विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर सिविल अस्पताल आष्टा में हुआ संपन्न

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- दिनांक 26/12/2025 को सिविल अस्पताल आष्टा में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित माथुर के मार्ग दर्शन में सद्गुरु सेवा समिति आनंदपुर के द्वारा रखा गया। नेत्र विभाग प्रमुख श्री सुरेश सेन के द्वारा बताया गया कि आज 314 मरीज की आंखों की जांच की गई जिसमें 121 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया जिसमे 65 महिलाये और 56 पुरुषों को इस कैम्प में ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया, जिन्हें सद्गुरु सेवा समिति, आनंदपुर नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए

पहुंचाया गया, साथ ही 67 मरीजों को चश्मे का निःशुल्क वितरण किया गया और 97 मरीजो को दवाईया वितरित की गई निशुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की आंखों की जांच श्री सुरेश सेन और श्री अनोखीलाल बामनिया के द्वारा की गई। साथ ही श्री सुरेश सेन ने मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने गए मरीजो को ऑपरेशन के बाद अपनी आंखों की सही देखभाल और सुरक्षा से संबधित जानकारी दी, और बताया कि ऑपरेशन के बाद एक बार आंखों को दिखाने सिविल हॉस्पिटल आष्टा जरूर आये। सद्गुरु सेवा समिति आनंदपुर से आई टीम का विशेष सहयोग रहा, इस सफल आयोजन में श्री तेजसिंह ठाकुर और जितेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- भाजपा के पितृ पुरुष एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती वार्ड क्रमांक 15 के बूथ क्रमांक 165, विधायक कार्यालय पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने अटलजी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम का आयोजन बूथ अध्यक्ष निलेश कुमार शर्मा (एडवोकेट एवं नोटरी) के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के

चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया तथा उन्हें नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। अपने संबोधन में विधायक श्री इंजीनियर ने अटल जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान, उनके विचारों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चोरासिया, जिला सलाहकार समिति सदस्य भूपेंद्र सिंह राणा, महामंत्री धनरूपमल जैन, एम पी शुक्ला, सर्वश उपाध्याय, जितेंद्र कुमार दुबे,मोहित सोनी, सौरभ जैन, आकाश सुराना,राजेश पचलासिया,जितेन्द्र सोलंकी सहित उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- स्थानीय मानस भवन मै आयोजित मानस सम्मेलन के तृतीय दिवस पर व्यास पीठ पर विराजित पूजन बाल संत प्रियांशु जी महाराज का अखंड ब्राह्मण समाज महिला मंडल द्वारा एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा पुष्प गुच्छ भेट कर अभिवादन किया गया।राम कथा – सम्मेलन के तृतीय दिवस पर पधारे बाल संत पूज्य प्रियांशु जी महाराज ने राम कथा जो राम सीता विवाह से प्रारंभ की, तत्पश्चात भगवान का वनवास, वन में राम भारत मिलन, माता सीता हरण, लंका दहन का सारा वृत्तान्त सुनाया। अंत में भगवान अयोध्या पधारे, सारी अयोध्या में दीप प्रज्वलित हुए। आगे गुरुदेव ने बताया कि गंगा में नहाने जाओगे तो डुबकी लगा के आ जाओगे पर राम कथा में जाओगे तो तर जाओगे, कथा सुनने के लिए दो घड़ी की जरूरत होती है, एक दीवार घड़ी ओर एक दिल की घड़ी, दीवार घड़ी से समय कटेगा पर दिल की घड़ी से सुनोगे तो आनंद को पा जाओगे।

सम्मेलन के तृतीय दिवस पूज्य। जगदगुरू रामस्वरूपाचार्य जी महाराज ने कथा का श्रवण करते हुए कहा कि नारी गृहस्थ जीवन की सारथी होती है। जिस प्रकार सारथी अपने रथ को अपनी मंजिल तक पहंुचाता है, उसी प्रकार ग्रहणी अपने ग्रहस्थ जीवन को लेकर चलती है। आगे परम पूज्य गुरूदेव ने रामकथा का श्रवण कराते हुए भगवान श्री राम ओर माता कैक्य के संवाद का वर्णन किया। जगदगुरू के प्रवचन के पूर्व समिति के सदस्यो एवं विश्ष्ठि अतिथियों द्वारा पादुका पूजन किया गया। सम्मेलन के तृतिय दिवस के उपरांत समिति के अध्यक्ष नारायण मुकाती(भुरू) ने नगर एवं ग्राम के नागरिको से विनम्र निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पूज्य संतो के मुखार्ग बिंद से प्राप्त हो रही श्रीरामचरित मानस कथा का धर्म लाभ अर्जित करे। कथा के अंत में प्रसादी वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति के समस्त सदस्यगण उपस्थित थे।

*मेंष:-* आज विलासितापूर्ण जीवन जीने की इच्छा बलवती होगी एवं भौतिक साधनों की प्राप्ति में व्यय अधिक होगा।अनावश्यक भ्रम नुकसान दे सकता है।
उपाय:- तुलसी का पौधा ब्राह्मण को दे
*वृष:-* आज नौकरीं या व्यवसायिक कार्यो के लिए आपको निवास स्थान से दूर जाना पड़ सकता है जो लाभदायक रहेगा।नीतियोंका क्रियान्वयनएक होगा। अच्छे साबित होंगे।
उपाय:- लड्डूगोपाल को चंदन अर्पण करे
*मिथुन:-* आज परिवार में बातचीत करते समय सयंम बरतें नही तो वादविवाद बन सकता है।जिम्मेदारी बढ़ेगी।कार्ययोजना विफल हो सकती है।गीत संगीत का मन कर सकता है।
उपाय:- धतूरा शिव जी पर अर्पण करे

*कर्क:-* आज अचानक धनलाभ बन सकता है।अध्ययन में एकाग्रता बढ़ेगी।वैवाहिक जीवन की बाधाओं से मुक्ति मिलेगी।स्वभाव में स्थिरता रहेगी।कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
उपाय:- जनेऊ शिव जी पर अर्पण करे
*सिंह:-* आज आपके कार्यो की सर्वत्र प्रशंसा होगी।प्रकाशन व  अध्यापन से सम्बंधित लोगो को सफलता मिलेगी।कोई नया व्यापार प्रारम्भ नकर सकते है।एसिडिटी की समस्या बन सकती है।
उपाय:- मिष्ठान बच्ची वितरित करे
*कन्या:-* आज प्रसन्नचित वातावरण रहेगा।आपका व्यवहार निराश लोगो के जीवन मे भी आशा का संचार करेगा।धैर्य से कार्य करे फल उत्तम मिलेगा।कामना सिद्धि होगी।
उपाय:- घी मंदिर में दान करे

*तुला:-* आज वहम व अविश्वास आपको असफल कर सकता है।सम्बन्धो में कटुता आसकती है।पैर सम्बन्धी चोट व दर्द तकलीफ दे सकता है।उधार धन वापस मिल सकता है।
उपाय:- भगवान कार्तिकेय को मोरपंख अर्पण करे
*वृश्चिक:-* आज आपका रचनात्मक स्वभाव किसी नये कार्य की योजना बना सकता है।शेयर बाजार व लॉटरी में निवेश का समय उत्तम है।मनचाहा पद नौकरीं में मिल सकता है।
उपाय:- श्रीविष्णु को पीला वस्त्र अर्पण करे
*धनु:-* आज आर्थिक दृष्टि से समय मजबूत रहने बाला है।घर के बाहर प्रसन्नता का अनुभव होगा।धार्मिक यात्राओं पर धन व्यय हो सकता है।ईर्ष्यालु स्वभाव बन सकता है।प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे।
उपाय:- श्रीराम जी को शहद अर्पण करे

*मकर:-* आज आपको अद्भुत सामंजस्य शक्ति के बल पर अनुकूल सफलता मिलेगी।कुछ थकन महसूस कर सकते है।मार्केटिंग कार्य मे लगे लोगो को अच्छे परिणाम मिलेंगे।मजाकिया स्वभाव हो सकता है।
उपाय:- श्रीकृष्ण को लाल पुष्प अर्पण करे
*कुम्भ:-* आज काम को फैला कर अधूरा छोड़ देना आपको महंगा पड़ सकता है।इससे आपकी स्थाई पूंजी का क्षय होगा।ह्रदय सम्बन्धी रोगों का भय बन सकता है।
उपाय:- संध्या में पीपल के समक्ष तेल का दीपक लगाएं
*मीन:-* आज आपका मस्तिष्क नये परिवर्तन एवं नवीन सृजन हेतु नयी विचारधाराओं से ओतप्रोत रहेगा।कार्यस्थल पर शत्रुओं की वृद्धि होंगी, लेकिन वो आपके समक्ष नतमस्तक होंगे।
उपाय:- हल्दी से केल वृक्ष की पूजा करे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है ।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top