होटल व्यापारी एसोसिएशन का नववर्ष मिलन समारोह सम्पन्न

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- वर्ष 2025 की बिदाई के बाद 2026 का शुभ आगमन हुआ । नव वर्ष के शुभ आगमन पर होटल व्यापारी संघ द्वारा न्यू शीतल स्वीट्स पर सभी व्यापारी सदस्यो का मिलन समाहरो रखा गया । जिसमें होटल व्यापारी संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहे । इस मिलन समारोह में व्यापारी एसोसिएशन द्वारा यह निर्णय लिया गया की किसी भी प्रकार की घटना एवं स्तिथि में जो संस्था नगर बंद का आव्हान करती है उसे होटल व्यापारियों को २ दिन पूर्व सूचना देना होगा तो ही होटल व्यापारी उक्त बन्द का समर्थन करेगा । होटल व्यापारी एसोसिएशन के संरक्षक धनरूपमल जैन का कहना है कि

अचानक से दुकानें बंद की घोषणा से होटल व्यापारियो को बहुत नुकसान होता है । इस अवसर पर होटल व्यापारी संघ के सभी सदस्यों ने पूर्णरूप से इस निर्णय का समर्थन किया । बैठक एवं मिलन समारोह में अध्यक्ष सौरभ जैन शीतल,दिलीप वशिष्ट, धनरूपमल जैन,उज्जवल जैन,मनोहर मेवाड़ा, मुकेश मेवाड़ा बाबा, नरेश लखानी, मुकेश जैन,बाबूलाल मेवाड़ा, पवन श्रीश्रीमल, किशोर वशिष्ठ,तुषार वशिष्ठ, कुणाल जैन,हर्ष राठौर, प्रज्वल जैन, संजय वशिष्ठ, मयूर जैन ,दीपक मेवाड़ा, लोकेंद्र वशिष्ठ, अर्जुन अवंतिका, कैलाश गुर्जर,मेहताब राजपुरोहित, प्रकाश कुशवाह,धर्मेन्द्र यादव, अमरीश नायक, अमन जैन, उत्थान धरवा,नरेश खत्री, महेश राठी आदि सदस्य मौजूद थे।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन, विक्रय के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी श्री दीप सिंह राठौर ने बताया कि आबकारी विभाग के दल द्वारा सीहोर क्षेत्र के शिवसागर ढाबा, राजा ढाबा बडनगर, महाकाल ढाबा, अपना ढाबा, परमार ढाबा, नमकीन की दुकान बडनगर, राजपूत ढाबा, पिपलिया मीरा ढाबों पर दबिश दी गईऔर

आबकारी अधिनियम के तहत 07 प्रकरण विधिवत कायम किए गए। टीम द्वारा लगभग 11 लीटर देशी/विदेशी मदिरा जब्त की गई। जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 5000 रूपये है। इसके साथ ही 07 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। यह कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक श्री माधव कुण्डल, सुश्री रिया जैन, आबकारी मुख्य आरक्षक विजय कुमार शर्मा, आबकारी आरक्षक श्रीमती प्रिय वंदना पांडे, प्रियंका यादव एवं नगर सैनिकों द्वारा की गई है।

*मेंष:-* आज आय की अपेक्षा व्यय की अधिकता रहेगी। कार्यो में उलझन आयेंगी।  रोजगार प्राप्ति के अवसर में समस्या उत्पन्न होंगी। व्यावसायिक प्रगति में कमी होगी।  जीवनसाथी से वांछित सहयोग मिल सकता है।
*उपाय:- राजगीरा आज दान फलकारक होगा।*
 
**वृष:-* आज धोखे की प्रबल संभावना है। आज आप अपनी नैतिकता और सच्चाई को बनाए रखें। दूसरे शायद आपको गुमराह करने की कोशिश करें, उनकी गलत बातों में ना आएं और कोई भी गलत काम करने से साफ मना कर दें। आज आप अपने दिल की बात सुनें क्योंकि आपका सही फैसला ही आपको सफलता दिलाएगा।
*उपाय:- हरि इलायची का दान उत्तम है।*

*मिथुन:-* आज आपके महत्वपूर्ण कार्यों में घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग आपके लिए भाग्योदय दायक वातावरण तैयार करेगा। हास-परिहास तथा मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा। आपकी कार्यकुशलता में भी वृद्धि होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
*उपाय्:- गुड़ का दान आज उत्तम है*
 
*कर्क:-*  आज सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई मतभेद आज समाप्त होगा। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े व्यवसाय में भी कुछ अवसर प्राप्त होने की उम्मीद है। भूमि संबंधी निवेश की योजना सफल रहेगी इसलिए इस पर अपना अधिक ध्यान केंद्रित रखें।परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।
*उपाय:- दुध का दान आज अनुकूलता देगा।*

*सिंह:-* आज आज संयमशील और विचारपूर्ण व्यवहार आपको बहुत से अनिष्टों से बचा लेंगे। परिवार में शांति का वातावरण रहेगा। आय अधिक रहेगी। आध्यात्मिक व्यवहार से मानसिक शांति रहेगी।
*उपाय:- आज किसमिस का दान श्रेस्कार है।*

**कन्या:-* आज स्वभाव में  चिड़चिड़ापन आ सकता है। दिन के द्वितीय पहर बाद कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। अपने काम के प्रति पूर्ण समर्पण आपके लिए नई उपलब्धियां बना सकता है।
*उपाय:-  श्रीफल का दान करे कष्ट दूर होंगे।*

**तुला:-* आज आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन क्रोध से बचें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। कार्यक्षेत्र पर अनुकूल परिस्‍थितियां होंगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन पत्नी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।
*उपाय:-मिश्री का दान शुभाशुभ है।*
*वृश्चिक:-* आज पुराना रोग उभर सकता है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।  तंत्र मंत्र में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा लाभ होगा। अनाज के कार्य से आय में वृद्धि हो सकती है।
*उपाय:- माखन का दान आज श्रेष्ठ रहेगा


 
*धनु:-* आज पूरे दिन मन में नवीन विचारों का सृजन होगा और इनपर अमल करने से कार्यस्थल पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। प्रेम-संबंध प्रगाढ़ होंगे और पति-पत्नी के बीच रिश्तों में सुधार होगा।  शेयर व सट्टे के काम से दूर वरना हानि हो सकती है।
*उपाय:- फल का दान श्रेस्कार है।*
 
*मकर:-* आज आप अपने अतीत, की यादों में रहेंगे। स्थितियों में अचानक बदलाव आता महसूस होगा.  गहन चिंतन की स्थिति में रहेंगे. मानसिक बेचैनी रहेगी. कामकाज में मन कम ही लगेगा. साथी से बातचीत में संयत रहें। स्टूडेंट्स पर पढ़ाई का दबाव रहेगा।* *उपाय:- दूध से बने मिष्ठान का दान उत्तम है।*

*कुम्भ:-* आज आपका दिन शांतिपूर्ण और काफी उत्तम होगा। कारोबार में मुनाफा होगा. पारिवारिक लोगों का सहयोग मिलेगा।सफलता मिलेगी। नए दोस्त बनेंगे. शुभ अवसर के आयोजन के लिए समय अच्छा है।दांतो में दर्द हो सकता है।धन चोरी की सम्भवना है।
*उपाय:- तिल का दान करे।*

**मीन:-*  आज आप आपके प्रत्येक कार्य को आत्मविश्वासपूर्वक ठीक तरह से संपन्न कर सकेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। पराक्रम-प्रतिष्ठा बढेगी। शत्रु परास्त होंगे। दूसरों की बातो में हस्तक्षेप ना करें अपयश मिल सकता है।
*उपाय:- खारक का दान करे।*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top