबंदी कर एक सफेद रंग की इंडिगो कर MP 04 CF 7749 को पकड़ा जिसमें दो व्यक्ति राहुल पिता श्याम कुमार उम्र 35 साल निवासी अंबेडकर नगर जनता क्वार्टर थाना कमला नगर जिला भोपाल व विवेक सिंह

पिता सुदर्शन सिंह उम्र 27 साल निवासी कलखेड़ा आंगनबाड़ी के पास थाना रातीबड़ जिला भोपाल बैठे मिले जिनसे पूछताछ कर उक्त कार की तलाशी ली जिसमें अंग्रेजी शराब की अलग-अलग ब्रांड की कुल 71.820 लीटर कुल कीमती 68,940 रुपए की व ₹5 लाख कीमती कार को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिन्हें माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा। सराहनीय भूमिका* थाना प्रभारी उप निरीक्षक संदीप मीणा, सहायक उप निरीक्षक हरिहर मिश्रा, आरक्षक 488 प्रमोद गढ़पाल, आरक्षक 100 आनंद मीणा, आरक्षक 803 गुलाब सिंह, आरक्षक 34 गजेंद्र वर्मा का विशेष योगदान रहा।

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है। अक्षय तृतीया पर बुधवार के साथ रोहिणी नक्षत्र का संयोग अत्यंत शुभ माना गया है, जो कि इस साल बन रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी के पूजन का विधान है। इस साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल, बुधवार को है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कुछ चीजों का दान करना व खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन खरीदे गए सोने का कभी क्षय नहीं होता है, हमेशा वृद्धि होती है। जानें अक्षय तृतीया पर राशिनुसार क्या खरीदे व क्या दान करें-

*मेंष:-* आज कार्यों के प्रति आपका समर्पित भाव सफलता दिलाएगा। वाहन सुख हो सकता है। आज व्यावसायिक स्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे।
उपाय:- श्रीपरशुराम स्तोत्र का पाठ करें व जल का घाट दान करें
क्या खरीदे:- आज वाहन खरीदना शुभ होगा
*वृष:-* आज आय और व्यापार में वृद्धि होने का योग हैं। व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे।नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति की संभावनाएं हैं।निर्माण आदि कार्यो में पूर्णता रहेगी।
उपाय:-भगवान लक्ष्मी विष्णु को फल अर्पण करें व लाल चंदन का दान करें
क्या खरीदे:- वस्त्र आभूषण खरीदना शुभ होगा

*मिथुन:-* आज आपका आलस्य प्रगति में बाध्य रहेगा। वाद-विवाद करने से बचे। आर्थिक क्षेत्र में परेशानी होगी गुस्से पर काबू रखिए। कारोबार मे सोच समझ कर निवेश करे।
उपाय:-आज भगवान लक्ष्मी विष्णु को जल का कलश अर्पण करें व मिठाई का दान करें
क्या खरीदे:- भूमि भवन खरीदना शुभ होगा
*कर्क:-* आज आपका पारिवारिक जीवन सुख-शांति से भरा रहेगा। काम करने के आपके नवीन तरीकों के कारण आपको उच्चाधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। अपनी इस रचनात्मकता से आपको और लाभ उठाने की कोशिश करनी चाहिए।
उपाय:-आज भगवान श्री लक्ष्मी विष्णु को माखन मिश्री का भोग अर्पण करे व चांदी की धातु दान करें
क्या खरीदे:- आज चांदी की धातु खरीदना शुभ होगा

*सिंह:-* आज नए कार्यों के साथ जुड़ने का योग बनेगा।आर्थिक तौर पर सुधार तय है। मेहमानों के आने से रोनक रहेगी। मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा।
उपाय:-आज भगवान लक्ष्मी विष्णु को पंचमेवा अर्पण करें व स्वर्ण की धातु दान करें
क्या खरीदे:- मशीनरी सामान खरीदना लाभकारी रहेगा
*कन्या:-* आज पेशेवर मोर्चे पर कुछ नया शुरू करने के लिए समय अच्छा साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप खुद को अलग करने में सक्षम हो सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर शांति और प्रेम बने रहने की संभावना है।
उपाय:-आज श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें व पंखा और सत्तू दान करें
क्या खरीदे:- स्वर्ण खरीदना शुभकारी होगा

**तुला:-* आज मानसिक चिंताएं परेशान कर सकती हैं। धन खर्च हो सकता है। गुस्से पर काबू रखें। प्रतिस्पर्धियों से सावधानी बरतें। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
उपाय:- भगवान श्री विष्णु लक्ष्मी का हल्दी से पूजन करें व तांबे का कलश दान करें
क्या खरीदे:- पीतल के बर्तन खरीदना शुभ कार्य होगा
*वृश्चिक* आज आपके व्यवहार को सराहा जाएगा। आपकी दोस्ती आपके मित्र के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगी और भविष्य में वो भी आपकी मदद को तैयार रहेगा। आपका स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। नौकरी में कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा।
उपाय:- आज तीर्थ के जल से भगवान लक्ष्मी विष्णु का विषय करें व पंचपात्र दान करें
क्या खरीदे:- आज भूमि भवन खरीदना शुभकारी होगा

*धनु:-* आज कार्य में सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आपके मन में प्रसन्नता छाई रहेगी हैं। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से आपको लाभ होगा।
उपाय:-भगवान श्री लक्ष्मी विष्णु का दूध से अभिषेक करें व फलों का दान करे
क्या खरीदे:- वस्त्र खरीदना लाभकारी रहेगा
*मकर:-* आज सामाजिक मन-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। अगर आप केवल अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें तो बाकी सब कुछ खुद ही योजनानुसार होता चला जाएगा।राजनैतिक सम्मान बढ़ेगा। आप की लोकप्रियता में वृद्धि होगी
उपाय:- भगवान श्री लक्ष्मी विष्णु का पीली सरसों से अभिषेक करें व तिल का दान करें
क्या खरीदे:- आज गृहस्थी का सामान खरीदना लाभ कारक रहेगा

*कुम्भ:-* आज गुस्से पर काबू रखें। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। संतान को कष्ट होगा। परिवारजनों के साथ मतभेद रहेगा। संतान को कष्ट होगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी।
उपाय:-भगवान श्री विष्णु का तिल से अभिषेक करें व वस्त्रों का दान करें
क्या खरीदे:- आज आपको वाहन खरीदना शुभ कारक होगा।
*मीन:-* आज का दिन आपके लिए लाभकारी रह सकता है। परिवारजनों का सहयोग मिल सकता है। मधुर वाणी से आपके कार्य सरलता से संपन्न हो सकते हैं। शाम के समय सैरसपाटे के लिए बहार जा सकते हैं। सहकर्मी के साथ निकटता बढ़ सकती है।
उपाय:-भगवान श्री विष्णु का चंदन से अभिषेक करें व पीतल की धातु दान करें
क्या खरीदे:आज स्वर्ण खरीदना शुभ होगा

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539 नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*