
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर की मां पार्वती धाम गो शाला में लगभग 200 गो वंश की सेवा निरंतर हो रही है आए दिन नगर में रोड सड़क किनारे एक्सीडेंटल हो रहे हैं सभी गोवंश का इलाज एवं गौ माता के लिए आहार की व्यवस्था मां पार्वती धाम गो शाला में सभी दानदाताओं के सहयोग से निरंतर सेवा चल रही है आज उसी कड़ी में किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष शैलेंद्र सेलू मेहता ने अपना जन्मदिन अपने मित्रों के साथ मां पार्वती धाम गौशाला पहुंचकर गौ माता की पूजन अर्चन की एवं गौ माता को गो ग्रास अपने शुभ हाथों से गौ माताओं को खिलाया एवं गौ माताओं के आहार हेतु 2100/ रुपए की दान स्वरूप राशि मां पार्वती धाम गौशाला समिति कोषाध्यक्ष संजय सुराणा को प्रदान की एवं

मां पार्वती धाम गौशाला समिति अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष शैलेंद्र सेलू मेहता का पुष्प माला एवं साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस अवसर पर व्यापार महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौर , चेतन छाजेड़ , जिम्मी राठौर, अक्षित झवर , अनिमेष गुप्ता,तरुण नगोंरी,गौरव सोनी,अथर्व मेहता,रजत ललवानी,गौरव जैन,शिवम ,मयंक जैन,सुमित भूतिया, समस्त मित्रमंडली ने श्री मेहता के साथ गौ माता की पूजन आरती कर धर्म लाभ लिया एवं मां पार्वती धाम गौशाला समिति कोषाध्यक्ष संजय सुराणा, विपिन सिंघी, करण गोस्वामी, पीयूष गोस्वामी, उपाध्यक्ष किरण दीदी, कविता जायसवाल, सचिव सुनील कनेरिया, सह सचिव अनिल धनगर, रवि कामरिया, नरेंद्र पोरवाल, आदि ने किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष शैलेंद्र सेलू मेहता को जन्मदिनपर बधाई शुभकामनाएं दी

*मेंष:-* आज आपको किसी सरकारी मामले में लाभ मिलने वाला है। आपको इस लाभ का इंतजार पिछले काफी दिनों से था। इसे पाकर आप बहुत ही खुश होंगे।उधार लेनदेन से बचे।क्रोध न करे।
उपाय:- भगवान शनि देव को नीला पुष्प अर्पण करें
*वृष:-* आज कामकाज के दबाव से खुद को शान्त रखे।गप्पबाज़ी और अफवाहों से दूर रहें। छोटे-छोटे मामलों को लेकर हुए आपके आपसी झगड़े आपके वैवाहिक जीवन में कटुता को बढ़ा सकते हैं।
उपाय:- चांदी की धातु अपने पॉकेट में रखें

*मिथुन:-* आज आर्थिक लाभ से उन्नती संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। वस्तुएं संभालकर रखें। अस्वस्थता तथा चिंता रहेगी।कार्य सिद्धि मिलेगी।
उपाय:- किन्नर को वस्त्र दें
*कर्क:-* आज नया संबंध बनाना आपके हित में रहेगा, भविष्य में फायदा मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ लम्बी यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। ऊंचे ख्याल मन में आ सकते हैं।
उपाय:- हलवा 9 साल से छोटी कन्या को खिलाएं

*सिंह:-* आज आपके सामने कोई पुराना मित्र आ सकता है जो आपको बहुत प्रिय था। नया काम करने की सोच रहे हैं तो कर सकते हैं अच्छा योग बन रहा है। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
उपाय:- मां दुर्गा को पीली चूड़ियां अर्पण करें
*कन्या:-* आज व्यवसाय में अचानक घटनाएं घट सकती हैं। पेट दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे। निवेशादि हानि देंगे। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। वेदनापूर्ण समाचार मिलेंगे । यात्रा होगी
उपाय:- कच्चा सूत आंवले के वृक्ष पर अर्पण करें

*तुला:-* आज आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा।मन भी मजबूत रहेगा।घर, जमीन-जायदाद से संबंधित कुछ बहुत अच्छे और नए अवसर आपको मिल सकते हैं। मन की शंका भी दूर हो सकती है।
उपाय:- तीर्थ के जल से भगवान शिव का अभिषेक करें
*वृश्चिक* आज मान-सम्मान की वृद्धि होगी, संतान से जो आपकी अपेक्षा है बिल्कुल पूरी होगी, यदि आप विद्यार्थी हैं तो और मेहनत करें, अत्यधिक सफ़लता के योग ।सरकारी सर्विस के योग बन सकते है।
उपाय:- हरे मूंग गौ माता को खिलाएं

*धनु:-* आज के दिन कार्यस्थल पर आपका यश बढेगा।प्रमोशन के साथ ऑफिस में आपका मान सम्मान भी होगा। रुका हुआ पुराना धन आज वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।सुसराल पक्ष से कार्य सहयोग मिल सकता है।
उपाय:- पांच स्वास्तिक शिव मंदिर में बनाएं
*मकर:-* आज काम विलंब से पूरे होंगे। कुछ प्रतिस्पर्धी अड़चनें पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप उन पर नियंत्रण पा लेंगे। किसी अनावश्यक कार्य में खुद को आज शामिल न करें।शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट से बचे।
उपाय:- तुलसी श्री कृष्ण को अर्पण करें

*कुम्भ:-* आज के दिन मौज-शौक और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आप सराबोर होंगे। मित्रों, परिवार के साथ मनोरंजन के स्थान या पर्यटन पर जाने का अवसर मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्राभूषण आदि की खरीदारी होगी।
उपाय:- रोटी पर तेल लगाकर कुत्ते को खिलाएं
*मीन:-* आज आपका दिन बेहतर रहेगा । जो लोग कपड़े के व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है । आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी । ऑफिस में आपकी किसी सहकर्मी से दोस्ती हो सकती है । कला और साहित्य से जुड़े लोग सफल होंगे।
उपाय:-श्री गणेश को दूर्वा अर्पण करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला*

*सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

