बल्लाखेड़ी पहुच कर स्वर्गीय श्री विशालसिंह जी बघेल को अर्पित की श्रद्धांजलि

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मालवा प्रांत के प्रांत प्रचारक श्री राजमोहन जी के पूज्य पिताश्री स्वर्गीय श्री विशाल सिंह जी बघेल के दुखद निधन पर आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,सीहोर जिला भाजपा के संगठन जिला प्रभारी बहादुरसिंह मुकाती,जिला भाजपा के महामंत्री धारासिंह पटेल ने आज विदिशा जिले के ग्राम बल्ला खेड़ी बघेल निवास पर पहुंचकर स्व.श्री विशाल सिंह बघेल जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों के साथ बैठ कर शोक संवेदना व्यक्त की ।

*मेंष:-* आज बहस से बचें,, अन्यथा विरोधी मौक़ा लपक कर चित्त कर सकते है। धन का आना-जाना दोनो होगा। विवाद का सामना करना पड़ सकता है।कॅरियर का तनाव घर में दिख सकता है।
उपाय:- गूग्गल होम घर में करें
*वृष:-* आज कार्यक्षेत्र में उन्नति का योग है। आर्थिक स्थिति  भी सुदृढ़ रहेगी। बिगड़े काम और रिश्ते पटरी पर लौटते नज़र आयेंगे। उलझनों में कमी होगी। करियर में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बनती दिख रही है।
उपाय:- राजगीरा का लड्डू बच्चों में वितरित करे
*मिथुन:-* आज अपनी राय और बातों से आप ज्यादातर लोगों पर प्रभाव जमा सकते है। अपने लोगों की चिंता रहेगी।  उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके पक्ष में हो सकती है।
उपाय:- फलों का दान करे

*कर्क:-* आज रोजगार व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आर्थिक चिंताओं में कमी आएगी। नौकरी में सम्मान मिलेगा।धनागमन तेजी से हो सकता है।
उपाय:- मंदिर में श्रीरामायण का दान करें
*सिंह:-* आज आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। सुख और संतोष का अनुभव होगा। आज शुभ समाचार मिलेंगे। मध्याह्न के बाद परिवार में झगडे़ का वातावरण रह सकता है।
उपाय:- जल का प्याऊ लगवाएं
*कन्या:-* आज लंबित कार्य बनेंगे। वित्तीयपक्ष सुधरेगा। निजी संबंध सहायक रहेंगे। संगीत के प्रति आकर्षित रहेगा। शिक्षाक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे।अपकीं सलाह अन्य लोगो को मजबूती देगी
उपाय:- तील गुड़ ब्राह्मण को दें

*तुला:-* आज व्यावसायिक कार्य असफल रहेंगे। खर्च सामान्य से अधिक रह सकता है।सामाजिक कार्यो  में व्यस्तता बढ़ेगी। स्वस्थ्यय संबंधी चिंता रहेगी। रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है।
उपाय:- कर्पूर की सुगंध घर में प्रवाहित करे
*वृश्चिक:-* आज आर्थिक विषयों तथा संतान के संबंध में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। शारीरिक तथा आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। भाग्य का लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्राएं होंगी।कामकाज में प्रगति होगी।
उपाय:- सुंदरकांड का पाठ करें
*धनु:-*  आज आकस्मिक खर्च होने की संभावना है। विद्यार्थीजनों को पढने-लिखने में विघ्न बाधाओं का सामना करना होगा। मन कुछ बेचैन रह सकता है, परंतु मध्याह्न के बाद घर में सुख-शांति का वातावरण बन सकता है।
उपाय:- शहद भगवान गणेश को अर्पण करें

*मकर:-* आज धैर्यपूर्वक कार्य करने पर सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी के मामले का हल निकलेगा। कमाई में वृद्धि होगी। प्रतिकूल वातावरण में भी मूड पॉजिटिव रहेगा।निर्माण कार्य सफल रहेगा।
उपाय:- यज्ञोपवीत श्रीविष्णु को अर्पण करे
*कुम्भ:-* आज स्नेहीजनों और मित्रों से मिलना होगा। प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात रोमांचक बनेगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों की वैवाहिक समस्याएं मामूली प्रयत्न से हल हो जाएंगी।  आय वृद्धि होगी।
उपाय:- मां दुर्गा को मेहंदी अर्पण करे
*मीन:-* आज कार्य की सफलता और नए कार्य के शुभारंभ के लिए  दिन अच्छा रहेगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ की मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे। लघु यात्रा का योग है। कोई दुःखत सूचना मिल सकती है।
उपाय:- आज सिंदूर का तिलक लगाए

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top