आष्टा नगर गौरव मुनि श्री अगर्भ सागर महाराज को चातुर्मास हेतु श्रीफल भेंट किया, आष्टा में चातुर्मास की पूर्ण संभावना

आष्टा- चातुर्मास की घड़ी नजदीक आने को है मुनि संघ आर्यिका संघो का निरन्तर विहार चल रहा है नगर में पूर्व से ही घोषित समाधिस्थ मुनि श्री भूतबलि सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री मुनि सागर महराज व ऐलक श्री मंथन सागर महाराज का चातुर्मास तो नगर के दिव्योदय जैन तीर्थ किला पर होगा ही साथ ही आचार्य सुबल सागर जी महाराज के शिष्य मुनि अभेद सागर व आष्टा नगर गौरव मुनि अगर्भ सागर महाराज ससंघ को चातुर्मास की भावना को लेकर दिगम्बर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष आनंद जैन के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने दिवानगंज पहुच कर मुनि श्री ससंघ को श्रीफल भेंट किया इस अवसर पर मुनि श्री ने कहा कि चातुर्मास के समय मे हमे अपने परिणामो को सम्हालना है ओर गुरु के कहे मार्ग पर चलना होगा

गुरु ही हमे सद्मार्ग बताते है उन्ही के आशीर्वाद सब कार्य सिद्ध होते है पूर्ण संभावना है कि पूज्य मुनि श्री संघ का चातुर्मास का लाभ आष्टा समाज को प्राप्त होगापूज्य मुनि को श्रीफल भेंट करने वालो में समाज के संरक्षक धनरूपमल जैन रमेश जैन आदिनाथ अध्यक्ष आनंद जैन महामन्त्री कैलाश जैन कोषाध्यक्ष निर्मल जैन ब्रम्हचारी श्रीपाल भैया जी अरविंद जैन कमलेश जैन पार्षद विमल जैन कोमल जैन अटल रमेश जैन धीरज जैन नीलबड़ अखिलेश जैन विजय जैन अवि जैन विनोद जैन अक्षय जैन सन्तोष जैन हेमन्त जैन शरद जैन सहित श्रावक श्राविकाओ ने श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मेंष:-*  आज आर्थिक नुकसान हो सकता अधिक मानसिक चिंताए रह सकती है।धन संबंधी विवाद हो सकते है।मातृ पीड़ा हो सकती है।

उपाय:- मोर पंख भगवान श्री कृष्ण को अर्पण करें

**वृष:-* आज अधूरे कार्य पूर्ण होने का योग है।बुद्धि विद्या का विकास होगा।राजनैतिक लाभ मिलेगा।सत्संग सानिध्य होगा।

उपाय:- सिंदूर से त्रिशूल देवी मंदिर में बनाएं

*मिथुन:-* आज मांगलिक कार्यो में समय व धन लगेगा।राज्यपक्ष,व्यापारिक पक्ष से लाभ मिलेगा।गृह सुख होगा।

उपाय:- हरी सब्जियां गौ माता को खिलाएं

**कर्क:-** आज भाग्य प्रबल होगा मन मे सोचे कार्य होंगे।लाभ के साधनों में वृद्धि होगी।सेवारत कर्मचारी वर्ग पदोउन्नति प्राप्त करेंगे।

उपाय:- गीता जी का पाठ करें

*सिंह:-* आज पारिवारिक लोगों से सतर्कता रखे नही तो धनहानि बन सकती है।धार्मिक कार्यो के प्रति अविश्वास रहेगा।क्रोध से बचे

उपाय:- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें

**कन्या:-* आज पारिवारिक आय में वृद्धि होगी।नौकरीं पेशा बालो को उन्नति योग है।सुविधाओं में वृद्धि होगी।भ्रातृ लाभ होगा।

उपाय:- गुड़ चना श्री राम मंदिर में अर्पण करें

**तुला:-* आज सुख समाचार मिलेगा।न्यायालय लाभ मिलेगा।शिक्षाक्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त होगी।धन आगमन होगा।भवन निर्माण होगा।

उपाय:-दही भगवान शिव पर अर्पण करें

**वृश्चिक* आज न्यायिक कार्यपूर्ण होंगे।यश प्राप्ति होगी।कुटुम्ब में प्रसन्नता रहेगी।यात्रा प्रवास हो सकता है।भूमि लाभ के योग है।

उपाय:- नौ वर्ष से छोटी कन्या की पूजा करें

*धनु:-* आज कार्यो के प्रति अरुचि हो सकती है।निम्न लोगो के साथ पड़कर कुसंग से हानि बनेगी।राजदंड का भय बनता दिख रहा है।

उपाय:- श्री हनुमान जी को चोला अर्पण करें

*मकर:-*  आज लाभ की स्तिथि मजबूत होगी।कानूनी विवाद समस्या हल हो सकती है।धार्मिक रुचि बढ़ेगी।व्यापार सम रहेगा।

उपाय:- हरे मूंग श्री गणेश जी पर अर्पण करें

*कुम्भ:-*  आज व्यापारिक तरक्की,शिक्षाक्षेत्र में विशेष सफलता रहेगी।कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी।जायदाद वृद्धि हो सकती है।

उपाय:- गूग्गल होम अपने घर में करे

**मीन:-* आज शिक्षा से आपका भाग्य उदय होगा।लम्बी यात्रा से लाभ बनेगा।सम्मान मिल सकता है।धर्म के प्रति लगाव अधिक रहेगा।मनोरंजन रहेगा।

उपाय:- श्रीविष्णु को अष्टगंध अर्पण करे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top