
आष्टा। भारतीय किसान संघ, तहसील आष्टा की मासिक बैठक कृषि उपज मंडी स्थित कृषक विश्रामगृह में आयोजित की गई, जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से खाद वितरण में आ रही परेशानियां, नर्मदा सिंचाई परियोजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण सम्मान निधि की लंबित किस्तों का शीघ्र भुगतान, बिजली विभाग से संबंधित समस्याएं, ओवरलोड ट्रांसफार्मरों का मेंटेनेंस तथा अटल ज्योति योजना के अंतर्गत बार-बार होने वाली ट्रिपिंग जैसे गंभीर मुद्दों पर रणनीति बनाई गई। इसके पश्चात किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने

नवागत अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) आष्टा महेंद्र प्रताप सिंह किरार से भेंट कर उन्हें किसानों की समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया, जिस पर एसडीएम ने आश्वासन दिया कि किसान हित और उनकी समस्याओं का गंभीरता से निराकरण करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में भारतीय किसान संघ के प्रांत जैविक प्रमुख सूरज सिंह दरखेड़ा, जिला अध्यक्ष राकेश वर्मा, तहसील अध्यक्ष जितेंद्र आर्य, जिला कार्यकारिणी सदस्य ईश्वरलाल आर्य, जिला कोषाध्यक्ष ज्ञान सिंह वर्मा, ज्ञान सिंह मकवाना, तहसील उपाध्यक्ष शिवनारायण वर्मा, तहसील कार्यकारिणी सदस्य विनोद आर्य, मांगीलाल मालवीय, विजेंद्र सिंह, भगत, राम सिंह कोटरी, अमर सिंह दरबार सहित अन्य किसान कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

मेंष:-* आज आपके लिए दिन सामाजिक और व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक साबित होगा। आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा। निर्धारित किए गए कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी। दांपत्यजीवन में प्रेम बढ़ेगा। भागीदारी में लाभ होगा।
उपाय:- काले उड़द शनिदेव को अर्पण करे
**वृष:-* आज आपमें कुछ सुधार होगा। आप नए कार्य करने के लिए उत्साहित होंगे तथा कार्य का प्रारंभ भी कर सकेंगे। दुविधापूर्ण मानसिकता हो तो निर्णय न लीजिएगा। आवश्यक कारणों से छोटा प्रवास हो सकता है।
उपाय:- मीठी रोटी गाय को खिलाएं

*मिथुन:-* आज अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखें । शारीरिक और मानसिक रुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के बाद भी अल्प सफलता ही प्राप्त होगी। संतानों के विषय में भी आपको चिंता हो सकती है।
उपाय:- पीपल वृक्ष की पूजा करे
**कर्क:-** आज कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। प्लानिंग सक्सेस होगी। पूछ-परख रहेगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी बाधा दूर हो सकती है।धनागमन होगा।
उपाय:- बांस से बना पंखा दान करे

*सिंह:-* आज व्यवसाय हेतु समय अनुकूल है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कैरियर के मसले सुलझेंगे। ऑफिस में टीम सपोर्ट मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रभावित होंगे।घर मे हर्षउल्लास का माहौल रहेगा।
उपाय:- तांबे का पात्र मंदिर में दे
**कन्या:-* आज आप काल्पनिक दुनिया में ही दिन व्यतीत करेंगे। सृजनात्मक शक्ति को भी उचित दिशा मिल जाएगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आनंद लेंगे।नवीन वस्तु की खरीदी हो सकती है।
उपाय:- जरूरतमंद महिला को साड़ी दे

**तुला:-* आज स्वास्थ्य परेशानी होगी। गृह परिवर्तन की चिंता रहेगी। परिजनों की अस्वस्थता से परेशान होंगे। कार्य असफलता से हतोउत्साहित होंगे। रोजगार में कुछ सुधारहोगा।
उपाय:- श्रीनारायण कवच का पाठ करे
**वृश्चिक* आज आपके लिए दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण छाया रहेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद प्रसंग बनेंगे। बीमारी से पीड़ितों की परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिकरूप से लाभ होगा एवं यश भी मिलेगा।
उपाय:- किसमिस मंदिर में अर्पण करे

*धनु:-* आज थोड़ा-बहुत धन लाभ होगा। प्रोफैशनल मुद्दे हल होंगे। छोटे-मोटे काम भी लाभांवित करेंगे। घर में अविवाहितों की शादी की बातचीत चलेगी। आभूषण खरीद हो सकती है।
उपाय:- चांदी धातु अपने पॉकेट में रखें
*मकर:-* आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। मनोरंजन के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। इसके साथ ही विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ की रोमांचित मुलाकात से सुख अनुभव करेंगे
उपाय:- राई पॉकेट में रखें

*कुम्भ:-* आज नकारात्मक विचारों से मानसिक व्यग्रता छाएगी। अत्यधिक भावुकता का अनुभव होगा। डिप्रैशन का शिकार हो सकते हैं।स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है।परिवार का साथ मिलेगा।
उपाय:- शिव जी की पूजा करे
**मीन:-* आज आपके कामकाज में विस्तार होगा। पिता की तरफ से बढ़िया मार्गदर्शन मिलेगा। प्रोफेशनल कार्यों में उनका सहयोग मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। यश, मान, कीर्ति में वृद्धि होगी।
उपाय:- भगवान श्रीविष्णु को चंदन अर्पण करे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
