
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर में गर्मी का पारा अब 42 डिग्री पर पहुंच गया हे, ऐसी गर्मी में बेजुबानो को दाना पानी का संकट आ जाता है गर्मी में मानव हो या फिर पशु-पक्षी सभी को ठंडे जल की तलाश रहती है। लोगों के लिए तो जगह-जगह प्याऊ व नल के साथ ही पानी की उचित व्यवस्था मिल ही जाती है, लेकिन पक्षियों को पानी के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है। आष्टा युवा संगठन प्रमुख आनंद गोस्वामी ने बताया भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए सामाजिक संस्था आष्टा युवा संगठन द्वारा हर वर्ष पंछियों के लिए दाना पानी के लिए

सकोरे टांगे जाते हे परन्तु इस वर्ष नि शुल्क सकोरे वितरण कार्यक्रम नगर के कालोनी चौराहे पर रखा गया ताकि लोग अपनी छत और बाल कनियो में पक्षियों के लिए सकोरे भरकर रखे ताकि इन बेजुबानों को पानी के लिए भटकन ना पड़े। एवं इस भीषण गर्मी में उन छोटे जीव पंछियों के प्राणों की रक्षा की जा सके। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रायसिंह जी मेवाड़ा,पार्षद रवि शर्मा,पंकज यादव,पार्षद तारा कटारिया,पार्षद विशाल चौरसिया,पार्षद तेजसिंह राठौर ,पत्रकार संजीव सोनी पांचम,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीना सिंघी,पत्रकार संजय जोशी ,पत्रकार दिनेश शर्मा,पत्रकार अमित मकोड़ी,

पत्रकार राजीव गुप्ता,पत्रकार संजय वर्मा,पत्रकार पत्रकार मोहित सोनी,पत्रकार संदीप छजड़ ,राजेश शर्मा ,मुकेश राठौर,संध्या बजाज,भगवती सोनी,संगीता शुक्ला,मंजू राठौर,विनीता महेश्वरी ,विपिन सिंघी,जितेन्द्र परमार,रोहित तोमर,पवन राका,अमन ताम्रकार,बसंत पाठक अंकुश सोनी,आनंद शर्मा,अशोक कुशवाह ,मनीष कुशवाह,अखिलेश पाटीदार,अभिराज पटारा ,जयदीप महेश्वरी,,वीर राजपूत,भविष्य राठौर,आदित्य जैन,संतोष शर्मा ने उपस्थित होकर सकोरे का वितरण किया।

*मेंष:-* आज सुख सम्मान का दिन है।धनागमन की स्तिथि मजबूत होंगी।केतु आराधना आज आपको उत्तम रहेगी।आपसी वैमस्यता दूर होंगी।
उपाय:-मंदिर में जल सेवा करें
*वृष:-* आज व्यय चिंतापीड़ा रहेगी,वस्तु धन की हानि बन सकती है।शत्रु पक्ष नुकसान पहुँचा सकते है।शिव आराधना आज आपको श्रेष्ठ रहेगी।
उपाय:- गौ माता का पूजन करें

*मिथुन:-* आज शोक की नष्टता होगी।व्यवसायिक उलझनों से झुटकारा मिलेगा।हर्षउल्लास का वातावरण परिवार में एकता को मजबूत करेगा।आज श्रीगणेश आराधना श्रेस्कर है।
उपाय:- किन्नर को वस्त्र दे
*कर्क:-* आज कार्यो में विजय सुख की प्राप्ति होंगी।भयपीडा से मुक्ति मिलेगी।वित्तलाभः के पूरे योग है।चंद्रमा की पूजन मानसिक मजबूती देगी।
उपाय:- आम के पत्ते का तोरण मुख्य द्वार पर बांधे

*सिंह:-* आज आर्थिक लाभ का दिन है।पूर्व में किये गये स्टॉक से आय बढ़ेगी।नौकरीं में उच्च कार्य दायित्व मिल सकता है।श्रीसूर्य देव की आराधना से कार्य सफल होंगे।
उपाय:- मिष्ठान बच्चों को खिलाएं
*कन्या:-* आज पारिवारिक कलह से मानसिक कष्ट होगा।आपके खिलाफ षड्यंत्र रचे जा सकते है।किसी पर अतिविश्वास न करे।राहु आराधना से पीड़ा कम होगी।क्रोध पर नियंत्रण रखें।
उपाय:- सत्तू ब्राह्मण को दे

*तुला:-* आज सुख व समृद्धि का प्रबल समय है।भौतिक साधनों की खरीदी होगी।भोगविलास में समय व्यततीत होगा।कुबेर की पूजा उत्तम रहेंगी।वाणी में मृदुता होगी।
उपाय:- गौ माता को गुड़ खिलाएं
*वृश्चिक* आज शुभ स्तिथि में सर्वसुख मिलने की पूर्ण सम्भवना है।रोगभय दूर होगा।इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खरीदी हो सकती है।श्रीहनुमान जी की आराधना आशानुकूल इच्छा पूर्ण करेगी।
उपाय:- आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं

*धनु:-* आज आप धन अर्जन में नैतिक अनैतिक का विचार नही करेंगे।भविष्य के लिऐ धन संचय बढेगा।शासकीय योजना से लाभ होगा।श्रीकृष्ण आराधना आज अतिउत्तम रहेगी।
उपाय:- लाल चंदन मस्तक पर लगाएं
*मकर:-* आज विना गलती के आप पर दोषारोपण होगा।कानूनी समस्या तकलीफ़ दे सकती है।मित्रो के प्रति अविश्वास बढेगा।मुख पर पीड़ा बन सकती है।श्रीभैरव पूजन से संकट दूर होंगे।
उपाय:- चीटियों को भोजन कराएं

*कुम्भ:-* आज सुयश धनकारक योग आपका बन रहा है इसका लाभ आप जरूर प्राप्त करे।किसी भी कार्य को करने से पीछे न हटे स्थाई धनअर्जन के रास्ते बनेंगे।माँ लक्ष्मी की साधना आज श्रेस्कर है।
उपाय:- जल का कलश दान करें
*मीन:-* आज नौकरीं व्यवसाय में तरक्की के अनुकूल योग बनते दिख रहे है।रिस्तेदारों का मेलमिलाप से मन प्रफुल्लित करेगा।नवीन परिधान खरीदी हो सकती है।श्रीविष्णु जी की पूजन से कार्य सिद्धता प्राप्त होती दिख रही है।
उपाय:- सूर्य देव को गंध से अर्ध्य दें

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*