कांग्रेस के 141 वें स्थापना दिवस पर बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित

इंदिरा कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 15 में कांग्रेस पार्टी के 141वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों को स्कूल उपयोग की पेन, कॉपी एवं पुस्तकें वितरित की गईं।

कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह मेमदाखेड़ी ने कहा की कांग्रेस की 141 वर्षों की गौरवशाली विरासत, लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय के मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी सदैव शिक्षा, समानता और गरीबों के हित में कार्य करती रही है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। वरिष्ठ नेताओं ने बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अंत में कांग्रेस पार्टी के विचारों और सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह चौहान, मीना सिंगी,सुनील सेठी, विनीत सिंगी, सोबालसिंह मुगली, इदरीश मंसूरी, सोभालसिंह बागेर, चन्दरसिंह ठाकुर, जगदीश चौहान, नईमउद्दीन, रामचरण दवारिया, बंसी बांबे, अर्जुनसिंह अजय, शम्मीउद्दीन, अनारसिंह, शंकर बोडाना उपस्थिति रहे।

Thanks in advance 

*मेंष:-* आज संयमशील और विचारपूर्ण व्यवहार आपको बहुत से अनिष्टों से बचा लेंगे। परिवार में शांति का वातावरण रहेगा। आय अधिक रहेगी। आध्यात्मिक व्यवहार से मानसिक शांति रहेगी।आज किसमिस का दान श्रेस्कार है।
*उपाय:- हरे मुंग गौमाता को खिलाएं*
*वृष:-* आज आय की अपेक्षा व्यय की अधिकता रहेगी। कार्यो में उलझन आयेंगी।  रोजगार प्राप्ति के अवसर में समस्या उत्पन्न होंगी। व्यावसायिक प्रगति में कमी होगी।  जीवनसाथी से वांछित सहयोग मिल सकता है।राजगीरा आज दान फलकारक होगा।
*उपाय:- कुलदेवी को मेहंदी अर्पण करें*
*मिथुन:-* आज आपके महत्वपूर्ण कार्यों में घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग आपके लिए भाग्योदय दायक वातावरण तैयार करेगा। हास-परिहास तथा मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा। आपकी कार्यकुशलता में भी वृद्धि होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।इलायची का दान आज उत्तम पर
*उपाय:- लोहे की धातु अपनी पॉकेट में रखें*

*कर्क:-* आज धोखे की प्रबल संभावना है। आज आप अपनी नैतिकता और सच्चाई को बनाए रखें। दूसरे शायद आपको गुमराह करने की कोशिश करें, उनकी गलत बातों में ना आएं और कोई भी गलत काम करने से साफ मना कर दें। आज आप अपने दिल की बात सुनें क्योंकि आपका सही फैसला ही आपको सफलता दिलाएगा।हरे मूंग का दान उत्तम है।
*उपाय:-चार  बेलपत्र शिवजी पर अर्पण करें*
*सिंह:-* आज सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई मतभेद आज समाप्त होगा। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े व्यवसाय में भी कुछ अवसर प्राप्त होने की उम्मीद है। भूमि संबंधी निवेश की योजना सफल रहेगी इसलिए इस पर अपना अधिक ध्यान केंद्रित रखें।परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।दुध का दान आज अनुकूलता देगा।
*उपाय:- लाल वस्त्र बांये हाथ के पॉकेट में रखें*
*कन्या:-* आज पूरे दिन मन में नवीन विचारों का सृजन होगा और इनपर अमल करने से कार्यस्थल पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। प्रेम-संबंध प्रगाढ़ होंगे और पति-पत्नी के बीच रिश्तों में सुधार होगा।  शेयर व सट्टे के काम से दूर वरना हानि हो सकती है।फल का दान श्रेस्कार है।
*उपाय:- फलों के रस से भगवान गणेश का अभिषेक करें*

*तुला:-* आज आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन क्रोध से बचें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। कार्यक्षेत्र पर अनुकूल परिस्‍थितियां होंगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन पत्नी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।मिश्री का दान शुभाशुभ है।
*उपाय:- शिक्षक सामग्री विद्यार्थियों को दें*
*वृश्चिक:-* आज पुराना रोग उभर सकता है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।  तंत्र मंत्र में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा लाभ होगा। अनाज के कार्य से आय में वृद्धि हो सकती है।चने का दान आज श्रेष्ठ रहेगा 
*उपाय:-कुशा का आसान मंदिर में दें*
*धनु:-* आज आप अपने अतीत, की यादों में रहेंगे। स्थितियों में अचानक बदलाव आता महसूस होगा.  गहन चिंतन की स्थिति में रहेंगे. मानसिक बेचैनी रहेगी. कामकाज में मन कम ही लगेगा. साथी से बातचीत में संयत रहें। स्टूडेंट्स पर पढ़ाई का दबाव रहेगा।उड़द का दान उत्तम है।
*उपाय:- मिश्री जल में प्रवाहित करें*

*मकर:-* आज स्वभाव में  चिड़चिड़ापन आ सकता है। दिन के द्वितीय पहर बाद कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। अपने काम के प्रति पूर्ण समर्पण आपके लिए नई उपलब्धियां बना सकता है।श्रीफल का दान करे कष्ट दूर होंगे।
*उपाय:- देव स्थल पर दान करें*
*कुम्भ:-* आज आपका दिन शांतिपूर्ण और काफी उत्तम होगा। कारोबार में मुनाफा होगा. पारिवारिक लोगों का सहयोग मिलेगा।सफलता मिलेगी। नए दोस्त बनेंगे. शुभ अवसर के आयोजन के लिए समय अच्छा है।दांतो में दर्द हो सकता है।धन चोरी की सम्भवना है।तिल का दान करे।
*उपाय:- नीले रंग का वस्त्र शिवजीको अर्पण करें*
*मीन:-* आज आप आपके प्रत्येक कार्य को आत्मविश्वासपूर्वक ठीक तरह से संपन्न कर सकेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। पराक्रम-प्रतिष्ठा बढेगी। शत्रु परास्त होंगे। दूसरों की बातो में हस्तक्षेप ना करें अपयश मिल सकता है।खारक का दान करे।
*उपाय:- पान का बीड़ा देवी मंदिर में अर्पण करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top