
*मेंष:-* आज आपका शंकालु स्वभाव रहेगा।कार्यक्षेत्र में भ्रम की स्तिथि तकलीफ देने बाली रहेगी।घर मे शुभ कार्यो की शुरूआत हो सकती है।
उपाय:- मीठी रोटी कुत्ते को खिलाएं
**वृष:-* आज सबको साधकर आप मजबूती से अपना काम निकाल लेंगे।भूमि भवन की खरीदी हो सकती है।शरीर मे आलस्य उत्पन्न होगा।
उपाय:- आज राई पॉकेट में रखें

*मिथुन:-* आज आपका जिद्दीपन भी आपको अनुकूल परिणाम देगा।शत्रु नतमस्तक होंगे।बच्चो के साथ प्रवास पर जा सकते है।मन प्रसन्न होगा।
उपाय:- रामायण मंदिर में दान करें
**कर्क:-** आज सिद्धान्तवादी बनकर आप काम करेंगे।सामाजिक कार्यो में सक्रियता रहेगी।सकारात्मक चिंतन से सम्मान प्राप्त होगा।बातों में विश्वसनीयता रहेगी।
उपाय:- वृद्धजनों को वस्त्र दे

*सिंह:-* आज अपनी शक्ति का अपव्यय करेंगे।गुप्त घृणा व पक्षपात आपके मन मे आज रहेगा जिसका उपयोग आप लाभ के लिये करेंगे।नसों का दर्द हो सकता है।
उपाय:- जरूरतमंदों को भोजन कराएं
**कन्या:-* आज तर्क वितर्कता से कार्य विश्लेषण कर अपने कार्यो में सफलता प्राप्त करेंगे।कुछ विषयो में चिंता व अनिश्चितता से प्रभावित हो सकते है।धन संचय होगा।
उपाय:- अस्पताल में सेवा अर्पण करे

**तुला:-* आज धन वैभव से सम्पन्न होंगे।सांसारिक सुख की प्राप्ति पूर्ण होगी।स्वभाव में सौम्यता रहेगी।आभूषण खरीदी हो सकती है।राजनीतिक सफलता मिल सकती है।
उपाय:- हरी इलायची गणेश जी को अर्पण करें
**वृश्चिक* आज कुशल प्रबंधन आपके कार्य मे देखने को मिलेगा।बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी।पराक्रम आपका उच्चस्तरीय रहेगा।शक्ति के साधनों की खरीदी हो सकती है।
उपाय:- तुलसी की मंजरी श्री कृष्ण को अर्पण करें

*धनु:-* आज कार्यो में अड़चनें आयेगी।परिश्रम करने पर भी परिणाम अनुकूल नही होगा।शारीरिक चोट बन सकती है।मानसिक चिंताएं होगी।
उपाय:- दूध मिश्रित जल से नंदीगण को स्नान कराएं
*मकर:-* आज आपका काम करने का अंदाज अद्भुत होगा,जो लोगो द्वारा पसंद किया जायेगा।व्यय की अपेक्षा आय अधिक होगी।पैरों में समस्या आ सकती है।
उपाय:- लाल पुष्प श्री हनुमान जी पर अर्पण करें

*कुम्भ:-* आज प्रकृति के सानिध्य में रहने का अवसर आपको मिलेगा।कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।शासकीय कार्यो में रुका धन मिलेगा।
उपाय:- श्री यंत्र का पूजन करें
**मीन:-* आज किसी की सहायता से आपके आय स्त्रोत बढ़ेंगे।भूमिगत जल प्राप्ति में सफलता मिल सकती है।कर सम्बन्धी समस्याओं का उचित हल निकलेगा।
उपाय:- तांबे का कछुआ घर की उत्तर दिशा में रखें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*