
updatenews247.com धनंजय जाट आष्टा 7746898041- उच्चशिक्षा विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार शहीद भगतसिंह शासकीय महाविद्यालय, आष्टा में गीता जयंती के पावन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य धर्मेंद्र सूर्यवंशी के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉ. दीपेश पाठक के संयोजन में यह आयोजन अत्यंत सफल रहा। प्रभारी प्राचार्य धर्मेंद्र सूर्यवंशी ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को कर्मयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवद्गीता में श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र के युद्धक्षेत्र में अर्जुन को जो अमर उपदेश दिए, वे आज भी विपरीत परिस्थितियों में मनुष्य को संबल प्रदान करते हैं। निष्काम कर्म, धैर्य, संयम और आत्मसंयम ही जीवन का सच्चा सार है।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. दीपेश पाठक ने कहा की विश्व का एक इकलौता ग्रंथ है श्रीमद भगवत गीता, जिसकी जयंती मनाई जाती है। यही कारण है कि गीता ग्रंथ का जन्म भगवान श्रीकृष्ण के मुख से हुआ है। बता दें कि गीता में वर्णित सभी श्लोक श्रीकृष्ण के मुख से निकले हैं। इसलिए गीता जयंती मनाई जाती है। गीता ही एक ऐसा महाग्रंथ है जो सभी धर्मो के अनुयायियों का मार्गदर्शन करता है। गीता की शिक्षा विपत्ति के समय में भी अपने मार्ग पर चलकर लक्ष्य हासिल करने मे मदद करती है। गीता में कर्म को ही पूजा का नाम दिया गया है। मनुष्य द्वारा किए जाने वाले उसके कर्म भविष्य का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

डॉ पाठक ने भगवद्गीता के 15वें अध्याय ‘पुरुषोत्तम योग’ की गहन व्याख्या की। उन्होंने बताया कि इस अध्याय में संसार को एक उल्टे पीपल के वृक्ष के रूप में दर्शाया गया है, जिसकी जड़ें ऊपर और शाखाएँ नीचे की ओर हैं। संसार की आसक्ति ही बंधन का कारण है तथा भगवान ही पुरुषोत्तम हैं। महाविद्यालय छात्रा कुमारी पूजा मेवाड़ा ने भी गीता के श्लोक का वाचन किया और उसके महत्व को बताया गीता जयंती के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में ऑनलाइन प्रसारण भी दिखाया। कार्यक्रम में सतेंद्र सक्सेना, सुमित भूतिया, वीरेंद्र निमोनिया, शोभाराम मालवीय, सहित महाविद्यालय स्टाफ के सदस्य व विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

मेंष:-* आज धार्मिक कार्यो के लिये समय लाभकारी है।गृहस्थी में खुशनुमा वातावरण से मन प्रसन्न होगा।ऋण लेना हो सकता है।
उपाय:- पीली सरसों शिव जी को अर्पण करे
*वृष:-* आज आपकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी रहने के आसार है।विद्यार्थियों का समय भी अनुकूल बनेगा।मनभेद से बचे।प्रेम संबंध सफल होंगे।
उपाय:- हरि सब्जी गौमाता को खिलाएं

*मिथुन:-* आज स्वाभिमान की वृद्धि से अपूर्ण कार्य भी पूर्ण होंगे जिससे मनोबल बढेगा।हर्ष समाचार प्राप्त होगा।व्यय की अधिकता से मन दुःखी होगा।
उपाय:- किशमिश कन्या को वितरित करे
*कर्क:-* आज घर के वरिष्ठ से सम्बन्धो में मतभेद बढ़ सकते है।कामकाज में कुछ समय के लिए बधाए आसकती है।संध्या बाद भाग्य बल जाग्रत हो कर लाभ देगा।
उपाय:- ककड़ी मंदिर में अर्पण करे

*सिंह:-* आज जमीन जयदाद के लिये समय उत्तम है।व्यवसाय में नवीन साझेदारी बन सकती है।पराक्रम में वृद्धि होगी।प्रयास परिणामदायक होंगे।नेत्र पीड़ा हो सकती है।
उपाय:- शहद लड्डूगोपाल को अर्पण करे
*कन्या:-* आज महापुरुषों से के मिलने से श्रेष्ठ विचार का आदुर्भाव होगा।उच्चाधिकारियों से मिलने से कारोबार/कार्यक्षेत्र में नयी योजना का क्रियान्वयन होगा,जिससे लाभ में बढ़ोतरी रहेगी।
उपाय:- लाल चंदन श्रीविष्णु को अर्पण करे

*तुला:-* आज राजकाज के कार्यो के लिए परिश्रम करना पड़ेगा।सजग रहने से भाग्य का सितारा चमकेगा।सुख समृद्धि से मन प्रसन्न होगा।संध्या बाद क्रोध से बड़ी हानि हो सकती है।
उपाय:- काले तिल शिव जी को अर्पण करे
*वृश्चिक* आज लोकोपवाद की आशंका मन चिंतित करेगी।दिनचर्या अव्यवस्थित रहने से शारीरिक कमजोरी बन सकती है।आकस्मिक धन प्राप्ति बन सकती है।
उपाय:- केशर देवी मंदिर में अर्पण करे

*धनु:-* आज दिन उत्तम परिणाम,परस्पर,सौहार्द व सौगातों स भरा हुआ होगा अपनी मेहनत के बल पर रोजगार क्षेत्र में स्थायित्व को गति दे सकते हो।मैरिड लाइफ खुशनुमा रहेगी।
उपाय:- चांदी की धातु पॉकेट में रखें
*मकर:-* आज सांसारिक कर्मो में रहकर समाज कल्याण के लिए कार्य कर सकते है।शुभ विचारों का प्रादूर्भाव एवं धार्मिक क्षेत्रो में रुचि बढ़ेगी।अदालती कार्यो में सफलता निश्चित दिखाई देती है।
उपाय:- तांबे की धातु दान करे

*कुम्भ:-* आज भाइयों के संयोग से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे,जिससे लाभ बनेगा।कर्तव्यों के प्रति आप पूर्ण निष्ठावान रहेंगे।प्रतिस्पर्धा में सफल रहेंगे। धनलाभ से व्यय अधिक होगा।
उपाय:- तीर्थ जल शनिदेव पर अर्पण करे
*मीन:-* आज सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में अपयश मिल सकता है।गुप्त चिंताओं से मनोबल में कमी आयेगी।वाहन से चोट का भय हो सकता है।कानूनी विवाद में कुछ हल निकल सकता है।
उपाय:- गुड़ चना गौमाता को अर्पण कर

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
