
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- सीहोर जिले भाजपा की कार्यकारिणी में महिला मोर्चे की बहन श्रीमती तारा कटारिया को महामंत्री,श्रीमती सविता जयसिंह ठाकुर को मंत्री, श्रीमती गिरिजा कुशवाहा को सह-कार्यालय मंत्री, श्रीमती अनीता ठाकरे को सह-कोषाध्यक्ष एवं श्रीमती अलका चौहान को मंत्री का दायित्व सौंपा गया । मोर्चे की जिला अध्यक्ष श्रीमति ऋतु आनन्द जैन के नेतृत्व में महिला मोर्चे ने आज सीहोर पहुच कर जिला भाजपा अध्यक्ष नरेश मेवाडा को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती रितु आनंद जैन,नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष अंजनी विशाल चौरसिया,
तारा कटारिया, गिरिजा कुशवाहा,सरोज ठाकुर, नूतन राठौर,मीना जोशी जावर, सीमा परिहार,अर्चना चौहान,सोनू ठाकुर,पुष्पलता राठौर,अनीता भंडेरिया,मंजू वैष्णव,ज्योति पांडे सहित मोर्चे की अन्य बहने उपस्थिति रही ।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- ज्ञान गंगा : मानस सम्मेलन के चतुर्थ दिवस पर पूज्य संत द्वारा अपने श्रीमुख से उपस्थित श्रोताओं को राम कथा के प्रसंगों का विवरण बताते हुए कहा कि कैकेई अम्बा ने धर्म रक्षा के लिए धर्म की स्थापना की लिए भगवान श्री राम को वन मै भेजा था, आगे महाराज साहब ने राम के बनवास को विस्तार से एक एक पहलू को समझाया किस प्रकार माता कैकेई ने यह निर्णय लिया, किस प्रकार राजा दशरथ को यह दुख भोगना पड़ा। राजा दशरथ के बारे में संत श्री ने बताया कि कर्म प्रधान है, जैसा कर्म करोगे वैसा फल भोगना पड़ता है,

राजा दशरथ के हाथ से धोखे में श्रवण कुमार को तीर लग गया और श्रवण कुमार की मौत हो गई, लेकिन उस धोखे से एक मौत नहीं बल्कि श्रावण कुमार के माता पिता भी उसके ग़म मै राजा दशरथ को श्राफ देकर मृत्यु को प्राप्त हुए। वही श्राफ राजा दशरथ भी आज भोगे ओर उनकी भी मृत्यु अपने बच्चों के गम में हो गई। इस प्रकार गुरु देव ने भगवान राम गमन का पूरा वृतांत आज श्रोताओं का मंत्र मुग्ध भजनों के साथ श्रवण कराया। सम्मेलन के चतुर्थ दिवस आज बड़ी संख्या मैं नगर एवं ग्रामीणजन से अनेक नर नारी पधारे। सभी ने सत्संग को भरपूर आनंद लिया। सम्मेलन समिति के अध्यक्ष नारायण भूरू मुकाती ने बताया कि कल सम्मेलन का विश्राम दिवस है।

*मेंष:-* आज आपका जिद्दीपन भी आपको अनुकूल परिणाम देगा।शत्रु नतमस्तक होंगे।बच्चो के साथ प्रवास पर जा सकते है।मन प्रसन्न होगा।
*उपाय:-पीपल की जड़ अपने पॉकेट मे रखे*
*वृष:-* आज सबको साधकर आप मजबूती से अपना काम निकाल लेंगे।भूमि भवन की खरीदी हो सकती है।शरीर मे आलस्य उत्पन्न होगा।
*उपाय:-गुरु मंत्र का जाप करे*
*मिथुन:-* आज सिद्धान्तवादी बनकर आप काम करेंगे।सामाजिक कार्यो में सक्रियता रहेगी।सकारात्मक चिंतन से सम्मान प्राप्त होगा।बातों में विश्वसनीयता रहेगी।
*उपाय:-सात पूजा की बादाम भैरव मंदिर मे अर्पण करे*

*कर्क:-* आज आपका शंकालु स्वभाव रहेगा।कार्यक्षेत्र में भ्रम की स्तिथि तकलीफ देने बाली रहेगी।घर मे शुभ कार्यो की शुरूआत हो सकती है।
*उपाय:- संत या ब्राह्मण की सेवा करे*
*सिंह:-* आज धन वैभव से सम्पन्न होंगे।सांसारिक सुख की प्राप्ति पूर्ण होगी।स्वभाव में सौम्यता रहेगी।आभूषण खरीदी हो सकती है।राजनीतिक सफलता मिल सकती है।
*उपाय:- हरि सब्जियां मंदिर में दान करें*
*कन्या:-* आज तर्क वितर्कता से कार्य विश्लेषण कर अपने कार्यो में सफलता प्राप्त करेंगे।कुछ विषयो में चिंता व अनिश्चितता से प्रभावित हो सकते है।धन संचय होगा।
*उपाय:- केसर से भगवान विष्णु का अभिषेक करें*

*तुला:-* आज कुशल प्रबंधन आपके कार्य मे देखने को मिलेगा।बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी।पराक्रम आपका उच्चस्तरीय रहेगा।शक्ति के साधनों की खरीदी हो सकती है।
*उपाय:- तीन तांबे के सिक्के नदी मे प्रवाहित करे*
*वृश्चिक* आज अपनी शक्ति का अपव्यय करेंगे।गुप्त घृणा व पक्षपात आपके मन मे आज रहेगा जिसका उपयोग आप लाभ के लिये करेंगे।नसों का दर्द हो सकता है।
*उपाय:- घी का दीपक तुलसी के सामने लगाये*
*धनु:-* आज प्रकृति के सानिध्य में रहने का अवसर आपको मिलेगा।कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।शासकीय कार्यो में रुका धन मिलेगा।
*उपाय:- सिंदूर हनुमान मंदिर में अर्पण करें*

*मकर:-* आज आपका काम करने का अंदाज अद्भुत होगा,जो लोगो द्वारा पसंद किया जायेगा।व्यय की अपेक्षा आय अधिक होगी।पैरों में समस्या आ सकती है।
*उपाय:- अदरक घर के दक्षिण दिशा में रखे*
*कुम्भ:-* आज किसी की सहायता से आपके आय स्त्रोत बढ़ेंगे।ऋण प्राप्ति में सफलता मिल सकती है।कर सम्बन्धी समस्याओं का उचित हल निकलेगा।
*उपाय:- राई अपने पॉकेट में रखें*
*मीन:-* आज कार्यो में अड़चनें आयेगी।परिश्रम करने पर भी परिणाम अनुकूल नही होगा।शारीरिक चोट बन सकती है।मानसिक चिंताएं होगी।
*उपाय:- गुग्गल का हवन घर में करे*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
