25 मई 2025 रविवार मास ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष तिथि त्रयोदशी रहेगी।नक्षत्र अश्विनी सुबहा 11.13 तक रहेगा। चन्द्र:- मेष का चन्द्र रहेगा। दिशाशूल:- पश्चिम में

*मेंष:-*  आज पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। धार्मिक कार्य तथा प्रवास हो सकता है। नए कार्य का प्रारंभ आज कर सकेंगे। आकस्मिक धनलाभ होगा।गुप्त लाभ की संभावना अधिक बनती दिख रही है।
उपाय:- पांच हल्दी की गठान श्री गणेश मंदिर में अर्पण करें
*वृष:-* आज कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आपकी गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे।वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय:- अनाज का दान नाथ को करें

*मिथुन:-* आज आर्थिक लाभ आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। व्यवसायिकों के लिए दिन लाभदायी है। कार्य की सफलता के कारण पदोन्नति और यश प्राप्त होगा। मनोरंजन हेतु कहीं जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
उपाय:- गुलाब के पुष्प से मंदिर का श्रृंगार करें
*कर्क:-*आज कद बढ़ेगा। आर्थिक, सामाजिक, शारीरिक हर दृष्टिकोण से सही समय है। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्‍धता भी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक रहेगा।
उपाय:- बेलपत्र की वृक्ष की सात परिक्रमा करें

*सिंह:-* आज दांपत्य जीवन को विशेष रुप से मना सकेंगे और उसके सुख का भी अनुभव कर सकेंगे। परिवारजनों के साथ सामाजिक समारोह में सम्मिलित होंगे। छोटे से प्रवास का भी योग है।
उपाय:-अदरक घर की दक्षिण दिशा में रखें
*कन्या:-* आज मन गहन चिंतनशक्ति तथा रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षित होगा। सोच-समझकर बोलिएगा, जिससे किसीके साथ विवाद या मनदुःख न हो। स्वास्थ्य में कुछ अस्वस्थता बनी रहेगी।
उपाय:- सत्यदेव की कथा का पाठ करें

*तुला:-* आज मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को आप सफल बनाएँगे। गृहस्थजीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा।रुका धन प्राप्त होगा।
उपाय:- कुशा का आसान दान करे
*वृश्चिक* आज आप विपरीत लिंग वाले व्यक्तियों की तरफ अधिक आकर्षित होंगे। मौज मस्ती और विलासितापूर्ण जीवनशैली की तरफ अधिक रुचि लेंगे। सार्वजनिक जीवन में आप जो काम करेंगें।मान सम्मान में वृद्धि होगी।
उपाय:- शनि देव को शमी पत्र अर्पण करें

*धनु:-* आज दिन आप स्फूर्ति तथा स्वस्थता का अनुभव करेंगे। घर में भी तथा नौकरी के स्थल में भी वातावरण आनंददायी रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा।कानूनी सफलता मिलेगी।
उपाय:- सूर्यनारायण देव को लाल चंदन अर्पण करें
*मकर:-*  आज  वैचारिक रूप से नकारात्मकता छाई रहने से  दिनभर शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी।  क्रोध पर भी आज संयम रखना पड़ेगा। खर्च अधिक रहेगा। परिवारजनों के बीच में संघर्ष न हो इसका ध्यान रखें।
उपाय:- घी का दीपक पीपल के वृक्ष के सामने लगाएं

*कुम्भ:-*  आज जीवनसाथी के साथ मीठे पलों का आनंद ले सकेंगे। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए दिन शुभ है। पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा। यात्रा-प्रवास के लिए बढ़िया समय कहा जा सकता है। बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी।
उपाय:- पक्षियों को दाना डालें
*मीन:-* आज आपका व्यक्त्वि विकास होगा। सम्मान बढ़ेगा। सहकर्मी सहयोग करेंगे। प्रोफैशनल घटनाक्रम में फंसे रहेंगे। हाई प्रोफाइल लोगों संग पार्टी करेंगे। शेयर बाजार से बड़ी सफलता मिल सकती है।
उपाय:- किन्नर को अनाज का दान करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!