26,अप्रैल,2026,रविवार मास वैशाख शुक्ल पक्ष तिथि दशमी संध्या 06.09 तक रहेगी।नक्षत्र मघा रात्री 08.27 तक रहेगा। चन्द्र:- सिंह का चंद्र रहेगा। दिशाशूल पश्चिम में

मेंष:- आज का दिन उपलब्धियों से पूर्ण रहेगा।तत्काल निर्णय से कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी व ख्याति में बढ़ेगी।सम्पत्ति,वाहन व पुरानी मशीनरी खरीद के पूरे योग है।उदर विकार हो सकता है खानपान का ध्यान रखें।
उपाय:- श्रीविष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करे उत्तम रहेगा।

*वृष:- आज भाई या परिवार के किसी व्यक्ति से मनमुटाव बन सकता है।निकटतम रिस्तेदार से धोखा मिल सकता है।भवन आदि सम्पत्ति के कार्यो में रुकावटें आ सकती है।नौकरीं पेशा में तनाव होगा।प्रवास के योग बन सकता है।
उपाय:- श्रीशनि स्त्रोत का पाठ करे।

मिथुन:- आज परोपकार व सेवाभावना का दिन रहेगा किसी निकटम व्यक्ति का आर्थिक सहयोग आप कर सकते है।धैर्य से आपको नई सौगात मिलेगी।पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है।तनाव कम होगा।संक्रमण रोग से सावधान रहें।
उपाय:- श्रीयंत्र पूजा करे लाभ रहेगा।

कर्क:- आज नवीन कार्य योजनाओं में प्रगति होंगी।शेयर एवं म्यूचलफण्ड से लाभ होगा, भूमि संबंधी कार्यो से आय प्राप्त होंगी।परिवार में मांगलिक कार्यो का सम्बंध बनेगा।आवश्यक विवादों से दूर रहे।विलासिता की वस्तु की खरीद हो सकती है।
उपाय:- संकटनाशक श्रीगणेश स्त्रोत का पाठ करे।

सिंह:- आज आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी।व्यपार के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में भी सफलता मिलेगी।सर्विस क्षेत्र में आपका महत्त्व बढेगा।अनचाही परिस्तिथियों में धैर्य रखना निर्णय आपके पक्ष में ही होगा।स्त्री पक्ष से सावधानी रखें।विद्यार्थी को उच्च अध्ययन के लिये दूर प्रवास के योग है।
उपाय:- श्रीहनुमान साधना श्रेष्ठ है।
*कन्या:- आज मानसिक अस्थिरता,उद्धिग्नता के कारण परेशानी कम-ज्यादा होती रहेगी।शेयर मार्केट सहित भूमि संबंधी कार्यो से दूर रहे धन की परेशानी हों सकती है।सर्विस में पदौन्नति बन सकती है।सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी ही सकती है।
उपाय:- पशुओं को चारा खिलाये।
*तुला:- आज स्वतः स्वभाव पर नियंत्रण से परिस्तिथियां आपके अनुकूल होगी। अनावश्यक तनाव व वाद-विवाद से मुक्ति मिलेगी।कार्यो में सफलता रहेगी।अचल संपत्ति में वृद्धि होगी।सिर में दर्द हो सकता है।
उपाय:- फलदार पौधे का रोपण करे।

वृश्चिक:- आज आपकी कोई बड़ी इच्छा ,अनुकूल वातावरण पाकर फलीभूत होगी।बीते दिनों में में बीज रूप में आरम्भ किये गये कार्य फलित होकर आपको नया पद दिलाएंगे।नौकरीं पेशा वाले उन्नति प्राप्त करेंगे।पैरों में तकलीफ बन सकती है।
उपाय:- श्रीसूर्यदेव कि आराधना करें।

धनु:- आज बैंकिंग एवं कराधान सम्बन्धी समस्या से आज छुटकारा मिलेगा।अनुकूल स्तिथि बनेगी।गृह निर्माण कार्य मे प्रगति,व्यापार में लाभ सम्भव होगा।राजनैतिक क्षितिज पर सफलता मिलेगी।उच्च रक्तचाप हो सकता है।विद्यार्थी वर्ग सफल होंगे।
उपाय:- श्रीविष्णु को पीले पुष्प अर्पण करें।

मकर:- आज जिम्मेदारियां अधिक होगी इससे आपके कार्यो में थकावट अलग ही झलकेगी।कार्य पूर्ण न होने से मन विचलित होगा।पारिवारिक अलगाव भी बन सकता है।क्रोध स्वभाव में अधिक दिखेगा।वाणी से शब्द दोष होगा।
उपाय:- श्रीशिव आराधना उत्तम है।

कुम्भ:- आज धैर्य व दूरदर्शिता से कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।कारोबार वृद्धि के साथ साथ ऋणों से छुटकारा मिलने के योग है।प्रशासनिक कार्यो में आरही परेशानियां कम होंगी।नवीन उपक्रम में निवेश बन सकता है।धार्मिक कार्यो पर व्यय होगा।
उपाय:- श्रीगणेश-लक्ष्मी पूजन उत्तम है।

*मीन:- आज का दिन आपके लिये मिला जुला रहेगा।आर्थिक समृद्धि,प्रगति,प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी।अशासकीय,सर्विस में सतर्कता रखे तथा सर्विस परिवर्तन न करे अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है।भौतिक सुख के साधन बढ़ेंगे।वात रोग बन सकता है।
उपाय:- श्रीसुन्दरकाण्ड का पाठ करे।

पं. डॉ दीपेश पाठक
ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं शिक्षाविद मोटिवेटर
एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम
(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,
एमपीसेट,पीजीडीसीए, टीसीएस एकाउंटिंग,
श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला सीहोर म.प्र
9827598979,9406533539**

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top