
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनिता रावत तथा एसडीओपी आष्टा श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश दुबे के नेतृत्व में आष्टा पुलिस ने दुष्कर्म प्रकरण में फरार आरोपी देवराज खजुरिया को 03 दिवस में गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पीड़िता के आवेदन पर आरोपी के विरुद्ध थाना आष्टा में विभिन्न धाराओं में

अपराध क्रमांक 207/25 पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था। आरोपी घटना दिनांक से फरार था, जिसे पुलिस ने सक्रिय मुखबिर तंत्र की मदद से आज आष्टा चौपाटी से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का नाम: देवराज खजुरिया पिता कारण सिंह खजुरिया, निवासी ग्राम बैगर थाना आष्टा। पुलिस टीम: निरीक्षक गिरीश दुबे, सउनि रमेशचंद मांझी, प्रधान आरक्षक मुकेश शर्मा, आरक्षक मेहरबान आदि।

*मेंष:-* आज आप समीक्षक की तरहा अपने जीवन का मूल्यांकन करेंगे।कमियों को जानकर सुधारात्मक कदमो से लोकप्रियता प्राप्त कर सकते है।खानपान का ध्यान रखे।गौ पूजन करे।
उपाय:हल्दी से घर में स्वास्तिक बनाएं
*वृष:-* आज दिन शुरुआत कमजोर रहेगी।दिन बढ़ते बढ़ते कल्पनाओं को साकार करने का अवसर मिलेगा।मामा पक्ष से कार्य सहयोग रहेगा।पितृ स्मरण से कार्य बाधाएं दूर होंगी।
उपाय:- पान का बीड़ा भैरव मंदिर में अर्पण करें।

*मिथुन:-* आज दिन के प्रारंभ में बढ़ी सफलता मिल सकती है।मध्यान्ह के बाद दुःखद सूचना से मन पीड़ित हो सकता है।वाणी पर नियंत्रण रखें नही तो नुकसान अधिक हो सकता है।माँ सरस्वती का ध्यान करे।
उपाय:-कपास मंदिर में दान करें
*कर्क:-* आज शिक़वा शिकायत की समस्या से आप बाहर निकलेंगे।मैत्री मिलाप से मन हर्षित होगा।कोई बढ़ी जबाबदारी उठाना पड़ सकती है जिसमे सफलता मिलेगा।घर मे जल स्थान पर भगवान वरुण का ध्यान करे।
उपाय:- बच्चों को खिलौने दे

*सिंह:-* आज समाजिक नेतृत्व करने का अवसर मिल सकता है उसे नकारे नही यही से ही नवीन मार्ग की प्राप्ति होगी।व्यापारिक साझेदारी की योग बन रहे है।गृह व व्यापारिक द्वार की पूजन करे।
उपाय:-हनुमान चालीसा का पाठ करें
*कन्या:-* आज आलस्य से शरीर प्रभावित हो सकता है।झूठी बाते व्यक्त्वि पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।सम्पत्ति लाभदायक परिणाम देगी।संगठनात्मक मजबूत रहेंगे।भगवान इंद्र की उत्तम रहेगी।
उपाय:-फलों के रस से भगवान विष्णु का अभिषेक करें

*तुला:-* आज मन की चंचलता मनोरंजन की ओर आपको आकर्षित करेगी।अधिक उत्साहित होकर मान सम्मान की मर्यादाओ को भूल जाएंगे,जो विवाद उत्पन्न कर सकती है।तीर्थ जल से स्नान संकट दूर करेंगे।
उपाय:-अखंड श्रीफ़ल ब्राह्मण स्त्री को दे
*वृश्चिक* आज के दिन कार्य के रास्ते बहुत दिखाई देंगे श्रीकृष्ण को ध्यान कर मार्ग का चयन करें फल उत्तम रहेगा।बहनों को उपहार दे,पत्नी की बातों को सम्मान दे।परिकल्पना साकररूप ले सकती है,धैर्य रखें।
उपाय:-पंचमेवा श्री कृष्ण को अर्पण करें

*धनु:-* आज विचारों को मूर्तरूप देने का समय है।साधनों की कमी कार्य को नही रोक सकेगी।परिश्रम के उचित परिणाम आपको मिलेगा।आपके गुरुदेव का स्मरण कर कार्य स्थल पर कर्म करे कार्य सिद्ध होंगे।
उपाय:- घर में सुंदरकांड का पाठ करें
*मकर:-* आज उलझनों से दिन की शुरुआत कुछ चिंतित करेगी पर दिननके आगे बढ़ते ही सभी उलझने दूर होने लगेगी।गुप्त योजनाओं पर रणनीति सफल रहेगी।कार्यस्थल का इंटीरियर हो सकता है।मजबूरी में किये कार्य भी लाभ देंगे।श्रीशनि पूजन श्रेस्कर है।
उपाय:-पीपल के वृक्ष पर दूध अर्पण करें

*कुम्भ:-* आज पारिवारिक को लेकर शुभ समाचार मिलेगा,पर व्यक्तिगत स्तर पर कार्यक्षेत्र में समय ठीक नही रहेगा।आरोप पत्यारोप में दिन निकल जायेगा।शरीर मे पानी की कमी हो सकती है।श्रीयंत्र पूजन करे उत्तम होगा।
उपाय:-मां काली को शहद अर्पण करें
*मीन:-* आज गीत,संगीत,नृत्य व मंच नेतृत्व का कार्य से आपको पहचान मिल सकती है।एकपक्षीय प्रेम प्रसंग आपकी प्रसन्नता का कारण होगा।हास्य विनोद का समय है।आज देवी आराधना करें।
उपाय:- हरी सब्जी ब्राह्मण को दें

पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
