किसान शासन की योजनाओं का बेहतर लाभ उठाऐं, मिश्रित खेती करे, कलेक्टर के. बालागुरू ने ग्राम किलेरामा में किया सीताफल के बगीचे का निरीक्षण

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- किसान परम्परागत खेती से आगे बढ़कर खेती में नवाचार करे तथा शासन की किसान हितेषी योजनाओं का बेहतर लाभ उठाऐं। किसान यदि परम्परागत खेती के साथ मिश्रित फसल का लाभ लेगें तो उन्हे निश्चित अतिरिक्त आय होगी। इसका श्रेष्ठ उदाहरण ग्राम किलेरामा के युवक कृषक लोकेन्द्र सिंह परमार एवं हंसराज परमार हैं। उन्होने शासन की मनरेगा योजना नंदन उधान योजना के तहत् सीताफल का बगीचा लगाकर खेती से अतिरिक्त आय के साधन पैदा किए। उन्होने युवा कृषक लोकेन्द्र परमार एवं हंसराज परमार से विस्तृत चर्चा कर इस नवाचार की सराहना की। उन्होने कहा कि शासन की

योजनाऐं लोककल्याण के लिए होती हैं, उनका यदि सही से क्रियान्वयन हो तथा हितग्राही भी साथ में मेहनत करें तो परिणाम बेहतर मिलते हैं। इसका उदाहरण ये दो युवा कृषक हैं। युवा कृषक लोकेन्द्र सिंह परमार ने कलेक्टर के.बाला गुरू को बताया कि वे सीताफल की खेती के साथ सब्जी उत्पादन में टमाटर, मिर्च, भिंडी व अन्य सब्जियों की भी खेती करते हैं, जो कि नकदी फसले होने से उन्हे अतिरिक्त आय होती हैं। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नितिन कुमार टाले, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आष्टा अमित व्यास, ब्लॉक कृषि अधिकारी बहादुर सिंह मेवाडा, पूर्व सरपंच मधुसुदन परमार, वर्तमान सरपंच राकेश परमार, ग्राम पंचायत सचिव जितेन्द्र सिंह परमार आदि मौजूद थे।

*मेंष:-*  आज मन चंचल व ह्रदय भावुक रहेगा।धन संचय होगा।आर्थिक स्तिथि अनुकूल रहेगी।भौतिक सुख के साधन बढ़ेंगे।
*वृष:-* आज कार्य योजनाबद्ध तरीके से कर आप धन प्राप्त करेंगे।आपसी सौहार्द से कार्य सिद्ध होंगे।मनोबल उच्चस्तरीय होगा।पारिवारिक सुख रहेगा।
*मिथुन:-* आज मन मे विश्वास और कार्यो में लगन का संचार होगा।समाज मे सम्मान बढेगा।आर्थिक स्तिथि अनुकूल होगी।सम्पत्ति का लेनदेन लाभदायक बन सकता है।

*कर्क:-* आज रोग,ऋण व शत्रु को लेकर मन विचलित होगा।लोगो से वैचारिक मतभेद हो सकते है।कार्यस्थल पर आपसी विवाद नुकसान देगा।वस्तु चोरी से हानि हो सकती है।
*सिंह:-* आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेगा।अल्प आर्थिक साधनों के बाद भी आप व्यापार के प्रतियोगिओ का सामना कर सफलता प्राप्त करेंगे।लाभ उच्च होगा।
*कन्या:-* आज आपको कार्यो में संतुष्टि का अनुभव होगा।नवीन प्रॉपर्टी ख़रीदी की सम्भवना है।मेहमानों का आगमन सुखद रहेगा।रुका धन मिलेगा।मनोरंजन के साधन बढ़ेंगे।

*तुला:-* आज मन भावुकता से ओतप्रोत रहेगा।परोपकार के कार्यो में सक्रियता आपको यश प्रदान करेगी।साज सज्जा का कार्य घर मे होगा।पुराना वाहन विक्रय कर नवीन वाहन खरीदी हों सकती है।
*वृश्चिक:-* आज मानसिक तनाव की स्तिथि
बनेगी।जो आपको निर्णय लेने में दुविधा देगी।धनहानि से दुःख मिलेगा।चर्मरोग पीड़ा दे सकता है।आवश्यक व्यय बढ़ेंगे।
*धनु:-* आज दिन अनुकूल है।इच्छित कार्य पूर्ण हो सकते है।पराक्रम बढ़ा चढ़ा रहेगा।व्यापार में नवीन साझेदारी बन सकती है।गुरुजनों की कृपा आपको प्राप्त होगी।क्रोध न करे।

*मकर:-* आज दान पुण्य एवं हवन आदि में धन लग सकता है।आमोद प्रमोद में समय व्यतीत होगा।मित्रो के साथ कोई बढ़ी योजना पर कार्य हो सकता है।आभूषणों की खरीदी हो सकती है।
*कुम्भ:-* आज धन सम्बन्धी चिंताओ से आपको मुक्ति मिलेगी।आय-व्यय का संतुलन  रहेगा।कार्यस्थल पर आपका सम्मानजनक कद बढेगा।प्रेमपक्ष मजबूत होगा।स्वस्थ्यय में अनुकूलता रहेगी।
*मीन:-* आज जीवन साथी की व्ययशीलता में वृद्धि होगी।घर में वस्तु आदि साधनों में नुकसान होगा।पारिवारिक विवाद से मन दुखेगा।शरीर मे आलस्य से काम मे बाधाएं आयेगी।

*पं. डॉ दीपेश पाठक
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,
 *श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र
*9827598979,9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top