
।आष्टा । श्रावण मास के अंतिम सोमवार को आष्टा में प्राचीन श्री गणेश मंदिर से भगवान बाबा भोलेनाथ की शाही पालकी,शाही ठाठ बाट से निकली
बाबा की पालकी पहले प्राचीन शंकर मन्दिर स्तिथ पार्वती नदी के तट पर पहुची जहाँ आरती एवं प्रसाद का वितरण हुआ,पार्वती नदी पर आयोजित महाआरती में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,धारासिंह पटेल,हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष भुरू मुकाती,सकल समाज अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह सहित सभी नागरिक,भक्त शामिल हुए ।

महाआरती के बाद शाही पालकी का शाही ठाठ बाट से भव्य शुभारम्भ अस्पताल चौराहे से हुआ जो बुधवारा,गल चौराहा,चार बत्ती चौक, गंज,होते हुए गणेश मंदिर पहुचा जहां महाआरती के बाद प्रसाद वितरण एवं समापन हुआ । बाबा भोलेनाथ की शाही पालकी में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,धारासिंह पटेल,राधेश्याम दलपति,शिव पाटीदार,रूपेश पटेल,सुशील संचेती, जितेन्द्र सोनी जयश्री ज्वेलर्स,विशाल चौरसिया,मोहित सोनी,वीरेन्द्र ठाकुर,धनरूपमल जैन,योगेंद्र ठाकुर,हरेन्द्र ठाकुर,बलवीर ठाकुर,कृष्णा शर्मा,राहुल चाचरसी ,जितेंद्र सिटोलिया
आदि साथ रहे । नगर में निकली शाही पालकी में हजारों नागरिक,माताएं बहने,युवा साथी शामिल हुए

नगर में निकली शाही पालकी के स्वागत के लिये पूरे पालकी मार्ग पर नगर के अनेकों,संगठनों,संस्थाओं,समाजों ने मंच बना कर स्वागत सम्मान कर फलाहारी प्रसाद का वितरण किया । पालकी में शामिल विधायक इंजीनियर ने सभी मंचो पर पहुच कर सभी का अभिवादन कर स्वागत सम्मान स्वीकार किया ।
हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष भुरू मुकाती ने सभी नागरिको का चारो पालकियों में दिये सहयोग एवं सहभागिता के प्रति आभार व्यक्त किया

*मेंष:-* आज कार्यक्षेत्र में कामयाबी हासिल होगी, कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा।आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे।
*उपाय:-* 12 ज्योतिर्लिंगों का पूजन करें
**वृष:-* आज समय अनुकूल है।मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी।साझेदारी से नवीन व्यापार लाभ देगा।शासकीय कार्य पूर्ण होंगे।
*उपाय:-* शिव परिवार की पूजन करे

**मिथुन:-* आज आप चुनौतियों को लेकर थोड़े परेशान दिखेंगे। धन अधिक अपव्यय हो सकता है, बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण करें। प्रॉपर्टी से आपको हानि हो सकती है। झूठे आरोप लग सकते है।
*उपाय:-* शिव जी को केशर अर्पण करे
*कर्क:-* आज आपके कार्य समय पर पूर्ण होगे। कुछ नया करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। तनाव खत्म होने की वजह से आपके कार्य की गति बढ़ेगी। वाहन सुख मिल सकता है।
*उपाय:-* माता पार्वती को श्रृंगार अर्पण करे

*सिंह:-* आज कोर्ट कचहरी के निर्णय आपके पक्ष में होने से मन प्रसन्ना रहेगा। पुराने प्रिय साथी से मुलाकात हो सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। आपको सर्वत्र यश प्राप्त होगा।
*उपाय:-* दीपक नदी तट पर लगाएं
**कन्या:-* आज कार्य में प्रगति का समय है। अलग-अलग क्षेत्र में सहयोगियों के माध्यम से लाभ की स्थिति बन सकती है। प्रयास करने से लाभ। धर्मकर्म में सहभागिता हो सकती है।
*उपाय:-* माता गंगा को वस्त्र अर्पण करे

*तुला:-* आज परिजनों की मांग पूरी करने से आर्थिक हानि होगी। अकस्मात किसी परेशानी का समाधान होगा। अज्ञात कारण वश मन चिंतित रहेगा। वाहन से कष्ट हो सकता है।पेट मे पीड़ा हो सकती है।
*उपाय:-* दूध से शिव जी का अभिषेक करे
**वृश्चिक* आज अपेक्षित लक्ष्यों को प्राप्त कर पाने में आप सफल होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा वालों के लिए समय शुभ फलप्रद बन रहा है।
*उपाय:-* भगवान श्रीविष्णु व भगवान श्रीशिव का पूजन करे

*धनु:-* आज कारोबार में नया काम मिलेगा। प्रयास करने से सफलता मिलेगी। शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। आभूषण,फर्नीचर,वस्त्र व्यापार से लाभ हो सकता है।
*उपाय:-* शमी वृक्ष का पूजन करे
*मकर:-* आज कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन ठीक रहेगा तथा व्यापारी वर्ग को लाभ मिल सकता है। धन का आवागमन बना रहेगा। संतान की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी।
*उपाय:-* शिव जी का शहद से अभिषेक करे
*कुम्भ:-* आज कार्य समय पर न हो पाने से मन व्यथित रह सकता है। पराक्रम में कमी तथा आलस्य में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन नही रहेगा। शरीर में कोई तकलीफ के होने से परेशानी हो सकती है।
*उपाय:-* पीपल के पेड़ पर 10 प्रकार के फूल अर्पण करे
**मीन:-* आज आपको मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। कोई अच्छी खबर या बड़ी सफलता की खुशी आपको मिल सकती है। अचानक फायदा हो सकता है। शेयर बाजार में लाभ हो सकता है।आय बढ़ेगी।

*उपाय:-* श्री सूक्त का पाठ करेंगे
*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*