ठेकेदार अनीस खां का दुखद निधन

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठेकेदार अनीस खां पिछले समय से गंभीर रूप से बीमार थे गत रात्रि को उन्होंने अंतिम सांस ली , आज उनके जनाजे में भारी संख्या में नागरिक गण सम्मिलित हुए, लगभग साठ वर्ष के अनीस खां सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रियता से हिस्सा लेते थे उनके जनाजे में पूर्व नपा अध्यक्ष कैलाश परमार वरिष्ठ पार्षद भैया मियां वरिष्ठ समाज सेवी गण नौशे खान , अनूप जैन कचरू, मसूद खान, भूरू मुकाती, डॉ राजेंद्र जैन,सोहेल मिर्जा पूर्व पार्षद, रिजवान पठान सीहोर, हेमंत सोनी, मोहम्मद जफर खान, मनीष डूंगरे, इकबाल डीलक्स, महेंद्र तीपाखेड़ी, आदि ने अनीस खां को श्रद्धांजलि अर्पित की,उनके पुत्र गण आमिर खां, आजम खां इंजीनियर से मिल कर शोक संवेदना व्यक्त की

*मेंष :-* आज परिवार में सभी से प्रेमपूर्वक व्यवाहार रखे,अन्यथा किसी बड़े के कोपभाजन का शिकार हो सकते है।आय के स्त्रोतों में वृद्धि होगी।उधार में कमी होगी।धन संचय करे।शेयर बाजार में शुभ लाभ प्राप्त होगा।विदेशी कंपनी में धन विनियोग हो सकता है।
*उपाय:- लाल चंदन पॉकेट में रखें*
*वृष:-* आज आपका दिन अत्यंत शुभकर है।करियर बुलंदियों पर रहेगा कार्यक्षेत्र में सराहना होगी.।निरन्तर प्रगति पथ पर अग्रसर रहेंगे।प्रेमी जोड़े सावधान रहें बदनामी हो सकती है।खानपान का विशेष ध्यान रखे नही तो कष्ट हो सकता है।
*उपाय:- गीता जी ब्राह्मण को दें*

*मिथुन:-* आज मनोबल कमजोर होने से बनते कार्यो में रुकावट उत्पन्न होगी।गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।यथा सम्भव यात्राओं को टालने का प्रयास करे।आर्थिक उन्नति हो सकती है।राजनैतिक गतिविधियों से दूर रहे।संतान सुख प्राप्त होगा।
*उपाय:- सफेद मोती जल में प्रवाहित करें*
*कर्क:- * आज उदासीनता का भाव प्रगति को बाधित कर सकता है पर नवीन योजनाओं के प्रारूप बन सकते है।विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम मिलेंगे,परन्तु कर्मशील रहना होगा।व्यय का संतुलन बिगड़ बिगड़ सकता है।
*उपाय:- मंदिर में गर्म वस्त्र दान करें*

*सिंह:-* आज गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर कार्य प्रारम्भ करे।भाग्यफल प्रबल है राजकार्य में आर्थिक लाभ होगा।स्त्री सहयोग आय में बढ़ोतरी करेगा।दौड़धूप की अधिकता से शारीरिक कष्ट हो सकता है।
*उपाय:- लाल ध्वजा  राम मंदिर में अर्पण करें*
*कन्या:-* आपने व्यर्थ दिखावे से बचे।व्यापारिक स्तिथि मजबूत होने से मन प्रसन्न होगा समाज मे सम्मान तथा कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा जिससे कार्यभार बढेगा।अविवाहित कर लिये विवाह रुकावट दूर होंगी।वाहन खरीदी के योग पूर्ण है।
*उपाय:- माखन मिश्री बच्चों को बांटे*

*तुला:-*आज परिवार में कलह का माहौल हो सकता है।शारीरिक रूप से स्वास्थ्य में हानि की संभावना है।प्रतिद्वंदी द्वारा फैलाई गई अफवाओं से बचे।व्यापार में नये समीकरण बन सकते है।सम्पत्ति विवाद मानसिक तनाव देगा।पेय पदार्थों के प्रति रुचे बढ़ेगी
*उपाय:- जायफल शिव मंदिर में अर्पण करें*
*वृश्चिक:-* आज वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकत है नही तो नुकसान हो सकता है।आध्यत्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।घर का माहौल धार्मिक हो सकता है।अचानक आपका भाग्य आपका साथ देगा और बड़ी सफलता मिल सकती है।आप आज दुसरो की मदद कर सकते है
*उपाय:- तिल के तेल का दीपक पीपल के सामने लगाये*

*धनु:-* आज काम के मामले में तरक्की कर योग बन रहे है।घर के पुननिर्माण का कार्य पेंडिंग है तो इस समय यह पुनः गति पकड़ेंगे।प्रोपर्टी बेचने से अच्छा मुनाफा मिलेगा।दूसरी योजनाओं पर कार्य प्रारम्भ होगा।नौकरींके उच्चाधिकारी का सहयोग बढेगा।शुभ कार्यो में धन व्यय होगा।
*उपाय:- मोर पंख कार्यक्षेत्र में रखें*  
*मकर:-* आज समाज कल्याण में समय व्यतीत हो सकता है।मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से मनोबल बढेगा,किंतु शत्रुपक्ष से सावधान रहें।महापुरुषों के मार्गदर्शन से श्रेष्ठ विचारों का प्रादुर्भाव होगा। कानूनी झंझटों से दूर रहे।इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य मे आय बढ़ेगी
*उपाय:- घर के मंदिर का फूलों से श्रृंगार करें

*कुम्भ:-* आज स्त्री पक्ष से असहयोग रहने से कार्यक्षेत्र में मन नही लगेगा ओर कुछ कार्यो में रुकावटें उत्पन्न होगी।व्यय में वृद्धि मन को व्यथित करेगी।आज कोई शुभ कार्य प्रारम्भ न करे।पराक्रम में कमी हतोउत्साहित करेगी। लम्बी यात्राओं से बचे।घर मे धार्मिक कार्य हो सकते है।
*उपाय:- गुड़ चना गाय को खिलाएं*
*मीन:-*  आज मित्रो से अनबन हो सकती है।इस समय भाग्यफल माध्यम होगा।स्वास्थ्य में आंशिक नरमी ला अहसास होगा।व्यापारिक स्तिथि मजबूत होगी जिससे मन मे उत्साह होगा।मनभेद दूर होंगे।माता पिता के आशीर्वाद से नया कार्य प्रारम्भ करे।स्वजनों का सहयोग मिलेगा।
*उपाय:- पांच हल्दी की गठान भगवान श्री कृष्णा को अर्पण करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!