SBS कॉन्वेंट स्कूल में स्वच्छता टीम द्वारा होम कंपोस्ट कार्यशाला एवं सामूहिक स्वच्छता शपथ का किया गया आयोजन

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- एस बी एस कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, सेमिनरी रोड, आष्टा में नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुंवर राय सिंह मेवाड़ा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विनोद कुमार प्रजापति के मार्गदर्शन में नगर पालिका की स्वच्छता टीम द्वारा होम कंपोस्ट कार्यशाला एवं सामूहिक स्वच्छता शपथ का आयोजन किया गया। संस्था के प्रतिनिधि राजकुमार अकेला ने बताया कि घर से निकलने वाले किचन वेस्ट से आसानी से ऑर्गेनिक कंपोस्ट तैयार किया जा सकता है, जो बागवानी के पौधों के लिए अत्यंत लाभकारी है। इससे रासायनिक खादों पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी कम होता है।

राजकुमार अकेला द्वारा कंपोस्ट बनाने की संपूर्ण प्रक्रिया विस्तारपूर्वक समझाई गई। विनय सिंह द्वारा स्रोत पर कचरा पृथक्करण (Source Segregation) पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि कचरा घर से ही सूखा-गीला अलग किया जाए तो उसका पूर्ण प्रबंधन सम्भव है, अन्यथा यही कचरा बड़े ढेरों का रूप लेकर जल, वायु और मिट्टी प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याएँ उत्पन्न करता है। स्कूल प्रिंसिपल श्री भोलू सिंह ठाकुर एवं श्री खत्री जी ने भी स्वच्छ भारत अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को स्वच्छता को आदत एवं जिम्मेदारी दोनों के रूप में अपनाने का संदेश दिया।

*मेंष:-* आज कुछ पुराने मित्रों से संपर्क हो सकता है। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। प्रवास और पर्यटन का आनंद भी आज आप उठा सकेंगे। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। 
*उपाय:- गीता जी के प्रथम अध्याय का पाठ करें*
*वृष:-* आज  क्रोध पर भी आज संयम रखना पड़ेगा। परिवारजनों के बीच में बहस न हो, इसका ध्यान रखें। नये कार्यों का प्रारंभ आज न करें। नए परिचय भी कुछ खास लाभदायी सिद्ध नहीं हो पाएंगे। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहना ही लाभदायी होगा।
*उपाय:- शिव मंदिर में 21 बार ॐ लिखें*

*मिथुन:-* आज पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे। नौकरी व व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। वाणी पर संयम रखना हितकर होगा।सम्पत्तियों का लेनदेन लाभकारी होगा।
*उपाय:- माता-पिता को मिष्ठान खिलाएं*
*कर्क:-* आज कईं दिनों से  वित्तीय स्थिति को सुधारने की जो इच्छा है, वो पूरी होगी। यदि आप ये सोच रहे हैं कि किस तरीके से अपने व्यापारिक संस्थान की आय को बढ़ाया जाए, तब जल्दी ही इसके सुखद परिणाम आपको मिलेंगे।कर्ज में कमी होगी।
*उपाय:- कृष्ण  मंदिर में मोर पंख समर्पित करें*

*सिंह:-* आज आप अपना ध्यान ज्यादा काम करने में लगाएंगे। दूसरे लोग आपके आत्मविश्वास को महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से सम्मान मिलेगा।
*उपाय:- गुरु मंत्र का जाप करें*
*कन्या:-* आज परिश्रम अधिक प्रतिफल कम रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शत्रु पक्ष प्रभावी रहेगा। मन को शांत तथा प्रसन्न रखें। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है।
*उपाय:- हवा छोटी कन्या को खिलाएं*

*तुला:-* आज अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
*उपाय:- ब्राह्मण पुत्र को तुलसी की माला दें*
*वृश्चिक:-* आज नए मित्रों के साथ पहचान होगी, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी हो सकते हैं। सरकारी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। बड़ों का सहयोग भी प्राप्त होगा। संतान के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। 
*उपाय:- जल घट दान मंदिर में दान करे*

*धनु:-* आज व्यवसायिक क्षेत्र में यश प्राप्त होने की संभावनाएं अधिक हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। 
*उपाय:- हनुमान अष्टक का पाठ करें*
*मकर:-* आज आपको ध्यान रखना होगा, क्योंकि दूसरे लोग आपकी पीठ पीछे कोई साजिश कर सकते हैं। आपके खिलाफ उठाए गए छोटे-मोटे गलत कदम शायद आपको बेईमानी लगें, लेकिन अगर आप उन सब को मिला कर देखें तो आपको कार्यक्षेत्र में बुरे माहौल का एहसास होगा।
*उपाय:- सिंदूर अपने पॉकेट में रखें*

*कुम्भ:-* आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।कोई मांगलिक कार्य हो सकते हैं।ऑफिस में काम समय पर खत्म करने पर सभी की वाहवाही का आप पात्र बनेंगे। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं।
*उपाय:- लाल ध्वजा हनुमान मंदिर में अर्पण करें*
*मीन:-* आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जो भी काम शुरू करेंगे, वो समय पर पूरा हो सकते है। करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है।आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा.
*उपाय:- जरूरतमंद को गर्म कपड़े दान करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top