
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- सामाजिक कार्यों में अपनी अलग पहचान बनाने वाले संगठन इनर व्हील क्लब हमेशा उत्कृष्ट कार्य करता आया है। इसी कड़ी में इनर व्हील क्लब ने बच्चों को कॉपी का वितरण किया और बच्चों को स्वल्पाहार रूप में बिस्किट चिप्स भी दिए। क्लब की अध्यक्ष श्रीमती संगीता सोनी ने बताया कि इनरव्हील क्लब के माध्यम से हम प्रोजेक्ट करते है जो सामाजिक कार्य होते है और जरूरतमंद परिवार के बच्चों को कभी ड्रेस, कॉपी का वितरण करते है, आज एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल में इनरव्हील क्लब के द्वारा

इनरव्हील ब्रांडिंग की सैनिकों के बच्चों को इनरव्हील ब्रांडिंग के प्रोजेक्ट में वितरित किया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष श्रीमती संगीता सोनी ने कहा कि जो जरूरतमंद लोग है उनके लिए हम कार्य कर रहे है ओर हमारा क्लब भी सामाजिक कार्यों को प्रोत्साहित कर लोगों में भी जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहा है। इस आयोजन में क्लब अध्यक्ष श्रीमती संगीता सोनी, सचिव दीपिका सोनी, उपाध्यक्ष सुनीता सोनी, हेमलता सोनी, सरोज पालीवाल, एडिटर अर्चना सोनी, ट्रेजरार श्रद्धा पालीवाल उपस्थित रही।

*मेंष:-* आज कार्यक्षेत्र में राहत का समय है।रुके हुऐ कार्य और पैसा प्राप्त होगा।मित्रो के सहयोग से किसी महत्वपूर्ण कार्य मे सिद्धि प्राप्त होगी।नेत्र पीड़ा बन सकती है।
उपाय:छोटी कन्याओं को कलम भेंट करे
*वृष:-* समय प्रगतिकारक है,बौद्धिक,भाग्य,एवं पद की दृष्टि से वृद्धि के योग है।अवरोध दूर होंगे आकस्मिक लाभ प्राप्त होगा।कौटुम्बिक से संघर्ष हो सकता है।
उपाय: श्रीकृष्ण को माखन मिश्री अर्पण करे

*मिथुन:-* शुभाशुभ मिश्रित परिणाम वाला दिन है।स्त्री,सन्तान का सुख सहयोग उत्तम रहेगा।स्थाई सम्पत्ति का परिवर्तन भी संभव है।कृषक व्यापारी सफल होंगे।
उपाय: पीपल वृक्ष की पूजा करे
*कर्क:-* आज समय प्रतिकूल है।आर्थिक परेशानी झेलना होंगी।आकस्मिक नुकसान बन सकता है।अध्ययन व सन्तन को लेकर चिंता रहेगी।वायु विकार हो सकता है।
उपाय: सप्तऋषि का पूजन करे

*सिंह:-* सुख शांति व राहत का दिन है।पद व आर्थिक स्तिथि में सुधार होगा।राजकीय मामलों में भी अनुकूलता रहेगी।सन्तान पक्ष से लाभ बनेगा। मन प्रसन्न होगा।
उपाय: तील का दान करे
*कन्या:-* समय अनुकूल होकर लाभप्रद है।मकान-जायदाद के निर्माण में व्यय होगा।आर्थिक व सामाजिक स्तिथि उत्तम होंगी।परिवार के वयोवृद्ध की चिंता ही सकती है।समय शुभ है।
उपाय:-मां पार्वती को बेलपत्र अर्पण करे

*तुला:-* आज व्यवसाय विस्तार का योग है।कार्यो में यश,कीर्ति प्राप्त होगी।शासकीय कार्यो में आ रहा अवरोध दूर होगा।चोट लगने का भय हो सकता है।शुभाशुभ कार्य योजना पर काम होगा।
उपाय:पंचामृत से मां सरस्वती का अभिषेक करे
*वृश्चिक:-* मान प्रतिष्ठा, यश,में कमी होंगी।धर्म से आस्था दूर होगी।पत्नी व सन्तान को पीड़ा रहेगी।परिवार में क्लेश हो सकता है।हड्डियो में रोग हो सकता है।स्वास्थ के लिये प्रतिकूल समय है।
उपाय:गंगाजल मिश्रित जल से प्रातः काल स्नान करे

*धनु:-* स्वास्थ में प्रगति,आर्थिक सुधार तथा कौटुम्बिक शांति प्राप्त होगी।पेट मे विकार हो सकता है।व्यापार उधोग की स्तिथि सुधरेगी।स्वभाव में अनुकूलता होगी।धन लाभ भी बनेगा।
उपाय:- केले का फल ब्राह्मण को दे
*मकर:-* आज समय कुछ कमजोर है।तथापि सुख-शांति,अर्थ-व्यापार एवं सर्विस की दृष्टि से उत्तम रहेगा। आरोग्यता के लिये सूर्यदेव की आराधना करें।कार्य सिद्धि की सम्भवना प्रबल है।
उपाय:- श्रीगणेश को लड्डू अर्पण करें

*कुम्भ:-* स्वास्थ पर ध्यान दे।आज कोई बड़ा कार्य करने की आपकी योजना पूर्ण होंगी।ऋण से मुक्ति मिलेगी।आय के नवीन स्रोत बनेंगे।मन प्रफुल्लित होगा।देवी आराधना जरूर करे।
उपाय:- श्रीविष्ण को पंचमेवा अर्पण करें
*मीन:-* आज दिन प्रतिकूल व असफलता देने वाला है।सामाजिक हानि हो सकती है।धन नुकसान की पुरी सम्भवना है।धर्म से रुचि कम होंगी।स्वास्थ पर प्रतिकूल असर दिखेगा।
उपाय:-मां सरस्वती को सफेद पुष्प अर्पण करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
